शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - बंगाल में सरदार आईपीएस अधिकारी को खलिस्तानी बोले जाने की घटना की आम आदमी पार्टी ने की सख्त निंदा

बंगाल में सरदार आईपीएस अधिकारी को खलिस्तानी बोले जाने की घटना की आम आदमी पार्टी ने की सख्त निंदा

, कहा - भाजपा ने सिख धर्म का अपमान किया है

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 21 फ़रवरी 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
बंगाल में सरदार आईपीएस अधिकारी को खलिस्तानी बोले जाने की घटना की आम आदमी पार्टी ने की सख्त निंदा

बंगाल में सरदार आईपीएस अधिकारी को खलिस्तानी बोले जाने की घटना की आम आदमी पार्टी ने की सख्त निंदा

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

….यह घटना भाजपा की देश के अल्पसंख्यकों के प्रति घटिया मानसिकता को दर्शाता है, सिर्फ बंगाल ही नहीं, भाजपा के हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के नेताओं ने भी कई बार सिखों के प्रति अपशब्द बोले – मलविंदर सिंह कंग

…..भाजपा सिखों का सम्मान करें, आजादी की लड़ाई में भाजपा के पूर्वजों ने अंग्रेजों का साथ दिया था, वहीं सिखों ने अपनी कुर्बानियां देकर देश को अंग्रेजों से आजाद करवाया – मलविंदर कंग

… पश्चिम बंगाल की घटना के लिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मांगे माफी और घटना को अंजाम देने वाले अपने नेताओं पर करे सख्त कार्रवाई

चंडीगढ़, 21 फरवरी (The News Air) पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में ड्यूटी पर तैनात एक सरदार आईपीएस अधिकारी को भाजपा नेताओं द्वारा खलिस्तानी बोले जाने की घटना की आम आदमी पार्टी कड़े शब्दों में निंदा की है और इसे सिख धर्म का अपमान बताया है।

बुधवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह घटना भाजपा की देश के अल्पसंख्यकों के प्रति घटिया मानसिकता को दर्शाता है। सिर्फ बंगाल में ही नहीं, भाजपा के हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के नेताओं ने भी कई बार सिखों के प्रति अपशब्द बोले और उनके साथ धार्मिक आधार पर भेदभाव किया।

कंग ने उदाहरण देते हुए कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने भाजपा नेता संदीप दोहे ने गुरुद्वारा साहिबों और मस्जिदों को लेकर अपशब्द बोले थे। उन्होंने कहा था कि सरकार आने के बाद सभी गुरुद्वारा साहिब और मस्जिद गिरा दिए जाएंगे।

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसान आंदोलन के दौरान खासतौर पर सिखों को डिटेन करवाया था और उनका अपमान किया था। पश्चिम बंगाल की यह घटना भाजपा की सिखों के प्रति घटिया सोच का ताजा उदाहरण है। इन घटनाओं से साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी सिख और अल्पसंख्यक विरोधी पार्टी है।

कंग ने इन घटनाओं पर चुप्पी के लिए भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाया और कहा कि भाजपा को सिखों और अन्य अल्पसंख्यक लोगों का सम्मान करना सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को शुरू से ही सिखों से दिक्कत रही है क्योंकि आजादी की लड़ाई में भाजपा के पूर्वजों ने अंग्रेजों का साथ दिया था, वहीं सिखों ने अपनी कुर्बानियां देकर देश को अंग्रेजों से आजाद करवाया।

जब भाजपा अपने दफ्तरों के आगे तिरंगा फहराने से इनकार करती थी उस समय सिखों ने अनाज भंडार भरकर भारत को फूड सरप्लस देश बनाया। आज भाजपा किसानों के खिलाफ अत्याचार कर रही है, जबकि किसानों के बच्चे ही देश के बॉर्डर पर खड़े होकर सरहदों को सुरक्षित कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से, खासकर किसान आंदोलन 2020 के समय से भाजपा ने सिखों को खलिस्तानी साबित करने के लिए मुहिम चलाई हुई है। ये सब घटनाएं भाजपा की इसी मुहिम का हिस्सा है। इन लोगों ने सोशल मीडिया पर जहर भर रखे हैं। ये लोग रोज सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों, सिखों और मुसलमानों के प्रति नफ़रत फैलाते रहते हैं।

कंग ने कहा कि भाजपा का अल्पसंख्यकों के प्रति यह नफरत भरा रवैया देश की और एकता और अखंडता के प्रति भारी खतरा पैदा करता है। इन लोगों ने वोट के लिए देश को बुरी तरह से बांट दिया है।

कंग ने कहा कि पश्चिम बंगाल की घटना के लिए भाजपा का केंद्रीय नतृत्व माफी मांगे और इस घटना को अंजाम देने वाले अपने नेताओं पर कार्रवाई करे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

PM Modi बेट द्वारका तक राह आसान करने वाले ब्रिज का करेंगे उद्घाटन, जानिए इसकी खासियत

Next Post

22 February 2024 Ka Rashifal: मिथुन-कन्या राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां-किसे होगा धन लाभ? जानें दैनिक राशिफल से

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
China Iran MANPADS

China Iran MANPADS: सीजफायर के बीच चीन ईरान को दे रहा खतरनाक मिसाइलें, बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
1973 Oil Crisis

1973 Oil Crisis: जब Arab-Israel War ने दुनिया की अर्थव्यवस्था हिला दी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
Aaj Ka Rashifal: 09 फरवरी 2024 का राशिफल, आज किसे मिलेगी रोमांस में सफलता, पढ़ें अपनी राशि

22 February 2024 Ka Rashifal: मिथुन-कन्या राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां-किसे होगा धन लाभ? जानें दैनिक राशिफल से

अगले वर्ष 65 फीसदी हो सीडी रेशियो का लक्ष्य : CM Yogi

अगले वर्ष 65 फीसदी हो सीडी रेशियो का लक्ष्य : CM Yogi

दो बेटियों को नीचे फेंक खुद भी चौथी मंजिल से कूदी महिला, मां-बेटी की मौत, एक बच्ची गंभीर

दो बेटियों को नीचे फेंक खुद भी चौथी मंजिल से कूदी महिला, मां-बेटी की मौत, एक बच्ची गंभीर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।