शुक्रवार, 27 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - हरियाणा - हरियाणा से शुरू होगा टीबी ख़त्म करने का अभियान : आरती सिंह राव

हरियाणा से शुरू होगा टीबी ख़त्म करने का अभियान : आरती सिंह राव

यह अभियान मोदी जी के "टीबी मुक्त भारत" के दृष्टिकोण को करेगा साकार

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 6 दिसम्बर 2024
A A
0
Arti Singh Rao
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़ , 6 दिसंबर (The News Air)  हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने बताया कि देश से टीबी की बीमारी को ख़त्म करने का अभियान कल 7 दिसंबर से पंचकुला से शुरू किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं  परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा करेंगे।  इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भारत में टीबी को खत्म करने की दिशा में केंद्र सरकार का  स्वास्थ्य एवं  परिवार कल्याण मंत्रालय एक निर्णायक कदम उठाते हुए अन्य सहयोगी प्रमुख विभागों के साथ मिलकर “100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान” शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत भारत में तपेदिक (टीबी) अधिसूचना और मृत्यु दर की चुनौतियों का समाधान करके इस बीमारी को समाप्त करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

कुमारी आरती सिंह राव ने बताया कि कल से शुरू होने वाला यह अभियान देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 347 जिलों में लागू किया जाएगा। इस कार्यक्रम को टीबी के मामलों का पता लगाने, उपचार में होने वाली देरी को कम करने और विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले समूहों ( हाई रिस्क ग्रुप्स ) में उपचार के परिणामों में सुधार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों में इस बीमारी से निपटने की गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की यह पहल टीबी मुक्त भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में दिल्ली में हुई “टीबी-उन्मूलन” समिट में रखा था। उसी समय से, देश भर में टीबी की रोकथाम, निदान और उपचार सेवाओं को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम द्वारा कई महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे जानकारी दी कि इस 100 दिवसीय अभियान में टीबी मामलों की दर, उपचार कवरेज और मृत्यु दर जैसे प्रमुख संकेतकों ( Key Output Indicators ) के प्रदर्शन में सुधार की परिकल्पना की गई है। यह मंत्रालय द्वारा हाल ही में किए गए नीतिगत सुधारों के अनुरूप भी है, जिसमें टीबी रोगियों के लिए निक्षय पोषण योजना के तहत वित्तीय सहायता में वृद्धि और प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में सामाजिक पहल सहायता के तहत घरेलू संपर्कों को शामिल करना शामिल है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Canal Revolution

Punjab Canal Revolution: 4 साल में भाखड़ा नहर जितना पानी खेतों तक पहुंचाया, CM Bhagwant Mann का बड़ा दावा

बुधवार, 18 मार्च 2026
Punjab Rajasthan Water Dispute

Punjab Rajasthan Water Dispute: राजस्थान पर ₹1.44 लाख करोड़ का दावा, CM भगवंत मान बोले पानी का पैसा दो या लेना बंद करो

बुधवार, 18 मार्च 2026
Ladli Behna Yojana 34th Installment

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1.25 करोड़ बहनों के खाते में पहुंचे ₹1836 करोड़, CM यादव ने किया ट्रांसफर

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Punjab Excise Policy

Haryana Bank Fraud AAP Punjab: 550 करोड़ घोटाले पर चीमा का हमला, भाजपा नई टेक्नोलॉजी में फेल

सोमवार, 2 मार्च 2026

उन्होंने बताया कि इस अभियान में टीबी के उन्नत निदान तक पहुंच बढ़ाना, कमजोर समूहों के बीच लक्षित जांच, उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों के लिए विशेष देखभाल और विस्तारित पोषण सहायता के प्रावधान पर विशेष ध्‍यान दिया गया है। यह पहल देश भर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के विशाल नेटवर्क का लाभ उठाएगी, जिन्होंने टीबी सेवाओं को अंतिम छोर तक सुलभ कराया है।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और हरियाणा सरकार के अधिकारियों के अलावा समाज के अनेक गणमान्य प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अब 10 दिसम्बर तक जमा होंगे सुशासन पुरस्कार योजना के आवेदन

Next Post

फर्जी ट्रैवल एजेंटों का नेक्सस तोड़ने की दिशा में हरियाणा पुलिस का निरंतर प्रयास जारी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Canal Revolution

Punjab Canal Revolution: 4 साल में भाखड़ा नहर जितना पानी खेतों तक पहुंचाया, CM Bhagwant Mann का बड़ा दावा

बुधवार, 18 मार्च 2026
Punjab Rajasthan Water Dispute

Punjab Rajasthan Water Dispute: राजस्थान पर ₹1.44 लाख करोड़ का दावा, CM भगवंत मान बोले पानी का पैसा दो या लेना बंद करो

बुधवार, 18 मार्च 2026
Ladli Behna Yojana 34th Installment

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1.25 करोड़ बहनों के खाते में पहुंचे ₹1836 करोड़, CM यादव ने किया ट्रांसफर

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Punjab Excise Policy

Haryana Bank Fraud AAP Punjab: 550 करोड़ घोटाले पर चीमा का हमला, भाजपा नई टेक्नोलॉजी में फेल

सोमवार, 2 मार्च 2026
CM Haryana Naib Singh Saini

Haryana Budget 2026-27: नायब सैनी ने पेश किया ₹2.23 लाख करोड़ का महाबजट

सोमवार, 2 मार्च 2026
Haryana Teacher Vacancy

Haryana Teacher Vacancy: 15 हजार से ज्यादा पद खाली, नूंह-मेवात में सबसे ज्यादा कमी

शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026
Next Post
Haryana Police

फर्जी ट्रैवल एजेंटों का नेक्सस तोड़ने की दिशा में हरियाणा पुलिस का निरंतर प्रयास जारी

Dr. Arvind Sharma

केंद्र व प्रदेश सरकार निरंतर किसानों के कल्याणार्थ कर रही कार्य - डॉ. अरविंद शर्मा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।