LIVE | ...
मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Delhi-NCR के स्कूलों में आज छात्रों की अनुपस्थिति रही कम, कक्षाएं सामान्य रूप से जारी

Delhi-NCR के स्कूलों में आज छात्रों की अनुपस्थिति रही कम, कक्षाएं सामान्य रूप से जारी

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 2 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
0
Delhi-NCR के स्कूलों
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Delhi-NCR: दिल्ली के कई स्कूलों में गुरुवार को छात्रों की संख्या सामान्य के मुकाबले काफी कम रही। हालांकि गुरुवार को किसी भी स्कूल में अफवाह का माहौल नहीं था। स्कूल सामान्य रूप से खुले और कक्षाएं सामान्य दिनों की भांति जारी हैं। दिल्ली के स्कूलों ने अभिभावकों को बकायदा सूचित किया है कि छात्रों को स्कूल भेजने में किसी प्रकार का खतरा नहीं है। इसके बावजूद अधिकांश स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम दर्ज की गई। जीडी गोयनका की चीफ एजुकेशन ऑफिसर डॉ. अमृता बहल के मुताबिक आज, हम एक ऐसी चुनौती का सामना कर रहे हैं जो हम सभी को गहराई से चिंतित करती है – स्कूलों में कम उपस्थिति। हम समझते हैं कि माता-पिता की प्राथमिक चिंता उनके बच्चों की सुरक्षा है और हाल की घटनाओं के कारण चिंता पैदा हो सकती है।

  • दिल्ली के स्कूलों में आज छात्रों की संख्या सामान्य के मुकाबले काफी कम रही
  • हालांकि गुरुवार को किसी भी स्कूल में अफवाह का माहौल नहीं था
  • स्कूल सामान्य रूप से खुले और कक्षाएं सामान्य दिनों की भांति जारी हैं
  • अभिभावकों को सूचित किया गया छात्रों को स्कूल भेजने में कोई खतरा नहीं
स्कूल प्रशासन ने की अपील

school2

उन्होंने कहा कि हम आश्वस्त करना चाहेंगे कि स्कूलों में हमारे छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम माता-पिता से आग्रह करते हैं कि वे अपने बच्चों को स्कूल लौटने के लिए प्रोत्साहित करें। कई अभिभावकों ने गुरुवार को अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। बुधवार को दिल्ली और आसपास के कई स्कूलों में बम रखे होने की अफवाह फैलाई गई थी। पुलिस ने दर्जनों स्कूलों की गहरी छानबीन की, लेकिन कहीं किसी भी स्कूल में कोई विस्फोटक सामग्री या इस प्रकार की चीज बरामद नहीं हुई। पूर्वी दिल्ली में रहने वाले एसके शर्मा ने बताया कि बम की अफवाह के बाद से वह थोड़ा सतर्क हो गए हैं। यही कारण है कि आज भी उन्होंने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। उनका बेटा कक्षा 6 और बेटी कक्षा 9 में पढ़ते हैं। दोनों मयूर विहार स्थित एक बड़े पब्लिक स्कूल के बच्चे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Ujjain Road Widening Controversy Shahi Masjid

उज्जैन में CM के घर से लेकर शाही मस्जिद तक—विकास बनाम आस्था का द्वंद्व

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Defection Report 111 MPs MLAs ADR

111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी! सबसे ज्यादा कहां गए?

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Social Media Account

18 साल से कम उम्र के बच्चों के Social Media Account पर सरकार सख्त

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Bank Holiday

अक्टूबर 2026 में 16 दिन Bank Holiday, देखें पूरी लिस्ट

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
झूठी खबर से घबराए अभिभावक

school4

कुछ ऐसा ही हाल दक्षिण दिल्ली में रहने वाली दीप्ति सिंह का भी है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे के स्कूल में बम की अफवाह फैलाई गई थी। ईमेल से आई इस झूठी खबर से सभी अभिभावक घबरा गए और अपने बच्चों को सकुशल घर लाने के लिए स्कूल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि न केवल उनका बेटा बल्कि उसके कई अन्य सहपाठी भी आज गुरुवार को स्कूल नहीं गए। कुछ यही हाल दक्षिण दिल्ली में रहने वाले दिनेश लखौरा का भी रहा। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे, जो 11वीं और 9वीं कक्षा के छात्र हैं, दोनों ही गुरुवार को स्कूल नहीं गए। गुरुवार को कई स्कूलों में अभिभावक अपने बच्चों को छोड़ने स्वयं पहुंचे। झूठी अफवाह के कारण कोई भी स्कूल बंद नहीं किया गया। द्वारका में रहने वाली सुनीता राणा के मुताबिक, उनके बच्चे सामान्य दिनों की तरह स्कूल गए हैं। उन्हें पुलिस द्वारा दिए गए आश्वासन पर भरोसा है। वह मानती हैं कि यह शरारती तत्वों का काम है। दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा का कहना है कि व्हाट्सएप और अन्य चैट समूहों पर कुछ ऑडियो संदेश भेजे जा रहे हैं कि कुछ स्कूलों में कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिलीं। ये संदेश झूठे हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। पुलिस का कहना है कि हम सभी से अनुरोध करते हुए यह बताना चाहते हैं कि ये सभी झूठे संदेश हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

दिल्ली के स्कूलों से बम बरामदगी संबंधी व्हाट्सऐप संदेशों को पुलिस ने खारिज किया

Next Post

केएल राहुल की टीम में दो दो स्टोयनिस, सामने आया मजेदार VIDEO

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ujjain Road Widening Controversy Shahi Masjid

उज्जैन में CM के घर से लेकर शाही मस्जिद तक—विकास बनाम आस्था का द्वंद्व

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Defection Report 111 MPs MLAs ADR

111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी! सबसे ज्यादा कहां गए?

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Social Media Account

18 साल से कम उम्र के बच्चों के Social Media Account पर सरकार सख्त

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Bank Holiday

अक्टूबर 2026 में 16 दिन Bank Holiday, देखें पूरी लिस्ट

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Social Media

बच्चों के Social Media अकाउंट पर Supreme Court सख्त, बड़ा फैसला आने वाला

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Premanand Maharaj के शिष्य Rasik Dula

संत Premanand Maharaj के शिष्य Rasik Dula की मौत पर उठे सवाल

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Next Post
Delhi-NCR के स्कूलों

केएल राहुल की टीम में दो दो स्टोयनिस, सामने आया मजेदार VIDEO

अंतरिक्ष

अमेरिका और जापान ने अंतरिक्ष में हथियारों की तैनाती रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने का प्रस्‍ताव किया पेश

Delhi-NCR के स्कूलों

Lok Sabha Elections: उमर अब्दुल्ला ने बारामूला सीट से नामांकन दाखिल किया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।