• About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy
🔆 शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025 🌙✨
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ आप नेता चंडीगढ़ नगर निगम भवन के सामने भूख हड़ताल करेंगे

The News Air by The News Air
रविवार, 4 फ़रवरी 2024
A A
0
मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ आप नेता चंडीगढ़ नगर निगम भवन के सामने भूख हड़ताल करेंगे

मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ आप नेता चंडीगढ़ नगर निगम भवन के सामने भूख हड़ताल करेंगे

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

…चंडीगढ़ पुलिस ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे आप नेताओं पर बल प्रयोग किया, उन्हें गिरफ्तार किया, पुलिस के डंडे से आप चंडीगढ़ के सह-प्रभारी डॉ अहलूवालिया को सिर में चोट लगी

…जब तक बीजेपी के फर्जी मेयर को नहीं हटाया जाएगा, हम विरोध करते रहेंगे : डॉ. सनी अहलूवालिया

…हमारी लड़ाई ‘वोट चोर बीजेपी’ के खिलाफ है, हम अपने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लड़ते रहेंगे: आप नेता

…हमने सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन और एसएसपी को आवेदन दिया है, लेकिन लोकतंत्र के हत्यारे अनिल मसीह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई : डॉ अहलूवालिया

…भाजपा चुनाव नहीं चाहती, वे धोखाधड़ी करते कर चुनाव जीतती है, इस बार वे रंगे हाथों पकड़े गए हैं – आहलूवालिया

चंडीगढ़, 4 फरवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ के नेता चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और अब पार्टी ने घोषणा की कि उसके नेता सेक्टर 17 स्थित नगर निगम भवन के सामने भूख हड़ताल करेंगे।

रविवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान इसकी जानकारी देते हुए आप चंडीगढ़ के सह-प्रभारी डॉ. सनी अहलूवालिया ने मीडिया को बताया कि रविवार से रोजाना पांच आप नेता (एक पार्षद और चार कार्यकर्ता) 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे और उसके बाद अगले दिन अन्य पांच नेता लोकतंत्र के हत्यारों के खिलाफ उपवास करेंगे। डॉ. अहलूवालिया ने कहा कि यह भूख हड़ताल ‘वोट चोर भाजपा’ के खिलाफ और लोकतंत्र को बचाने के लिए है। यह तब तक जारी रहेगा जब तक मेयर चुनाव में धांधली के लिए जिम्मेदार पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती और भाजपा के फर्जी मेयर को हटाया नहीं जाता।

डॉ. अहलूवालिया ने कहा कि अनिल मसीह कोई अधिकारी नहीं हैं जिन्हें मेयर चुनाव की देखरेख के लिए नियुक्त किया गया था। वह भाजपा के गुंडे हैं। वह भाजपा के अल्पसंख्यक विंग के सचिव रहे हैं। उन्होंने 30 जनवरी को चंडीगढ़ में लोकतंत्र की हत्या की। इसलिए चंडीगढ़ के हमारे सभी वरिष्ठ आप नेताओं, प्रदीप छाबड़ा, चंद्रमुखी शर्मा, प्रेम लता और सभी पार्षदों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा आप चंडीगढ़ के प्रमुख स्थानों जैसे रोज गार्डन और सुखना लेक पर भी कैंडल मार्च निकालेगी। हम घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की तानाशाही के खिलाफ जागरूक करेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

IndiGo Crisis

IndiGo Crisis जानबूझकर किया गया? ₹1 लाख करोड़ का सबसे बड़ा खेल, Shocking Reality!

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
CM Mann

CM मान का जापान रोड शो!ओसाका में जापानी कंपनियों ने दिखाई BIG INTEREST, निवेश का रास्ता खुला!

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
Dharmendra 90th Birthday

Dharmendra 90th Birthday: फैंस के लिए खोले जाएंगे फार्म हाउस के गेट

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
Mandhana-Palash Wedding Rumors

Mandhana-Palash Wedding Rumors: पलाश की बहन Palak Muchhal ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच!

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025

अहलूवालिया ने आगे कहा कि कल सुबह 10:30 बजे सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले की सुनवाई होनी है और हमें यकीन है कि कोर्ट का फैसला हमारे पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी का बेईमानी भरा खेल देखा। हम हमेशा से कहते थे कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए गलत तरीकों का सहारा लेती है, लेकिन इस बार उनकी धांधली लाइव वीडियो में रिकॉर्ड हो गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा पार्षद और मनोनीत सदस्य अनिल मसीह को कवर करने के लिए वेल में खड़े थे। मीडिया को भी चुनाव कवर करने की इजाजत नहीं थी। भाजपा पार्षदों ने हमारे पार्षदों को आपत्ति जताने से रोकने के लिए निशान लगाए।

आप नेता ने कहा कि इसका मतलब है कि भाजपा चुनाव कराना ही नहीं चाहती थी। उनका मकसद धोखाधड़ी कर चुनाव जीतने का था। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के पास कुल 20 वोट थे और भाजपा के पास केवल 16 वोट थे। फिर भी उन्होंने बलपूर्वक और अनुचित तरीकों से अपना मेयर बनाया। इम इसके खिलाफ लड़ेंगे। हम भाजपा की इन असंवैधानिक गतिविधियों का विरोध करते रहेंगे।

प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे आप नेताओं पर बल प्रयोग किया। पुलिस से झड़प में आप चंडीगढ़ के सह-प्रभारी डॉ. अहलूवालिया की पगड़ी उतर गई और उनके सिर पर चोट आई। पुलिस ने कई आप नेताओं को गिरफ्तार भी किया।

पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

Related Posts

IndiGo Crisis

IndiGo Crisis जानबूझकर किया गया? ₹1 लाख करोड़ का सबसे बड़ा खेल, Shocking Reality!

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
CM Mann

CM मान का जापान रोड शो!ओसाका में जापानी कंपनियों ने दिखाई BIG INTEREST, निवेश का रास्ता खुला!

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
Dharmendra 90th Birthday

Dharmendra 90th Birthday: फैंस के लिए खोले जाएंगे फार्म हाउस के गेट

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
Mandhana-Palash Wedding Rumors

Mandhana-Palash Wedding Rumors: पलाश की बहन Palak Muchhal ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच!

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
IndiGo Crisis Explainer

IndiGo Crisis Explainer : सरकार क्यों झुकी IndiGo के सामने? कमेटी के नाम पर धोखा! लूटे गए हजारों यात्री!

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
Muslim Burial Rights Japan

Japan में मुस्लिमों को दफ़नाने पर रोक! Mizuhou Umemura का सबसे बड़ा बयान, Big Controversy!

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2025 THE NEWS AIR

The News Air

  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • पंजाब
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
    • नौकरी
    • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • हेल्थ
    • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • स्पेशल स्टोरी
  • राज्य
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • वेब स्टोरीज

© 2025 THE NEWS AIR