सोमवार, 30 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के चरण स्पर्श प्राप्त 142 गांवों को 71 करोड़ की सौगात

नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के चरण स्पर्श प्राप्त 142 गांवों को 71 करोड़ की सौगात

प्रत्येक गांव/शहर को 50 लाख रुपये का चेक सौंपा

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 20 नवम्बर 2025
A A
0
CM Mann
111
SHARES
742
VIEWS
ShareShareShareShareShare

धूरी (संगरूर), 20 नवंबर (राज कुमार) नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित प्रयासों के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरु साहिब जी द्वारा गुरू साहिब के चरण-स्पर्श प्राप्त राज्य के 142 गांवों और शहरों के विकास के लिए 71 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए।

आज यहां चेक वितरण समारोह के दौरान इसे पंजाब सरकार का विनम्र प्रयास बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब जी की शहादत, महान जीवन और दर्शन के आगे ये प्रयास बहुत ही मामूली हैं, परंतु पंजाब सरकार गुरु साहिब जी के प्रति श्रद्धा और सम्मान के रूप में अपना दायित्व निभा रही है। उन्होंने बताया कि इन ग्रांटों का उपयोग बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, संगत के लिये सुविधाओं, पवित्र स्थलों के आने-जाने के मार्गों के सौंदर्यीकरण तथा अन्य आवश्यक विकास कार्यों में किया जाएगा, ताकि इन गांवों और शहरों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रयास गुरु साहिब जी के पवित्र स्थलों की देखभाल, उनके प्रचार-प्रसार तथा संगत के लिए बेहतर सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है।

आज के कार्यक्रम में मालवा, दोआबा और माझा क्षेत्रों से गांवों और शहरों के सरपंचों, काउंसलरों तथा अन्य निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों को चेक सौंपे गए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि नौवें सिख गुरु जी के 350वें शहीदी दिवस को मनाना हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। गुरु जी ने मानवता की रक्षा के लिए अप्रतिम बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं कि हमें अपने जीवन में इन महान आयोजनों का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाल पुरख ने इस महान कार्य में अपनी सेवा निभाने के लिए पंजाब सरकार पर असीम कृपा की है और सरकार इस नेक कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने लोगों से श्री गुरु तेग़ बहादुर जी द्वारा मानवता के लिए दिखाए गए मार्ग पर चलने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस पवित्र अवसर को श्रद्धा भावना के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि गुरु साहिब जी का शांति, मानवता, प्रेम और भाईचारे का सार्वभौमिक संदेश आज के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में भी अत्यंत प्रासंगिक है।

मुख्यमंत्री ने नौंवे पातशाह जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले कार्यक्रमों में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि इन आयोजनों में संगत की सुविधा के लिए सभी प्रबंध किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि श्रीनगर से और पंजाब के तीन शहरों, फरीदकोट, गुरदासपुर और तलवंडी साबो, से नगर कीर्तन रवाना हो चुके हैं, जो लगभग पूरे राज्य के शहरों से होकर गुजरेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नगर कीर्तन में शामिल होकर दर्शन करें। गुरू साहिब जी के पवित्र दिवस को समर्पित इन नगर कीर्तनों में बड़ी संख्या में संगतें श्रद्धा भाव से भाग ले रही हैं। नगर कीर्तन के साथ चल रही संगत की सुविधा हेतु एम्बुलेंस, डिजिटल म्यूज़ियम, लंगर व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंध उपलब्ध रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 19 नवंबर को श्रीनगर से रवाना हुआ नगर कीर्तन जम्मू, पठानकोट, दसुहा, होशियारपुर, माहिलपुर, गढ़शंकर और अन्य नगरों से गुजरता हुआ 22 नवंबर को नौवें पातशाह जी द्वारा बसाये पवित्र नगर श्री आनंदपुर साहिब में संपन्न होगा।

भगवंत सिंह मान कहा कि 20 नवंबर को तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो), फरीदकोट और गुरदासपुर से तीन नगर कीर्तन सजाए गए हैं और ये चारों नगर कीर्तन 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में संपन्न होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 350वें शहीदी दिवस के पवित्र अवसर के कार्यक्रमों की शुरुआत 25 अक्तूबर को गुरुद्वारा सीस गंज साहिब, दिल्ली से हुई थी और इसी दिन गुरुद्वारा श्री रकाबगंज साहिब में विशाल कीर्तन दरबार आयोजित किया गया।

उन्होंने बताया कि 1 नवंबर से 18 नवंबर तक पंजाब के सभी जिलों में लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए गए, जिनमें श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के महान जीवन और दर्शन को दर्शाया गया। उन्होंने कहा कि 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम होंगे। बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए पवित्र नगर में ‘चक नानकी’ नामक ‘टेंट सिटी’ स्थापित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरु साहिब जी के जीवन और संदेश को उजागर करने वाली प्रदर्शिनियां और ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे और अंतर-धर्म सम्मेलन भी होगा। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होगा, जिसमें प्रमुख हस्तियां गुरु जी के जीवन, दर्शन और धार्मिक स्वतंत्रता तथा मानवाधिकारों की रक्षा हेतु उनके महान बलिदान पर विचार साझा करेंगी। इस सत्र में ऐतिहासिक निर्णय भी लिए जाएंगे। 25 नवंबर को राज्य स्तरीय रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे, जंगलात विभाग द्वारा बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा और ‘सरबत दा भला एकत्रता’ कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां हिस्सा लेंगी।

मुख्यमंत्री मान ने आगे बताया कि 350वें शहीदी दिवस के कार्यक्रमों को लेकर दुनिया भर के आध्यात्मिक नेताओं और संतों से सलाह-मशवरा किया गया है और उन्हें इन आयोजनों में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को अपने कार्यकाल में ये ऐतिहासिक आयोजन करवाने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने देश-विदेश के लोगों से इन कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की।

यह भी पढे़ं 👇

Today in History 30 March

Today in History 30 March: इतिहास में आज के दिन क्या-क्या हुआ, जानें पूरी डिटेल

सोमवार, 30 मार्च 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: कश्मीर में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, ओलावृष्टि की चेतावनी

सोमवार, 30 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026

Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा

सोमवार, 30 मार्च 2026
Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana: पंजाब में महिलाओं को हर महीने ₹1500 तक

रविवार, 29 मार्च 2026

पंजाब सरकार द्वारा गुरु साहिब जी के शहीदी दिवस को समर्पित प्रयासों में अनावश्यक खामियां निकालने वालों की कड़ी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर सभी राजनीतिक पार्टियां शहीदी दिवस मना रही हैं, परंतु कुछ दल हमारे कर्तव्य में कमियां निकालने के इरादे से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि अकाली दल ने हमेशा धर्म को ढाल के रूप में उपयोग किया है और अब जबकि वे लोगों की नजरों में गिर चुके हैं, तो हमें मर्यादा का पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले गुरु साहिबान की बड़ी शताब्दियां सभी सरकारें मिलकर मनाती रही हैं, लेकिन जब हमारी सरकार श्रद्धा के साथ अपना दायित्व निभाते हुए ये आयोजन कर रही है, तो विपक्षी दल साजिशें रच रहे हैं।

भगवंत सिंह मान ने कहा, “श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के शहीदी दिवस के पवित्र अवसर पर भी अकाली राजनीति खेलने से बाज नहीं आते। आने वाले दिनों में वे और भी कमियां निकालेंगे, परंतु हमारी नीयत और श्रद्धा में कोई कमी नहीं है, इसलिए हमें उनकी परवाह नहीं है।”

गोलकों के पैसे के दुरुपयोग करने के दावों को सही ठहराते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की सरकार ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए शिरोमणि कमेटी के पैसे से विज्ञापन दिए थे और सुखबीर सिंह बादल ने स्वयं अकाल तख्त के सामने इस बात को स्वीकार किया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने धूरी हलके के 17 गांवों में 7.57 करोड़ रुपये की लागत से बने 38 विकास कार्य जनता को समर्पित किए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, डॉ. बलबीर सिंह, हरदीप सिंह मुंडियां और बरिंदर कुमार गोयल उपस्थित थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Bihar Oath Ceremony Analysis: नीतीश के आगे ‘नतमस्तक’ बीजेपी, सत्ता मिली मगर राजपाट नहीं!

Next Post

Ultra Processed Foods Risk: स्वाद के चक्कर में खा रहे ‘जहर’

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Today in History 30 March

Today in History 30 March: इतिहास में आज के दिन क्या-क्या हुआ, जानें पूरी डिटेल

सोमवार, 30 मार्च 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: कश्मीर में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, ओलावृष्टि की चेतावनी

सोमवार, 30 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026

Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा

सोमवार, 30 मार्च 2026
Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana: पंजाब में महिलाओं को हर महीने ₹1500 तक

रविवार, 29 मार्च 2026
Pakistan Lockdown

Pakistan Lockdown: तेल संकट के बीच हफ्ते में दो दिन लॉकडाउन का प्रस्ताव!

रविवार, 29 मार्च 2026
Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

रविवार, 29 मार्च 2026
Next Post
Ultra Processed Foods Risk

Ultra Processed Foods Risk: स्वाद के चक्कर में खा रहे 'जहर'

Rahul Gandhi says Narendra Modi

Bihar Election Result: राहुल गांधी का 'खुफिया प्लान', Form 17C से पलट जाएगी बाजी?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।