बुधवार, 13 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Deepfake Videos: आम जनता से PM मोदी तक, हर कोई डीपफेक से परेशान,

Deepfake Videos: आम जनता से PM मोदी तक, हर कोई डीपफेक से परेशान,

आखिर क्या है ये 'बला'?

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 29 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, टेक्नोलॉजी, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Deepfake Videos
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Deepfake Videos: एआई और डीपफेक की मदद से लोगों को तस्वीरों, वीडियो और ऑडियो के साथ इस तरह से छेड़छाड़ की जा रही है जिससे कि हर कोई हैरान और परेशान है. अब तो आलम कुछ यूं है कि सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डीपफेक से बचे नहीं है, अब तक पीएम मोदी के कई डीपफेक वीडियो सामने आ चुके हैं.

पीएम मोदी ने हाल ही में कर्नाटक के बागलकोट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मेरी आवाज में कई भद्दी-भद्दी वीडियो सोशल मीडिया पर मिल जाएंगी. इन सभी वीडियो को डीपफेक के जरिए बनाकर वायरल किया जा रहा है. इसके अलावा हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक डीपफेक वीडियो वायरल हुई है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि अमित शाह SC-ST-OBC आरक्षण को खत्म करने के मामले में बात कर रहे हैं. इस वीडियो की जब जांच हुई तो पता चला कि ये वीडियो फेक है.

पीएम मोदी डीपफेक को एक बड़ा खतरा बता चुके हैं यही वजह है कि डीपफेक मुद्दे पर सरकार जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाती है. ऐसे में पीएम मोदी इस बात को साफ कर चुके हैं कि अगर कोई भी ऐसा करता है तो उस व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई ऐसे देश हैं जो डीपफेक जैसे मामलों से लड़ने के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं.

यह भी पढे़ं 👇

Mohan Bhagwat Inter-Caste Marriage

Mohan Bhagwat Inter-Caste Marriage पर बोले, क्या बदल रहा RSS का नजरिया?

बुधवार, 13 मई 2026
Iran Nuclear Threat

Iran Nuclear Threat से America में हड़कंप, World War की आशंका

बुधवार, 13 मई 2026
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana 36th Installment: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आए 1500 रुपये, CM Mohan Yadav ने जारी की 36वीं किस्त

बुधवार, 13 मई 2026
Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price Hike: हरदीप सिंह पुरी का बड़ा संकेत, जल्द बढ़ सकते हैं दाम

बुधवार, 13 मई 2026
What is Deepfake: क्या है डीपफेक?

वीडियो और ऑडियो दोनों ही रूप में डीपफेक का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है. एआई और मशीन लर्निंग की मदद से डीपफेक वीडियो को तैयार किया जाता है. किसी व्यक्ति पर किसी दूसरे व्यक्ति का चेहरा लगाना औ या फिर वॉयस क्लोनिंग करना, ये सभी मशीन लर्निंग और एआई का सहारा लेकर किया जाता है.

आप लोगों के करीबी लोगों की आवाज को कॉपी कर एआई की मदद से वॉयस का क्लोन जेनरेट किया जाता है जो हू-बू-हू रियल वॉयस जैसा लगता है. ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि डीपफेक जो है वह मॉर्फ वीडियो का ही एडवांस रूप है.

Deepfake Video पर क्या है नियम?

सरकार ने डीपफेक वीडियो से निपटने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं. अगर कोई भी व्यक्ति डीपफेक वीडियो बनाकर उसे फैलाने का काम करता है तो ऐसे व्यक्ति पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे व्यक्ति को तीन साल तक जेल की हवा खानी पड़ सकती है और एक लाख रुपये का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है.

Deepfake का इस्तेमाल कहां होता है?

फर्जी न्यूज फैलाना

डीपफेक का इस्तेमाल गलत न्यूज या फिर किसी व्यक्ति या ऑर्गेनाइजेशन की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, किसी नेता का फेक वीडियो तैयार कर कुछ ऐसा दिखाया जा सकता है जो उन्होंने असल में कहा ही नहीं.

धोखाधड़ी करना

किसी के साथ धोखाधड़ी करने के लिए भी डीपफेक का इस्तेमाल किया जा सकता है. उदाहण के लिए किसी व्यक्ति का एक वीडियो बनाया जा सकता है जिसमें उन्हें कुछ ऐसा करते हुए दिखाया जा सकता है जो उन्होंने कभी किया ही नहीं.

DeepFake Videos का कैसे पता लगाएं?

असली और नकली की पहचान करना काफी मुश्किल है, लेकिन आप समझदारी और सूझबूझ से फेक वीडियो को पहचान सकते हैं:-

  • डीपफेक वीडियो की पहचान करने के लिए कुछ जरूरी बातों पर आपको ध्यान देने होगा. वीडियो में आखों के मूवमेंट, आवाज, चेहरे के एक्सप्रेशन जैसी चीजों को ध्यान से देखें. अगर आपको इनमें से कुछ भी गड़बड़ लगता है तो हो सकता है कि वीडियो डीपफेक से तैयार की गई हो.
  • डीपफेक वीडियो में आप लोगों को लाइटिंग और कलर्स थोड़े अटपटे से लग सकते हैं. वीडियो को देखते वक्त इस बात पर भी गौर करें कि वीडियो की लाइटिंग और कलर्स सही से नजर आ रहे हैं या नहीं.
  • डीपफेक से बनी वीडियो ऑरिजनल तो है नहीं, अब ऐसे में सवाल आता है कि आवाज इतनी सटीक कैसे लगती है? ये सब खेल वॉयस क्लोनिंग का है, वॉयस क्लोनिंग के जरिए आवाज को इस तरह से क्रिएट किया जाता कि आवाज हू-ब-हू मेल खाती है लेकिन फिर भी जब आप अपने किसी परिचित की आवाज के साथ इस वीडियो की आवाज को ध्यान से सुनेंगे तो आपको फर्क जरूर दिखाई देगा.
सोशल मीडिया को भी दी थी हिदायत

डीपफेक मामले में सरकार काफी सख्त एक्शन उठाने के मूड में है. कुछ समय पहले सरकार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के बीच एक रिव्यू मीटिंग भी हुई थी. इस मीटिंग में सरकार ने इस बात को साफ कर दिया था कि यूजर्स को अगर डीपफेक से नुकसान होता है तो इस मसले में सरकार जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएगी.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

गांडेय उपचुनाव में कल्‍पना सोरेन ने भरा नामांकन, तस्वीर पोस्ट कर लिखी अहम बात

Next Post

पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mohan Bhagwat Inter-Caste Marriage

Mohan Bhagwat Inter-Caste Marriage पर बोले, क्या बदल रहा RSS का नजरिया?

बुधवार, 13 मई 2026
Iran Nuclear Threat

Iran Nuclear Threat से America में हड़कंप, World War की आशंका

बुधवार, 13 मई 2026
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana 36th Installment: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आए 1500 रुपये, CM Mohan Yadav ने जारी की 36वीं किस्त

बुधवार, 13 मई 2026
Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price Hike: हरदीप सिंह पुरी का बड़ा संकेत, जल्द बढ़ सकते हैं दाम

बुधवार, 13 मई 2026
Prateek Yadav Death

Prateek Yadav Death: 38 साल की उम्र में Akhilesh के भाई की मौत, डॉक्टर ने बताई असली वजह

बुधवार, 13 मई 2026
PM Modi Gold Appeal

PM Modi Gold Appeal: जब नेहरू ने मांगा सोना दान, इंदिरा ने भेजा लोगों को जेल

बुधवार, 13 मई 2026
Next Post
BIGGEST HEROIN SEIZURE OF 2024 IN PUNJAB

पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त

मॉडल

एक झटके में लखपति बन गई ये मॉडल, बाल बेचकर कमा लिए 25 लाख

अरविंदर सिंह लवली को मिल रहा कांग्रेस के पूर्व विधायकों का समर्थन

अरविंदर सिंह लवली को मिल रहा कांग्रेस के पूर्व विधायकों का समर्थन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।