रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - आम आदमी पार्टी ने सुनील जाखड़ से किया सवाल, पूछा

आम आदमी पार्टी ने सुनील जाखड़ से किया सवाल, पूछा

भारत सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर पंजाब की झांकी का कॉन्सेप्ट मौजूद, बताएं कहां है भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की तस्वीर?

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 29 दिसम्बर 2023
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
आम आदमी पार्टी
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अगर महाराष्ट्र की नारी शक्ति, संस्कृति और स्वतंत्रता सेनानियों की झांकी स्वीकार की जा सकती है तो पंजाब की झांकी में भी माई भागो (महिला शक्ति), संस्कृति और शहीदों की कुर्बानी थी। फिर किस आधार पर पंजाब का कांसेप्ट खारिज किया गया? – कंग

कहा – जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार उसे पांच सालों से लगातार 26 जनवरी की परेड में जगह दी गई, लेकिन पंजाब को लगातार दूसरी बार परेड से बाहर किया

भाजपा अपनी घटिया राजनीति के लिए पंजाब के शहीदों, जिन्होंने भारत की आजादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, उनका अपमान कर रही है – कंग

चंडीगढ़, 29 दिसंबर (The News Air) गणतंत्र दिवस की झांकी के मसले पर आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब की झांकी को लगातार दूसरे साल भी जगह न देने के बाद हम उम्मीद कर रहे थे कि पंजाब भाजपा के नेता इस मामले पर पंजाब के साथ खड़े होंगे। मगर पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने राज्य के साथ खड़े होने के बजाय इस मामले पर झूठ बोला।

कंग ने मीडिया को भारत सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर पंजाब का भेजा हुआ कॉन्सेप्ट दिखाया और कहा कि इसमें कहीं भी भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की तस्वीर नहीं है। इससे साबित होता है कि सुनील जाखड़ ने बिल्कुल झूठ बोला। कंग ने कहा कि जब से केन्द्र में नरेंद्र मोदी आए हैं तब से भाजपा ने झूठ की दुकान खोल रखी है। भाजपा नेता हर मामले पर लगातार झूठ बोलते रहते हैं।

कंग ने कहा कि पंजाब सरकार ने जो अपनी झांकियों का कॉन्सेप्ट भेजा था उसमें पहली नारी शक्ति के रूप में माई भागो की थी। दूसरी पंजाब के शहीदों की और तीसरी झांकी पंजाब की विरासत को लेकर थी। इन झांकियों को भारत सरकार के ऑफिशल वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है। लेकिन सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की फोटो का झूठ बोलकर पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया। हमें उनसे इस तरह की घटिया झूठ बोलने की उम्मीद नहीं थी।

कंग ने कहा कि भाजपा का यह रवैया बताता है कि वह भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और करतार सिंह सराभा को शहीद नहीं मानती। भाजपा अपनी घटिया राजनीति के लिए पंजाब के शहीदों, जिन्होंने भारत की आजादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, उनका अपमान कर रही है। इसका कारण यह है कि भाजपा की मातृसंस्था आरएसएस ने आजादी के समय अंग्रेजों का साथ दिया था और आजादी के कई सालों बाद तक वह तिरंगे झंडे का सम्मान नहीं करती थी। यह घटना भी उसकी इसी घटिया सोच का नतीजा है।

यह भी पढे़ं 👇

Bikram Singh Majithia

Punjab Drug Deaths: पंजाब में नशे से मौतों पर मजीठिया का मान सरकार पर तीखा हमला

रविवार, 12 अप्रैल 2026
World News

America Iran Peace Talks विफल, जंग के बादल फिर मंडराए

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Khabar 20 20 News

बड़ी खबरें: Khabar 20_20 आज की 20 प्रमुख खबरें एक साथ

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Earthquake in Jammu Kashmir

Earthquake in Jammu Kashmir – जम्मू-कश्मीर के डोडा में 15 मिनट में दो बार भूकंप के झटके

रविवार, 12 अप्रैल 2026

कंग ने गुजरात और महाराष्ट्र की झांकी के कांसेप्ट का जिक्र किया और कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है और दोनों राज्यों के कांसेप्ट में वहां की संस्कृति दिख रही है। महाराष्ट्र की झांकी में वहां की संस्कृति के साथ स्वतंत्रता सेनानियों शिवाजी महाराज और डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर है। वहीं गुजरात की झांकी में वहां की महिला शक्ति और संस्कृति को दिखाया गया है। पंजाब की झांकी में भी एक माई भागो(महिला शक्ति) दूसरा यहां की संस्कृति और तीसरे में यहां के शहीदों की कुर्बानी थी। फिर किस आधार पर पंजाब का कांसेप्ट खारिज किया गया?

कंग ने कहा कि देश के जिन-जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है उन राज्यों को पिछले पांच सालों से लगातार 26 जनवरी की परेड में जगह दी गई है लेकिन पंजाब को इन्होंने दूसरी बार लगातार परेड से बाहर किया है।

कंग ने सवाल किया कि भाजपा नेता जवाब दें कि अगर महाराष्ट्र की नारी शक्ति, संस्कृति और स्वतंत्रता सेनानियों की झांकी स्वीकार की जा सकती है तो पंजाब की नारी शक्ति और शहीदों की झांकी रिजेक्ट क्यों की गई? उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि भाजपा को पंजाब, पंजाबियत और देश के शहीदों से नफरत है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री द्वारा विदेशों में बसने वाले पंजाबियों की सुविधा के लिए…

Next Post

गणतंत्र दिवस परेड के लिए बंगाल सरकार से प्रस्तावित झांकी खारिज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bikram Singh Majithia

Punjab Drug Deaths: पंजाब में नशे से मौतों पर मजीठिया का मान सरकार पर तीखा हमला

रविवार, 12 अप्रैल 2026
World News

America Iran Peace Talks विफल, जंग के बादल फिर मंडराए

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Khabar 20 20 News

बड़ी खबरें: Khabar 20_20 आज की 20 प्रमुख खबरें एक साथ

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Earthquake in Jammu Kashmir

Earthquake in Jammu Kashmir – जम्मू-कश्मीर के डोडा में 15 मिनट में दो बार भूकंप के झटके

रविवार, 12 अप्रैल 2026
LPG Price Update

LPG Price Update – एलपीजी कनेक्शन और 5KG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026 – यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द, अप्रैल अंत तक घोषणा

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
झांकी खारिज

गणतंत्र दिवस परेड के लिए बंगाल सरकार से प्रस्तावित झांकी खारिज

नगर निगम

लुधियाना निवासियों को नये वर्ष की सौग़ात, नगर निगम के लिए 19 करोड़ रुपए की लागत वाली मशीनरी को हरी झंडी दिखाई

विकास प्रोजेक्टों

मुख्यमंत्री द्वारा औद्योगिक शहर लुधियाना के लिए बड़े विकास प्रोजेक्टों का ऐलान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।