शनिवार, 9 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - दलित को दिल्ली का मेयर बनने से रोकने के खिलाफ भाजपा मुख्यालय पर ‘‘आप’’ का जबरदस्त प्रदर्शन

दलित को दिल्ली का मेयर बनने से रोकने के खिलाफ भाजपा मुख्यालय पर ‘‘आप’’ का जबरदस्त प्रदर्शन

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 27 अप्रैल 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
जबरदस्त प्रदर्शन
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (The News Air) दलित समाज के व्यक्ति को दिल्ली का मेयर बनने से रोकने के खिलाफ शनिवार को आम आदमी पार्टी ने भाजपा मुख्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में दिल्ली भर से भारी संख्या में दलित समाज के लोग शामिल हुए और भाजपा पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। दलित समाज के लोगों ने जय भीम के नारे लगाते हुए कहा कि वो अपना हक लेकर रहेंगे, इसके लिए चाहे जितनी भी बड़ी लड़ाई लड़नी पड़े। इस दौरान पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन में शामिल ‘‘आप’’ विधायक राखी बिड़लान, अजय दत्त और मेयर प्रत्याशी महेश खिच्ची समेत दर्जनों समर्थकों को हिरासत में ले लिया। राखी बिड़लान ने कहा कि इस बार एक दलित बेटे को दिल्ली का मेयर बनना था, लेकिन भाजपा के एलजी ने रातों-रात चुनाव को रद्द कर दिया। भाजपा बाबा साहब के संविधान को बदल दलितों के वोट का अधिकार और आरक्षण छीन लेना चाहती है। इस बार पूरे देश का दलित समाज भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा और दिल्ली की सीटों पर उसकी जमानत जब्त कर देगा।

विधायक राखी बिड़लान ने कहा कि बीजेपी का असली चाल चरित्र और चेहरा जनता के सामने आ गया है। इस बार एक दलित समाज के बेटे को मेयर बनना था। भाजपा के एलजी ने पीठासीन अधिकारी नियुक्त नहीं किया और मेयर चुनाव को रातों रात रद्द कर दिया। भाजपा से कहना चाहते हैं कि तुम्हारे पास अभी इतनी ताकत नहीं है कि बाबा साहब द्वारा लिखे गए संविधान को बदल दो, दलितों के वोट के अधिकार को खत्म कर दो और दलितों के आरक्षण का हक खा जाओ। इस बार देश का दलित बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा। दिल्ली की जनता इस बार बीजेपी को जीरो सीट पर सिमटा कर उसकी जमानत जब्त करके उसे घर भेजेगी।

विधायक अजय दत्त ने कहा कि 5 साल में एक बार किसी दलित को मेयर बनाया जाता है। चुनाव आयोग ने दिल्ली में मेयर चुनाव की इजाजत भी दे दी थी। लेकिन एक दिन पहले बीजेपी के आदेश पर एलजी साहब ने मेयर का चुनाव रद्द कर दिया और अपनी दलित विरोधी मानसिकता को सामने ले आए। यह संविधान के खिलाफ है। जो भी व्यक्ति संविधान और दलितों के खिलाफ काम करेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दलित समाज में चुनाव रद्द करने को लेकर बहुत गुस्सा है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Lok Adalat

Punjab Lok Adalat: 4.5 लाख मामलों का निपटारा, 917 करोड़ के अवार्ड पास

शनिवार, 9 मई 2026
Meri Rasoi Scheme

Meri Rasoi Scheme: भगवंत मान की बड़ी घोषणा, 40 लाख परिवारों को मुफ्त राशन

शनिवार, 9 मई 2026
Iran America Conflict

Iran America Conflict: ईरान-अमेरिका युद्ध के कगार पर, ट्रंप की डील फेल

शनिवार, 9 मई 2026
UFO

US ने खोले UFO के राज: Pentagon ने जारी किए 162 गुप्त दस्तावेज, Tic Tac से Apollo तक की पूरी कहानी

शनिवार, 9 मई 2026

अजय दत्त ने कहा कि बीजेपी के नेता बार-बार संविधान बदलने और दलितों का आरक्षण छीनने की बात करते हैं। वो बार-बार चुनाव न होने देने की बात कहते हैं। इससे देश का हर नागरिक विशेषकर दलित समाज बहुत नाराज, दुखी और परेशान है। इसलिए आज बीजेपी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया है। दिल्ली पुलिस हमारे लोगों को पकड़-पकड़कर ले जा रही है, लेकिन हम इस देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ते रहेंगे। भाजपा के सभी जुल्मों का जवाब इस बार पूरा देश अपने वोट से देगा। दलित समाज से मेयर बनाने की हमारी यह मुहिम चलती रहेगी। हम दलितों का हक लेकर रहेंगे। बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए जो भी करना पड़ेगा, हम करेंगे।

मेयर पद के उम्मीदवार महेश खिच्ची ने कहा कि जिस तरह से बीजेपी सरकार अपनी पुलिस की द्वारा हमें हिरासत में ले रही है, उसकी तानाशाही को पूरा देश देख रहा है। ये लोग सरेआम लोकतंत्र और संविधान की हत्या कर रहे हैं। देश की जनता इसका जवाब अपने वोट से देगी और 25 मई को दिल्ली की सातों सीटों पर इंडिया गटबंधन जीतने जा रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

प्लेसमेंट में IIT की परफॉर्मेंस लड़खड़ाई, आईआईटी जम्मू के आधे स्टूेडेंट्स को…

Next Post

Bhagwant Mann ने फिरोजपुर से आप उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के पक्ष में किया रोड शो

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Lok Adalat

Punjab Lok Adalat: 4.5 लाख मामलों का निपटारा, 917 करोड़ के अवार्ड पास

शनिवार, 9 मई 2026
Meri Rasoi Scheme

Meri Rasoi Scheme: भगवंत मान की बड़ी घोषणा, 40 लाख परिवारों को मुफ्त राशन

शनिवार, 9 मई 2026
Iran America Conflict

Iran America Conflict: ईरान-अमेरिका युद्ध के कगार पर, ट्रंप की डील फेल

शनिवार, 9 मई 2026
UFO

US ने खोले UFO के राज: Pentagon ने जारी किए 162 गुप्त दस्तावेज, Tic Tac से Apollo तक की पूरी कहानी

शनिवार, 9 मई 2026
Diljit Dosanjh

“कदे भी नहीं”: Diljit Dosanjh ने ठुकराई राजनीति की अपील, बोले- I am very happy in my field

शनिवार, 9 मई 2026
sanjeev Arora Minister AAP

संजीव अरोड़ा गिरफ्तार: AAP मंत्री पर ₹100 करोड़ GST फ्रॉड, केजरीवाल बोले- मोदी पार्टी तोड़ने में लगे

शनिवार, 9 मई 2026
Next Post
भगवंत मान

Bhagwant Mann ने फिरोजपुर से आप उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के पक्ष में किया रोड शो

म आदमी पार्टी

जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान

मरी हुई मां के कोख से बचाई गई बच्ची की मौत, गाजा की ये खबर झकझोर देगा आपका दिल

मरी हुई मां के कोख से बचाई गई बच्ची की मौत, गाजा की ये खबर झकझोर देगा आपका दिल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।