शनिवार, 21 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने ‘एसएमए’ की जानलेवा बीमारी से ग्रसित दो बच्चियों को बचाने की मुहिम शुरु की,

‘आप’ सांसद संजय सिंह ने ‘एसएमए’ की जानलेवा बीमारी से ग्रसित दो बच्चियों को बचाने की मुहिम शुरु की,

देशवासियों से की मदद की अपील

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 24 अक्टूबर 2024
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (The News Air): आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 बीमारी से ग्रसित दो बच्चियों की जिंदगी बचाने के लिए देशभर के लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। गुरुवार को उन्होंने दोनों बच्चियों के माता-पिता की मौजूदगी में प्रेस वार्ता कर बच्चियों की जान बचाने के लिए मुहिम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 11 महीने की सहरिस और 8 महीने की कियारा रावत को एसएमए टाइप-1 की गंभीर बीमारी है, इसमें बच्चे का जीवन ढाई से तीन साल का होता है। इस बीमारी के इलाज के लिए लगने वाले इंजेक्शन की कीमत 17 करोड़ रुपए है, जो सारी छूट के बाद 10-11 करोड़ रुपए का पड़ता है। एक सामान्य मां-बाप के लिए महंगे इंजेक्शन खरीद पाना असंभव है, ऐसे में सरकार और देशवासियों को मदद के लिए आगे आना चाहिए। मैं देश के 140 करोड़ लोगों से प्रार्थना करता हूं कि आपसे जितना भी संभव हो इन बच्चियों की जान बचाने में मदद करें। मैं इस महीने की अपनी पूरी तनख्वाह से दोनों बच्चियों को 1-1 लाख रुपए की मदद कर रहा हूं। हम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भी मदद के लिए पत्र लिखेंगे। मेरी प्रधानमंत्री मोदी से भी अपील है कि वह राजनीति को अलग रखकर इस इंजेक्शन को सस्ते में उपलब्ध कराने के लिए अमेरिकी सरकार से बात करें।

‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि 11 महीने की सहरिस और 8 महीने की कियारा रावत नाम की दो बच्चियां स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) टाइप-1 की गंभीर बीमारी का शिकार हैं। इस बीमारी में बच्चे का जीवन ढाई से तीन साल का होता है, उसके बाद उसे बचाना असंभव हो जाता है। मैंने देश की संसद में भी भारत सरकार से मांग की थी कि जब तक भारत सरकार ऐसे मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगी तब तक ऐसे बच्चों को बचाना बहुत मुश्किल है। स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी एक अत्यंत गंभीर बीमारी है, जिसके इंजेक्शन की कीमत करीब 17 करोड़ रुपए है। सरकार द्वारा इसमें टैक्स की छूट देने के बाद यह करीब 10-11 करोड़ रुपए का पड़ता है। कोई भी मां-बाप अपने बच्चों को इंजेक्शन लगाने के लिए इतने पैसे कहां से लाएंगे। एक सामान्य मां-बाप अपने बच्चों के लिए इतना महंगा इंजेक्शन नहीं लगवा सकते। ऐसे में अगर सरकार और देश के प्रधानमंत्री इनका दर्द नहीं समझेंगे तो इनकी मदद कैसे होगी? इसे राजनीति से अलग रखना चाहिए।

संजय सिंह ने कहा कि इस इंजेक्शन को नारवोटिस नामक एक अमेरिकी कंपनी बनाती है। मेरी केंद्र सरकार से हाथ जोड़कर अपील है कि वह अमेरिकी सरकार से बात करके इस इंजेक्शन को सस्ते में उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध करें। मैंने कई बच्चों के मामले में लोगों से अपील की और अपनी तरफ से भी सहयोग किया, अपने साथियों की तरफ से सहयोग कराया, जिससे चार-पांच बच्चों को इंजेक्शन लगाकर उनका जीवन बचाया जा सका।

संजय सिंह ने आगे कहा कि इन दोनों बच्चों को एसएमए में भी सबसे गंभीर टाइप-1 की बीमारी है। 11 महीने की सहरिस जिसके पिता नदीम और मां रुकसार हैं। वहीं, 8 महीने की बच्ची कियारा रावत के पिता मनीष रावत बाहर काम करते हैं और मां लवली गोसाई हैं। मैं सभी देशवासियों से इन दोनों बच्चियों के लिए हाथ जोड़कर विनती करता हूं। भारत 144 करोड़ लोगों का देश है, लोगों का बहुत विशाल हृदय है। अगर लोग अपनी रोज की कमाई से इन बच्चियों की मदद के लिए एक फीसदी भी दे देंगे तो इन बच्चियों का जीवन बचाया जा सकता है। मेरी लोगों से विनती है कि 100 रुपए से लेकर एक लाख तक, या जितनी भी उनकी क्षमता हो, इन बच्चियों के लिए दान करें।

संजय सिंह ने कहा कि मेरी सबसे विनती है कि इन बच्चियों की मदद के लिए बढ़-चढ़कर आगे आएं। मैं इन बच्चियों की मदद के लिए भारत सरकार से भी अनुरोध करूंगा और प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को चिट्ठी भी लिखूंगा कि अगर इन बच्चियों को सरकार के माध्यम से सस्ते में इंजेक्शन दिलवाया जा सके तो बहुत बड़ी मदद होगी।

संजय सिंह ने कहा कि मैं अपनी इस महीने की पूरी तनख्वाह इन दोनों बच्चियों की मदद के लिए दूंगा। मैं दोनों बच्चियों को एक-एक लाख रुपए सहयोग के लिए दूंगा। लेकिन मेरे अकेले के सहयोग से कुछ नहीं हो पाएगा। इसलिए अगर देश के 17 करोड़ लोग भी एक-एक रुपए दे देंगे तो इन बच्चियों की जान बच जाएगी।

यह भी पढे़ं 👇

Akali Dal Leader Joins AAP

Akali Dal Leader Joins AAP: BC विंग जिला प्रधान सरवण सिंह मुनीम ‘आप’ में शामिल

शनिवार, 21 मार्च 2026
Gagandeep Singh Death CBI Probe

Gagandeep Singh Death CBI Probe: MP रंधावा ने भी मांगी CBI जांच, भुल्लर पर मुकदमे की मांग

शनिवार, 21 मार्च 2026
Gangstran Te Vaar Day 60

Gangstran Te Vaar Day 60: पंजाब पुलिस ने 675 ठिकानों पर छापे मारे, 416 गिरफ्तार

शनिवार, 21 मार्च 2026
Baljit Kaur

Post Matric Scholarship Punjab: SC विद्यार्थियों को मिले ₹219 करोड़, 2.70 लाख का लक्ष्य

शनिवार, 21 मार्च 2026

ऐसे कर सकते हैं दोनों बच्चियों की आर्थिक मदद

दोनों बच्चियों के माता-पिता ने क्राउड फंडिंग के लिए इंपैक्ट गुरु नामक ऐप पर बच्चियों का अकाउंट बनाया है। जहां सहरिस और कियारा रावत से जुड़ी सारी जानकारी दी गई हैं। सहरिस की मदद करने के लिए बैंक अकाउंट नंबर 2223330011812667 पर पैसे भेज सकते हैं। इसके अलावा सहरिस के पिता का मोबाइल नंबर 9899807433 है। वहीं कियारा रावत की मदद के लिए बैंक अकाउंट नंबर 2223330023605028 में पैसे भेज सकते हैं।

Previous Post

Paytm के आ गए अच्छे दिन, लगाएं शेयर पर दांव मिल सकता है इतना रिटर्न

Next Post

शिरोमणि अकाली दल नहीं लड़ेगा उपचुनाव

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Akali Dal Leader Joins AAP

Akali Dal Leader Joins AAP: BC विंग जिला प्रधान सरवण सिंह मुनीम ‘आप’ में शामिल

शनिवार, 21 मार्च 2026
Gagandeep Singh Death CBI Probe

Gagandeep Singh Death CBI Probe: MP रंधावा ने भी मांगी CBI जांच, भुल्लर पर मुकदमे की मांग

शनिवार, 21 मार्च 2026
Gangstran Te Vaar Day 60

Gangstran Te Vaar Day 60: पंजाब पुलिस ने 675 ठिकानों पर छापे मारे, 416 गिरफ्तार

शनिवार, 21 मार्च 2026
Baljit Kaur

Post Matric Scholarship Punjab: SC विद्यार्थियों को मिले ₹219 करोड़, 2.70 लाख का लक्ष्य

शनिवार, 21 मार्च 2026
World News 21 March 2026

World News 21 March 2026: ईरान ने दुनिया को दी धमकी, Trump बैकफुट पर

शनिवार, 21 मार्च 2026
Breaking News 21 March 2026

Breaking News 21 March 2026: ईरान-अमेरिका टकराव से लेकर Chuck Norris के निधन तक, 20 बड़ी खबरें

शनिवार, 21 मार्च 2026
Next Post
SAD

शिरोमणि अकाली दल नहीं लड़ेगा उपचुनाव

Kultar Sandhwan

विशेषाधिकारों के उल्लंघन संबंधी कोई भी मामला कार्रवाई से पहले मेरे ध्यान में लाया जाए: स्पीकर संधवां

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।