रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - दिल्ली का पानी रोकने पर ‘‘आप’’ का भाजपा की हरियाणा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दिल्ली का पानी रोकने पर ‘‘आप’’ का भाजपा की हरियाणा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 10 जून 2024
in नई दिल्ली, NEWS-TICKER
A A
0
प्रदर्शन
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 10 जून (The News Air) हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा दिल्ली के हक का पानी रोकने के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर गई है। सोमवार को आम आदमी पार्टीे के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप कुमार, शिव चरण सिंह, विनय मिश्रा व सोमदत्त शर्मा और महिला विंग की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मुख्यालय, हरियाणा भवन, मंडी हाउस और कनॉट प्लेस समेत अन्य जगहों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा की केंद्र और हरियाणा सरकार से दिल्ली के हक का पानी देने की मांग की। इस दौरान विधायकों और कार्यकर्ताओं ने ‘भाजपा वालों, दिल्ली का पानी मत रोको’ के पोस्टर्स हाथ लेकर जमकर नारेबाजी की और भाजपा की हरियाणा सरकार को दिल्ली के हक का पानी तत्काल छोड़ने की मांग की।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि इस समय दिल्ली में पानी की बहुत बड़ी समस्या है। इसके लिए हम हिमाचल और हरियाणा की सरकार से मांग कर रहे थे और एलजी साहब से भी कह रहे थे कि वो दिल्ली के पानी को सुनिश्चित करें। हम सुप्रीम कोर्ट भी गए, लेकिन कोर्ट के आदेश के बावजूद हरियाणा सरकार हिमाचल से आने वाले 137 क्यूसेक पानी को नहीं छोड़ रही है। इसके अलावा अन्य नहरों से दिल्ली में आने वाले 200 क्यूसेक पानी को हरियाणा सरकार ने रोक दिया है। ये लोग दिल्ली के लोगों को प्यासा मारना चाहते हैं और दिल्ली से बदला लेना चाहते हैं। हरियाणा की भाजपा सरकार की गंदी राजनीति के खिलाफ हम आज हरियाणा भवन के बाहर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, ताकि दिल्ली के लोगों के लिए पानी की आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाए और सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हिमाचल प्रदेश का पानी दिल्ली को मिल सके।

इस दौरान “आप” विधायक शिव चरण सिंह गोयल ने कहा कि 45 डिग्री तापमान में हम सड़क पर बैठकर भाजपा की हरियाणा और केंद्र सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि वो दिल्ली के हिस्से का पानी न रोकें और इस तरह की तानाशाही न करें। दिल्ली में भाजपा के सांसद भी रहते हैं और पूरा मंत्रालय भी यहां रहता है। इन सबको पानी चाहिए। इसलिए दिल्ली के हिस्से का 20 फीसद पानी न रोका जाए। जब तक दिल्ली के हक का पूरा पानी नहीं मिलेगा, हम सड़कों पर रहेंगे। इसके लिए हमें जो भी करना पड़ेगा हम करेंगे और अपने हिस्से का पानी लेकर रहेंगे। दिल्ली देश की राजधानी है। यहां देशभर से लोग आते हैं। अगर हम दिल्ली को ही पानी नहीं दे सकते तो देश में क्या करेंगे? आम आदमी पार्टी दिल्ली के हित के लिए लड़ती रहेगी।

यह भी पढे़ं 👇

Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Iran USA Talks Failed

Iran USA Talks Failed: डील टूटी तो Crude Oil 100 डॉलर पार जाने का खतरा, Petrol की कीमतों पर असर!

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Harpal Singh Cheema

PRTC Punbus New Buses: पंजाब में 1,265 नई बसें शामिल होंगी, परिवहन नेटवर्क में बड़ा बदलाव

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Talwandi Sabo Complex

Talwandi Sabo Complex: CM मान ने 6 करोड़ की लागत से बने आधुनिक Sub-Divisional Complex का किया उद्घाटन

रविवार, 12 अप्रैल 2026

वहीं, “आप” विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि पूरे देश में हरियाणा के लोगों को उनके आतिथ्य सत्कार के लिए जाना जाता है। हरियाणा के लोग सबको पानी पिलाते हैं, लेकिन हरियाणा की भाजपा सरकार ने दुर्भावना में आकर दिल्ली का पानी रोक दिया है। दिल्ली में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बंगाल, ओडिसा समेत देशभर से लोग आकर रहते हैं। दिल्ली पूरे देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है और उसे ही हरियाणा सरकार पानी नहीं दे रही है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली को 137 क्यूसेक पानी देने का आदेश दिया है। हरियाणा दिल्ली का पानी रोक कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अवहेलना कर रहा है। बता दें कि 2018 में दिल्ली को 1050 क्यूसेक पानी का अधिकार दिया गया था और हरियाणा सरकार ने उसमें भी कमी कर दी है। हम हरियाणा सरकार से मांग करते हैं कि दिल्ली के हक का पानी छोड़े। इस भीषण गर्मी में सबको पानी की जरूरत है। हमारी यह लड़ाई सड़क से कोर्ट तक जारी रहेगी।

कनॉट प्लेस में विरोध प्रदर्शन में शामिल “आप” विधायक सोमदत्त शर्मा हरियाणा की भाजपा सरकार बदले की राजनीति के तहत दिल्ली के लोगों के हक का पानी रोक कर बैठी है। दिल्ली में पानी को लेकर चारों तरफ त्राहि-त्राहि मची है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद हरियाणा सरकार दिल्ली के नागरिकों को पानी नहीं दे रही है। दिल्ली की जनता पानी को लेकर परेशान है और गलियों से लेकर सड़कों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। हमारी मांग है कि भाजपा और मोदी सरकार दिल्ली के लोगों का जायज हक दे और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना की जाए।

“आप” की दिल्ली महिला विंग की अध्यक्ष सारिका चौधरी ने कहा कि दिल्ली की जनता बहुत परेशान है। रोजमर्रा के काम तो दूर की बात है। इस समय दिल्ली में पीने के लिए भी पानी नहीं है। चुनाव से तीन दिन पहले हरियाणा सरकार से दिल्ली का पानी रोक दिया, ताकि दिल्लीवासी अरविंद केजरीवाल को वोट न करें और उनकी छवि खराब हो। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी आदेश दे दिया है, लेकिन हरियाणा सरकार दिल्ली के लोगों को बिल्कुल पानी नहीं दे रही है। इस समय पूरी दिल्ली में त्राहि-त्राहि मची है। लोगों के घरों में पीने के लिए पानी नहीं है। हरियाणा सरकार दिल्ली के लोगों से नफरत क्यों करती है? वो दिल्ली के लोगों को ऐसी हालत में कैसे छोड़ सकती है? हम हरियाणा सरकार और मोदी जी से भी विनती करते हैं कि वो राजनीति करना बंद करें। दिल्ली जनता इस समय पानी के लिए तरस रही है, उसपर रहम करें और उन्हें पानी दें।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री ने गुरूदवारा सिंह शहीदां सोहाना में माथा टेका

Next Post

कपिल शर्मा पर भड़क गईं मैरी कॉम? नहीं पसंद आया ये मजाक

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Iran USA Talks Failed

Iran USA Talks Failed: डील टूटी तो Crude Oil 100 डॉलर पार जाने का खतरा, Petrol की कीमतों पर असर!

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Harpal Singh Cheema

PRTC Punbus New Buses: पंजाब में 1,265 नई बसें शामिल होंगी, परिवहन नेटवर्क में बड़ा बदलाव

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Talwandi Sabo Complex

Talwandi Sabo Complex: CM मान ने 6 करोड़ की लागत से बने आधुनिक Sub-Divisional Complex का किया उद्घाटन

रविवार, 12 अप्रैल 2026
PSEB Class 8 Result

PSEB Class 8 Result: बेटियों ने मचाया धमाल, टॉप 20 में 19 पोजिशन पर लड़कियां

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Vrindavan Boat Accident

Vrindavan Boat Accident: लुधियाना के शोक-संतप्त परिवारों से मिले मंत्री संजीव अरोड़ा

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
कपिल शर्मा पर भड़क गईं मैरी कॉम? नहीं पसंद आया ये मजाक

कपिल शर्मा पर भड़क गईं मैरी कॉम? नहीं पसंद आया ये मजाक

Food News

पंजाब सरकार के निर्देश पर मिलावटखोरी रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई

करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा व्यक्ति, पंजाब के सीएम से मिलने की मांग रखी;

करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा व्यक्ति, पंजाब के सीएम से मिलने की मांग रखी;

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।