सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - आम आदमी पार्टी ने शुरू किया 45 रैलियों का महा अभियान

आम आदमी पार्टी ने शुरू किया 45 रैलियों का महा अभियान

अगले 15 दिनों में ताबड़तोड़ 45 बड़ी रैलियां करेगी आम आदमी पार्टी : अनुराग ढांडा

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 25 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, सियासत, हरियाणा
A A
0
AAP Haryana
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 25 जुलाई (The News Air): आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने हरियाणा में आम आदमी पार्टी के चुनावी अभियान को लेकर की। उनके साथ अंबाला लोकसभा अध्यक्ष सुरेंद्र राठी और लीगल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष केतन शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की राजनीति में शायद ही किसी पार्टी ने इस तरीके राजनीतिक अभियान चलाया होगा, जितना आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी हरियाणा में अपनी ताकत झोंकने जा रही है। आम आदमी पार्टी ने पिछले हफ्ते पूरी ताकत के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अगले 15 दिनों में ताबड़तोड़ 45 बड़ी रैलियां करने जा रही है। आम आदमी पार्टी 15 दिनों में हर दो विधानसभा में एक चुनावी रैली करेगी। जिसमें आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता हरियाणा में इन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक और प्रदेश की पूरी लीडरशिप इस अभियान में शामिल होगी।

उन्होंने कहा कि 26 जुलाई से इस अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस अभियान की शुरूआत 26 जुलाई को बरवाला और डबवाली में रैली करके की जाएगी। इन रैलियों को पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान संबोधित करेंगे। 27 जुलाई को सुनीता केजरीवाल साढौरा विधानसभा में रैली को संबोधित करेंगी। इसके अलावा आम आदमी पार्टी 12 अगस्त तक प्रदेश में हर दिन दो रैलियां करेगी। कुल मिलाकर अगले 15 दिन में आम आदमी पार्टी हर दो विधानसभा पर एक विशाल रैली करके पूरे हरियाणा में अपनी छाप छोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो पांच गारंटियां दी हैं। जिसमें 24 घंटे और मुफ्त बिजली, शानदार अस्पताल और इलाज की व्यवस्था, अच्छी शिक्षा का इंतजाम, हर महिला को प्रति महीना 1000 रुपए की सम्मान राशि और हरियाणा के युवाओं के लिए 100% रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल हैं। आज से पहले जितनी भी पार्टियों की सरकार रही वो हरियाणा के लोगों की मूलभूत जरूरत भी पूरी नहीं कर पाए। इसलिए हरियाणा के लोग अपने बेटे केजरीवाल को एक मौका दें, इस संदेश को लेकर आम आदमी पार्टी की पूरी टॉप लीडरशिप और हरियाणा के सभी नेता इन रैलियों में जाएंगे व लोगों से बातचीत करेंगे और लोगों के सामने ये तीसरा विकल्प पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल की इन पांचों गारंटियों को हरियाणा में पूरी ताकत से पूरा करने की कोशिश करेगी। जो भी इन पांच गारंटियों के बीच आएगा उनका हरियाणा की जनता के साथ मिलकर सूपड़ा साफ करेंगे।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज एक सवाल हरियाणा के लोगों के मन में है कि अलग अलग पार्टियों की सरकार रहने के बावजूद भी उनकी मूलभूत जरूरतें पूरी नहीं हो पाई। कोई भी सरकार युवाओं को रोजगार, बिजली, स्कूल व अस्पताल और महिलाओं की रक्षा करने से लेकर उनकी जरूरत को समझ कर उनको 1000 रुपए सम्मान राशि देने का काम किसी सरकार ने नहीं किया। हम लोगों के बीच इन सवालों को लेकर जाएंगे। ये पांच गारंटियों तो आम आदमी पार्टी की मूल विचारधारा में है। इसके अलावा भी हरियाणा के किसानों, विद्यार्थियों और महिलाओं से जुड़े हर मुद्दे पर आम आदमी पार्टी बहुत विस्तृत योजनाएं लेकर आएगी।

यह भी पढे़ं 👇

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

उन्होंने कहा कि देश के इतने राज्यों में बीजेपी की सरकार है लेकिन किसी में भी 24 घंटे बिजली नहीं दी जा रही। जबकि आम आदमी पार्टी की दो राज्यों में सरकार है और दोनों राज्यों में 24 घंटे और मुफ्त बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जो आम आदमी इन सरकारों को चुनता है वो सरकार से अच्छी शिक्षा के इंतजाम की उम्मीद करता है। यदि शिक्षा मंत्री ही ये कहने लगे कि शिक्षा आम आदमी की औकात से बाहर है ये शर्मनाक है। मैं उनको कहना चाहता हूं कि आम आदमी को अच्छी शिक्षा देना शायद आपके बस की बात नहीं है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इन्हीं आम लोगों के बच्चों को शानदार सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह घोषणाएं करने में व्यस्त हैं जिनको पूरा करना इस टर्म में तो मुमकिन नहीं है। डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर समय समय पर हड़ताल पर रहते हैं। लेकिन उनकी मांगें सुनने का समय भी मुख्यमंत्री के पास नहीं है। जबकि ये वही डॉक्टर हैं जो पूरे हरियाणा की चिकित्सा व्यवस्था को संभाले हुए हैं। बीजेपी के राज में अपराध क्यों बढ़ रहा है? फिरौती गैंग के सरगना पकड़े क्यों नहीं जा रहे? इन सवालों का जवाब बीजेपी नहीं दे पा रही। इससे स्पष्ट है कि पहले अपराधियों को खुली छूट दी जाती है और फिर लॉ एंड ऑर्डर को व्यवस्थित करने के नाम पर पुलिस को खुली छूट दी जाती है कि दमनकारी नीतियां चलाइये। हरियाणा को बर्बादी के कगार पर ले जाने की जिम्मेदार बीजेपी सरकार है। इसलिए आम आदमी पार्टी ही प्रदेश में तीसरा और मजबूत विकल्प है। हरियाणा के लोग आम आदमी पार्टी को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Kargil Vijay Diwas 2024: कब और क्यों मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस?

Next Post

आम आदमी क्लीनिकों की सफलता के बाद पंजाब सरकार दूसरे स्तर की…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
HAL GE Aerospace Deal

HAL GE Aerospace Deal: भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के दमदार इंजन, डील हुई पक्की

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Thane Accident

Thane Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में भीषण सड़क हादसा, पुल पर सीमेंट मिक्सर से टकराई वैन

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
Dr. Balbir Minsiter

आम आदमी क्लीनिकों की सफलता के बाद पंजाब सरकार दूसरे स्तर की...

BJP पर किसानों पर गोलियां चलाने वाले पुलिस अफसरों को सम्मानित करने का आरोप

AAP ने पंजाब में होने वाली उपचुनाव के लिए इंचार्जों और सही-इंचार्जों का किया ऐलान

Paris Olympics 2024: तीरंदाजी में क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम

Paris Olympics 2024: तीरंदाजी में क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।