शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ‘आप’ नेताओं ने सीबीआई का केजरीवाल से पूछताछ पर जताई नाराजगी

‘आप’ नेताओं ने सीबीआई का केजरीवाल से पूछताछ पर जताई नाराजगी

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 15 अप्रैल 2023
in Breaking News, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
AAP Supreme Arvind Kejriwal, Will Meet People In Gurdaspur
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • कहा – अरविंद केजरीवाल क्रांतिकारी नेता, सीबीआई-ईडी उन्हें डरा नहीं सकती
  • मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित सभी कैबिनेट मंत्री और विधायकों ने ट्वीट कर किया केजरीवाल का समर्थन
  • अरविंद केजरीवाल लोगों के दिल में है, उन्हें कोई मिटा नहीं सकता, हम चट्टान की तरह उनके साथ खड़े हैं – भगवंत मान

चंडीगढ़, 15 अप्रैल (The News Air) सीबीआई द्वारा आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित सभी कैबिनेट मंत्री और विधायकों ने इसे केंद्र सरकार का तानाशाही भरा फैसला बताया और कहा कि अरविंद केजरीवाल क्रांतिकारी नेता हैं। उन्हें मोदी सरकार की ईडी और सीबीआई दबा नहीं सकती।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, “अरविंद केजरीवाल जी की आवाज़ को दबाना बहुत मुश्किल है। सत्य बोलने वाले लोगों के दिल में जगह बनाते हैं। उन्हें लोगों के दिलों से कोई किसी को डिलीट नहीं कर सकता। हम चट्टान की तरह उनके साथ खड़े हैं। इंकलाब ज़िंदाबाद!

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने अडानी और बीजेपी का गठजोड़ साबित किया इसलिए सीबीआई उनके पीछे पड़ गई है। हमारे नेता बहादुर हैं। केजरीवाल जी को इस तरह की चालों से चुप नहीं कराया जा सकता।”

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा, “बाबासाहेब की सोच पर चलने वाले और ईमानदार राजनीति के नायक
अरविंद केजरीवाल जी को सीबीआई के समन के जरिए डराने-धमकाने से केंद्र सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उठाए जा रहे क्रांतिकारी कदमों को नहीं रोक सकती।”

स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने कहा, “मुझे वह समय स्पष्ट रूप से याद है जब अरविंद केजरीवाल आए और राजनीतिक प्रतिष्ठान को हिला दिया। भारत की राजनीतिक प्रणाली के बारे में पूरी तरह से निराशा और अविश्वास था। वह सभी भारतीयों के लिए उम्मीद लेकर आए। आप जितना उन्हें दबाने की कोशिश करेंगे, वह उतना ही ऊपर उठेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Iran F-35 Fighter Jet Claim

Iran F-35 Fighter Jet Claim: ईरान का बड़ा दावा, दूसरा F-35 मार गिराया

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Bihar New CM

Bihar New CM: चिराग पासवान बोले “बहुत जल्द होगा ऐलान”, NDA में बात फाइनल

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raghav Chadha AAP Controversy

Raghav Chadha AAP Controversy: “मोदी से डर गए चड्ढा”, पार्टी ने बोला तीखा हमला

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raisen Krishi Mahotsav 2026

Raisen Krishi Mahotsav 2026: रायसेन में 3 दिन का राष्ट्रीय कृषि महाकुंभ, बड़ी तैयारी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा, “अरविंद केजरीवाल को रोकने की भाजपा सरकार की कोशिशें कामयाब नहीं होंगी। एक तुच्छ मामले में सीबीआई का समन उनकी अटूट भावना को नहीं डिगाएगा। अरविंद केजरीवाल ने अपना जीवन भारत के लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। वह एक सच्चे नेता हैं जिन्हें चुप नहीं कराया जा सकता या रोका नहीं जा सकता। केंद्र सरकार द्वारा अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमले उनके डर का स्पष्ट संकेत हैं। जनता के चैंपियन और नरेंद्र मोदी को मुख्य चुनौती देने वाले केजरीवाल करोड़ों भारतीयों के दिलों में बसते हैं। अब समय आ गया है कि उनकी आवाज को दबाने के इन नापाक प्रयासों को रोका जाए!

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक नाम नहीं है, वह एक क्रांति है, जिसे भारत देख रहा है! इतिहास गवाह है कि जब-जब क्रांतियों का दमन किया गया, वे उफान मारती रहीं एवं और भी बड़ी होती गईं।

मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल में आम आदमी होते हुए भी सदियों पुरानी ताकतवर पार्टियों और सरकारों को चुनौती देने, लड़ने और गिराने की हिम्मत है। आज ‘द हीरो ऑफ मिलियन्स’ को सिर्फ डराने या तोड़ने के लिए सीबीआई नोटिस दिया जा रहा है। साजिशकर्ता अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकते। हम उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।

मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा, ”केंद्र सरकार की सीबीआई अरविंद केजरीवाल का कुछ नहीं बिगाड़ पायेगी। देश के करोड़ों बच्चों, गरीबों, माध्यम वर्ग, बुज़ुर्गों का आशीर्वाद उनके साथ है।

मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा, “देश में आम लोगों की और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने वाले कट्टर ईमानदार नेता के हम सिपाही हैं। हम उनके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं | किसी भी साज़िश से सत्य की आवाज़ दबेगी नहीं।”

मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने कहा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल जी के बढ़ते ग्राफ़ से बीजेपी में डर फैल गया है।”

मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा, “अरविंद केजरीवाल की आवाज दबाने की बीजेपी सरकार की सारी कोशिशें नाकाम होंगी। सीबीआई के समन उन्हें सत्य के मार्ग पर चलने से नहीं रोकेगा। वे हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हम उनके द्वारा शुरू की गई न्याय और सच्चाई की लड़ाई में साथ खड़े हैं।”

कैबिनेट मंत्री डॉ बलजीत कौर और चेतन सिंह जोरा माजरा ने भी अरविंद केजरीवाल के समर्थन में ट्वीट किया। इसके अलावा ‘आप’ विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी, शीतल अंगुराल, लाभ सिंह उगोके, नरिंदर कौर भराज, रुपिंदर सिंह हैप्पी, हरदीप मुंडियां, रमन अरोड़ा, जीवन ज्योत कौर, शैरी कलसी, दविंदर धोंस, डॉ अजय गुप्ता, दिनेश चड्ढा, सरवन सिंह धुन एवं विधायक नरेंद्रपाल सिंह सावना ने भी ट्वीट कर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ एकजुटता दिखाई और सीबीआई के इस कदम के खिलाफ नाराजगी जताई।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

केजरीवाल को भ्रष्टाचार पर बोलने का अधिकार नहीं : बाजवा

Next Post

एआईएफएफ ने विदेशी खिलाड़ियों पर राज्य लीगों में खेलने पर प्रतिबन्ध लगाया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran F-35 Fighter Jet Claim

Iran F-35 Fighter Jet Claim: ईरान का बड़ा दावा, दूसरा F-35 मार गिराया

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Bihar New CM

Bihar New CM: चिराग पासवान बोले “बहुत जल्द होगा ऐलान”, NDA में बात फाइनल

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raghav Chadha AAP Controversy

Raghav Chadha AAP Controversy: “मोदी से डर गए चड्ढा”, पार्टी ने बोला तीखा हमला

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raisen Krishi Mahotsav 2026

Raisen Krishi Mahotsav 2026: रायसेन में 3 दिन का राष्ट्रीय कृषि महाकुंभ, बड़ी तैयारी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Bhagwant Mann Govt Jobs Punjab

Bhagwant Mann Govt Jobs Punjab: 4 साल में रिकॉर्ड 65,264 सरकारी नौकरियां दीं

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Punjab Dengue Prevention 2026

Punjab Dengue Prevention 2026: डेंगू केस 23,389 से घटकर 4,981, मौतें 55 से सिर्फ 8

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Next Post
एआईएफएफ ने विदेशी खिलाड़ियों पर राज्य लीगों में खेलने पर प्रतिबन्ध लगाया

एआईएफएफ ने विदेशी खिलाड़ियों पर राज्य लीगों में खेलने पर प्रतिबन्ध लगाया

अरविंद केजरीवाल

जब केजरीवाल भ्रष्ट तो कोई ईमानदार नहीं, सीबीआई ने कल बुलाया है, मैं जाउंगा- अरविंद केजरीवाल

Bhagwant Mann

केजरीवाल से पूछताछ : दिल्ली में सीएम भगवंत मान, संजय सिंह का धरना

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।