शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ‘आप’ ने एसवाईएल को लेकर अकाली-भाजपा पर बोला हमला, कहा – दोनों पार्टियां पंजाब के लोगों को गुमराह कर रही

‘आप’ ने एसवाईएल को लेकर अकाली-भाजपा पर बोला हमला, कहा – दोनों पार्टियां पंजाब के लोगों को गुमराह कर रही

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 7 अक्टूबर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
एसवाईएल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जब जाखड़ कांग्रेस में थे तो कहते थे कि प्रधानमंत्री की नीयत खराब है, अगर वह चाहें तो दो दिन में एसवाईएल मुद्दे का हल निकाल सकते हैं, अब वह ये बात पीएम से बोलें – मलविंदर सिंह कंग

कंग ने अकाली दल को घेरा, कहा – एसवाईएल के लिए सबसे पहले 1978 में प्रकाश सिंह बादल ने ही जमीन अधिग्रहण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था

एसवाईएल के बदले बादल परिवार ने हरियाणा की चौधरी देवीलाल की सरकार से गुड़गांव में फाइव स्टार होटल के लिए बड़ा प्लॉट लिया – कंग

कांग्रेस पर भी साधा निशाना, कहा – 1980 में कांग्रेसी मुख्यमंत्री दरबारा सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया था कि हरियाणा और राजस्थान को जितना मर्जी पानी दे दिया जाए, हमें कोई एतराज नहीं है

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर (The News Air) आम आदमी पार्टी(आप) ने एसवाईएल को लेकर अकाली दल और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों पार्टियां पंजाब के लोगों को जानबूझकर गुमराह कर रही है।

शनिवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए ‘आप’ पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि एसवाईएल का मुद्दा पंजाब के लोगों की भावनाओं के साथ जुड़ा मुद्दा है। इसलिए आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार का इस मामले पर रूख स्पष्ट है कि पंजाब सरकार एसवाईएल नहीं बनने देगी और न ही पंजाब के पानी का एक भी अतिरिक्त बूंद दूसरे राज्य को देगी।

भाजपा पर हमला बोलते हुए कंग ने कहा कि कल प्रधानमंत्री ने राजस्थान में एसवाईएल को लेकर पंजाब के खिलाफ बयान दिया। उन्होंने मीडिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान दिए भाषण का वह हिस्सा भी सुनाया जिसमें वह बोल रहे थे कि कुछ राज्य पानी के लिए हमेशा लड़ते झगड़ते हैं।

कंग ने भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ का भी पुराना वीडियो सुनाया और उनसे सवाल किया कि जब वह कांग्रेस में थे तो कहते थे कि इस मामले का हाल मुख्यमंत्री को नहीं प्रधानमंत्री को करना है। वह कहते थे कि प्रधानमंत्री मोदी की नीयत खराब है इसीलिए वह इस मसले को लटका रहे हैं। अगर वह चाहें तो दो दिन में इस मसले का हल कर सकते हैं। कंग ने कहा कि अब तो सुनील जाखड़ भाजपा में ही है। अब वह प्रधानमंत्री क्यों नहीं कहते कि इस मसले का जल्दी समाधान कर दीजिए।

अकाली दल बादल पर हमला बोलते हुए कंग ने कहा कि सुखबीर बादल इस मामले पर चुप ही रहे तो बेहतर होगा क्योंकि एसवाईएल के लिए सबसे पहले उनके पिता प्रकाश सिंह बादल ने ही मुख्यमंत्री रहते हुए 1978 में एसवाईएल के लिए जमीन अधिग्रहण करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था।

यह भी पढे़ं 👇

1973 Oil Crisis

1973 Oil Crisis: जब Arab-Israel War ने दुनिया की अर्थव्यवस्था हिला दी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
PPCB Home Buyers Relief

PPCB Home Buyers Relief: बिल्डरों के उल्लंघन की सजा घर खरीदारों को नहीं

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Drug Arrests: 90,000 के दावे में 32,000 गिरफ्तारियां गायब, विपक्ष ने खोली पोल

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
America Iran Talks

America Iran Talks: इस्लामाबाद में शांति की उम्मीद, शर्तों पर फंसी बातचीत

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

यह नोटिफिकेशन उन्होंने अपने प्रिय मित्र हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल के कहने पर जारी किया था। इसके बाद प्रकाश सिंह बादल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल को एक और चिट्ठी लिखी कि एसवाईएल के लिए जमीन अधिग्रहण करने के लिए हरियाणा सरकार पंजाब सरकार को से 3 करोड़ रुपए दे। यह बात ऑन रिकॉर्ड है।

कंग ने आरोप लगाया कि एसवाईएल के बदले बादल परिवार ने चौधरी देवीलाल की सरकार से गुड़गांव में फाइव स्टार होटल के लिए प्लॉट लिया। इसके अलावा भी बादल परिवार ने हरियाणा में चौधरी देवीलाल के माध्यम से अरबों रुपए की संपत्ति बनाई।

कंग ने कहा की मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाने से पहले सुखबीर बादल को अपना इतिहास पलट कर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समय पंजाब और हरियाणा के किसानों के बीच जो रिश्ते बने थे, उसे भाजपा और काली दाल तोड़ने की कोशिश कर रही है। भाजपा हरियाणा में और अकाली दल पंजाब में एसवाईएल के मुद्दे पर लोगों को भड़का रही है।

कंग ने कांग्रेस को भी लपेटा और कहा कि 1980 में कांग्रेस के मुख्यमंत्री दरबारा सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया था कि हरियाणा और राजस्थान को जितना मर्जी पानी दे दिया जाए, हमें कोई एतराज नहीं है। यह हलफनामा उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर दिया था। उसके बाद 1982 में पटियाला के कपूरी गांव में इंदिरा गांधी और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एसवाईएल के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता से आया भूकंप

Next Post

केजरीवाल सरकार का एंटी डस्ट कैंपेन शुरू, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वजीरपुर हॉटस्पॉट का लिया जायजा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

1973 Oil Crisis

1973 Oil Crisis: जब Arab-Israel War ने दुनिया की अर्थव्यवस्था हिला दी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
PPCB Home Buyers Relief

PPCB Home Buyers Relief: बिल्डरों के उल्लंघन की सजा घर खरीदारों को नहीं

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Drug Arrests: 90,000 के दावे में 32,000 गिरफ्तारियां गायब, विपक्ष ने खोली पोल

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
America Iran Talks

America Iran Talks: इस्लामाबाद में शांति की उम्मीद, शर्तों पर फंसी बातचीत

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Drug Bust

Punjab Drug Bust: 6.5 किलो हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार, हथियार तस्करी का भी खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Solar Street Lights

Punjab Solar Street Lights: 11,500 गांवों में 3 लाख सोलर लाइटें, कैबिनेट ने दी मंजूरी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
केजरीवाल सरकार

केजरीवाल सरकार का एंटी डस्ट कैंपेन शुरू, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वजीरपुर हॉटस्पॉट का लिया जायजा

पीएम मोदी ने विपक्षी सांसदों का क्यों किया धन्यवाद, जानिए

आतंकी हमले से लगा गहरा सदमा, कठिन समय में इजरायल के साथ एकजुटता से खड़ा है भारत : पीएम मोदी

राकेश टिकैत

मंडी कानून लागू हो, बिहार में किसानों का हो रहा नुकसान : राकेश टिकैत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।