रविवार, 22 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - नॉर्थ-ईस्ट के राज्य मिजोरम में पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

नॉर्थ-ईस्ट के राज्य मिजोरम में पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 16 अक्टूबर 2023
A A
0
AAm Aadmi party logo
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

– आम आदमी पार्टी मिजोरम में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसकी जल्द घोषणा की जाएगी- राजेश शर्मा

-इन राज्यों में संगठन विस्तार के लिए नॉर्थ-ईस्ट कोऑर्डिनेशन कमिटी और नॉर्थ-ईस्ट प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा- राजेश शर्मा

– यहां की जनता अरविंद केजरीवाल की विकास, काम और ईमानदार राजनीति से प्रभावित, उनकी आकांक्षओं के मद्देनजर पार्टी ने ये फैसला लिया- राजेश शर्मा

– इन राज्यों में भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर समस्याएं हैं, मुख्यमंत्री सारे सरकारी ठेके अपने परिवार वालों और मित्रों को देते हैं- राजेश शर्मा

– नॉर्थ-ईस्ट के जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां वो दो समुदायों को आपस में बांटने की राजनीति कर रही है- राजेश शर्मा

– यहां की जनता मानती है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई और बेरोजगारी समेत सभी समस्याओं का सामाधान ‘‘आप’’ ही कर सकती है- राजेश शर्मा

– लोगों का मानना है कि अगर दिल्ली और पंजाब में हो सकता है तो उनके राज्यों में क्यों नहीं हो सकता?- राजेश शर्मा

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (The News Air) : आम आदमी पार्टी ने नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भी सक्रिय राजनीति की भूमिका निभाने का फैसला लिया है। पार्टी इन राज्यों में अपने संगठन का विस्तार करने के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी। पार्टी ने इसकी शुरूआत मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव से करने का फैसला लिया है। सोमवार को नॉर्थ-ईस्ट राज्यों के प्रभारी राजेश शर्मा ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर मिजोरम विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में संगठन विस्तार और चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। संगठन विस्तार के लिए कोऑर्डिनेशन कमिटी और नॉर्थ-ईस्ट प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट की जनता शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई और बेरोजगारी समेत कई समस्याओं से जूझ रही है। लोगों को यकीन है कि इन समस्याओं का समाधान सिर्फ आम आदमी पार्टी दे सकती है। उनकी आकांक्षओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने ये फैसला लिया है। इस दौरान ‘‘आप’’ नागालैंड के प्रदेश संयोजक आसु कीहो, त्रिपुरा के सह प्रभारी अबुजम उमापाडा लुवांग भी मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी नॉर्थ ईस्ट राज्यों के प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि हम लोगों ने रविवार को ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। इस दौरान नॉर्थ ईस्ट राज्यों के लोगों की विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के संगठन और आगामी चुनाव के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में हम लोग इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि आम आदमी पार्टी नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में विस्तार के लिए एक नॉर्थ ईस्ट कोआर्डिनेशन कमिटी का गठन करेगी। दूसरा, नॉर्थ ईस्ट के लोगों के लिए एक नॉर्थ ईस्ट सेल या नॉर्थ ईस्ट प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। साथ ही आम आदमी पार्टी आगामी मिजोरम विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी। पार्टी कितनी सीटों पर और कहां-कहां से चुनाव लडेगी, इसकी डिटेल देने के लिए राज्य समिति को कहा गया है। चुनाव को लेकर जल्द घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हमारे सीमित संसाधनों को ध्यान में रखते हुए उत्तर पुर्वांचल में संगठन का निर्माण करना और चुनाव लड़ना काफी कठिन है। इसके बावजूद नॉर्थ ईस्ट के लोगों की आशा और अकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी मिजोरम से चुनाव लडने की शुरुआत करने जा रही है। नॉर्थ-ईस्ट में समस्याएं हद से ज्यादा हैं। नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भ्रष्टाचार और लूटतंत्र जैसी कई गंभीर समस्याएं हैं। इन राज्यों के मुख्यमंत्री राज्य को अपनी खानदानी जागीर समझते हैं और सारे सरकारी ठेके अपने परिवार वालों और मित्रों को देते हैं। नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में सरकारी स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों की हालत खराब है। महंगाई हद से ज्यादा बढ़ रही है। नॉर्थ-ईस्ट के राज्य बेरोजगारी के मामले में अव्वल नंबर पर आते हैं। इन सारी समस्याओं के समाधान के लिए अब काम करना जरूरी हो गया है।

यह भी पढे़ं 👇

Gulf Nations Iran War

Gulf Nations Iran War: हमलों के बावजूद खाड़ी देश ईरान से क्यों नहीं लड़ रहे?

रविवार, 22 मार्च 2026
Aadhaar App Pre-install

Aadhaar App Pre-install पर बड़ा विवाद: Apple-Samsung ने सरकार को दिया झटका

रविवार, 22 मार्च 2026
Qatar LNG Capacity

Qatar LNG Capacity पर Iran Attack: भारत के लिए 5 साल का बड़ा संकट

रविवार, 22 मार्च 2026
Sikh Empire

Sikh Empire की वापसी की मांग: बंटवारे से लेकर आज तक का पूरा सच

रविवार, 22 मार्च 2026

‘‘आप’’ नॉर्थ-ईस्ट के प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट की जनता को लगता है कि ये काम केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। क्योंकि उन्होंने देखा है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में जिस तरह से काम हुआ और पंजाब में भी जिस तरह से काम हो रहे हैं, वो एक उदाहरण बनता जा रहा है। इसीलिए अब इन राज्यों के लोग भी अपेक्षा कर रहे हैं कि अगर दिल्ली और पंजाब में हो सकता है तो हमारे राज्यों में क्यों नहीं हो सकता? इसलिए वो यह चाहते हैं कि नॉर्थ-ईस्ट के सभी राज्यों में आम आदमी पार्टी के संगठन का विस्तार हो और चुनाव लड़े। इसी जन अकांक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने मिजोरम में चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट के अरुणांचल प्रदेश, असम और मणिपुर जैसे राज्यों में जहां भी आज भाजपा की सरकार है, वहां उन्होंने जबरदस्त तरीके से विभेद की राजनीति शुरु की है। नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भाजपा ने समुदायों को आपस में बांटने और कुकी-मैतेई की लड़ाई समेत विभिन्न तरीके विभेदकारी राजनीति शुरू की है। इससे नॉर्थ-ईस्ट के लोग काफी परेशान हैं। क्योंकि नॉर्थ-ईस्ट के लोग कभी भी इस तरह की राजनीति का समर्थन नहीं करते हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में अपने संगठन का विस्तार करने जा रही है। इन राज्यों की जनता भी अरविंद केजरीवाल की विकास, काम और ईमानदार राजनीति से प्रभावित है। यही राजनीति आम आदमी पार्टी नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भी करने का मन बना चुकी है। हम लोग नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में आम आदमी पार्टी के विस्तार को गति देंगे।

Previous Post

वायु प्रदूषण पर चिंता जताते हुए हरियाणा-पंजाब के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र

Next Post

मैं चाहता हूं कि रिंकू सिंह टी20 विश्व कप 2024 टीम का हिस्सा बनें : आकाश चोपड़ा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gulf Nations Iran War

Gulf Nations Iran War: हमलों के बावजूद खाड़ी देश ईरान से क्यों नहीं लड़ रहे?

रविवार, 22 मार्च 2026
Aadhaar App Pre-install

Aadhaar App Pre-install पर बड़ा विवाद: Apple-Samsung ने सरकार को दिया झटका

रविवार, 22 मार्च 2026
Qatar LNG Capacity

Qatar LNG Capacity पर Iran Attack: भारत के लिए 5 साल का बड़ा संकट

रविवार, 22 मार्च 2026
Sikh Empire

Sikh Empire की वापसी की मांग: बंटवारे से लेकर आज तक का पूरा सच

रविवार, 22 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 22 March 2026

Breaking News Live Updates 22 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

रविवार, 22 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 22 मार्च 2026
Next Post
टी20 विश्व कप 2024

मैं चाहता हूं कि रिंकू सिंह टी20 विश्व कप 2024 टीम का हिस्सा बनें : आकाश चोपड़ा

दिग्विजय सिंह

आखिरी सांस तक कांग्रेस के साथ रहूंगा: दिग्विजय सिंह

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।