पठानकोट – Accident in Pathankot… धीरा पुल पर कल रात हुए दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी दोस्त कार में सवार होकर बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार धीरा पुल पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार के नहर में गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और कार सवार लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।













