गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर उपचुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल

‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर उपचुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 17 अप्रैल 2023
in Breaking News, पंजाब, सियासत
A A
0
Cheema and Mann

Cheema and Mann

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नामांकन से पहले रिंकू के लिए किया रोड शो
  • आप के मंत्री, विधायक और हजारों समर्थक रोड शो में शामिल हुए
  • जालंधर हमारे देश में होने वाली क्रांति का शुरुआती केंद्र बिंदु होगा: सीएम मान
  • मेरे मंत्री और मैं, जनहितकारी फैसले लेते रहेंगे, जल्द ही 3-4 अन्य बड़े कदम उठाने हैं: मान
  • हम आप जैसे हैं और आपके साथ हैं: मान
  • विपक्ष को बहुत निराशा हुई, क्यूंकि हमने 20 दिनों के भीतर फसल नुकसान का मुआवजा वितरित करना शुरू कर दिया: सीएम मान
  • सुशील कुमार रिंकू ने मुख्यमंत्री मान, आप लीडरशिप व उपस्थित लोगों का समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया

जालंधर, 17 अप्रैल (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर उपचुनाव के लिए सोमवार को ‘आप’ पंजाब के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘आप’ उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के समर्थन में रोड शो किया, जहां हजारों की संख्या में ‘आप’ पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए और पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में नारेबाजी की। इस रोड शो में सीएम मान और प्रत्याशी रिंकू के साथ विधायक शीतल अंगुराल, विधायक बलकार सिंह, दिनेश ढल, राजविंदर कौर थियाड़ा, जीत राम भट्टी, रतन सिंह, प्रेम कुमार, विधायक इंद्रजीत कौर, जगबीर बराड़, मोहिंदर भगत, सुरिंदर सोढ़ी और हरचंद सिंह बरसट भी शामिल हुए।
इस मौके लोगों को संबोधित करते हुए ‘आप’ पंजाब के अध्यक्ष भगवंत मान ने लोगों से पारंपरिक पार्टियों को वोट न देने और जनहितैषी आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ‘आंतरिक कलह’ विकास के मार्ग में रोड़ा है। आम आदमी पार्टी ईमानदार नेताओं को आगे लाती है। क्योंकि हम जानते हैं कि विकास कैसे करना है, स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक कैसे बनाना है, बिजली कैसे फ्री करनी है और रोजगार कैसे देना है।
मान ने कहा कि आप ने दिल्ली में नगर निगम का चुनाव जीता और अपना मेयर बना लिया, अब कचरे के पहाड़ साफ किए जा रहे हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी काम करवाना जानती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में ‘आप’ की सरकार है, जालंधर के पार्षद ‘आप’ को अपना समर्थन दे रहे हैं और सुशील रिंकू को लोगो की ओर से सांसद चुने जाने के बाद शहर में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाए जाएंगे। मान ने कहा कि जालंधर स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत आता है, लेकिन यहां कोई विकास नहीं हुआ है, क्योंकि पारंपरिक राजनीतिक दलों और उनके नेताओं में इरादे की कमी है।
मान ने कहा कि उनकी सरकार ने घोषणा के 20 दिनों के भीतर किसानों को फसल नुकसान मुआवजे का पैसा बांटना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, जब मैंने मुआवजे की घोषणा की थी तो विपक्ष ने कहा कि 20 दिनों के भीतर देना संभव नहीं है, जब हमने किया तो वे नहीं माने, हमने उन्हें चेक और पैसे दिखाए, अब वे कह रहे हैं कि यह सभी तक नहीं पहुंचा। मान ने कहा कि धैर्य रखिए, बेमौसम बारिश से आर्थिक नुकसान झेल रहे सभी किसानों तक पैसा पहुंचेगा। उन्होंने कहा, हम आप जैसे हैं और आपके साथ हैं। हम हर रोज जनहित में फैसले लेते रहेंगे और 3-4 बड़ी चीजें और होने वाली हैं।

मान ने कहा कि जालंधर के लोग इतिहास रचेंगे और यह लिखा जाएगा कि जब 2022 में पंजाब में पूरे देश में फैली एक क्रांति की शुरू हुई, तो जालंधर क्रांति के शुरुआती केंद्र बिंदुओं में से एक था।

‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का आभार जताया। उन्होंने पार्टी की पूरी लीडरशिप, मौजूदा मंत्रियों और विधायकों का धन्यवाद किया। जालंधर के लोगों का भी धन्यवाद किया जो रिंकू को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में इस मौके शामिल हुए।

यह भी पढे़ं 👇

Bhagwant Mann Chandigarh Row

Bhagwant Mann Chandigarh Row: BJP दफ्तर हमले के लिए केंद्र जिम्मेदार, चंडीगढ़ पंजाब को दो: CM मान

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Punjab PMEGP Scheme 2026

Punjab PMEGP Scheme 2026: 457 यूनिट स्थापित, 5000 से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Raja Warring

Raja Warring Lok Sabha: बेअदबी पर सुखबीर का नाम लेते ही बंद हुआ माइक, संसद में हंगामा

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Sacrilege Cases: मजीठिया का बड़ा खुलासा, 9 सालों में 500 से ज्यादा बेअदबियां

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

-‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल 20 अप्रैल को जालंधर में सुशील रिंकू के लिए करेंगे प्रचार करेंगे

जालंधर के लोगों को अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 20 अप्रैल को सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में प्रचार करने के लिए जालंधर पहुंचेंगे। उन्होंने लोगों से चुनाव में इसी तरह का समर्थन और उत्साह दिखाने का आग्रह किया और सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताने की अपील की।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

व्यापार उपचार महानिदेशालय Website Design करने के लिए Agency नियुक्त करेगा

Next Post

Apple की भारत में तेजी से बिजनेस बढ़ाने की तैयारी, स्टोर्स की शुरुआत है बड़ा संकेत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bhagwant Mann Chandigarh Row

Bhagwant Mann Chandigarh Row: BJP दफ्तर हमले के लिए केंद्र जिम्मेदार, चंडीगढ़ पंजाब को दो: CM मान

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Punjab PMEGP Scheme 2026

Punjab PMEGP Scheme 2026: 457 यूनिट स्थापित, 5000 से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Raja Warring

Raja Warring Lok Sabha: बेअदबी पर सुखबीर का नाम लेते ही बंद हुआ माइक, संसद में हंगामा

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Sacrilege Cases: मजीठिया का बड़ा खुलासा, 9 सालों में 500 से ज्यादा बेअदबियां

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Sukhbir Badal Punjab Bachao Rally

Sukhbir Badal Punjab Bachao Rally: वड़िंग पर भड़के सुखबीर, दूध पर MSP का बड़ा ऐलान

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Punjab Vidhan Sabha Session

Punjab Vidhan Sabha Session 2026: 13 अप्रैल को बुलाया 12वां सत्र, स्पीकर का बड़ा ऐलान

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Next Post
iPhone

Apple की भारत में तेजी से बिजनेस बढ़ाने की तैयारी, स्टोर्स की शुरुआत है बड़ा संकेत

Share Market

Share Market: सेंसेक्स में 9 दिनों के बाद आई गिरावट, फिर भी निवेशकों ने ₹2,000 करोड़ कमाया

CM Mann

ड्रग मामले में CM Mann की बड़ी कार्रवाई, AIG को किया बर्खास्त

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।