शनिवार, 9 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - क्या उद्धव ठाकरे से टकराने वाली नवनीत राणा अमरावती में..

क्या उद्धव ठाकरे से टकराने वाली नवनीत राणा अमरावती में..

बचा पाएंगी अपना गढ़? जानें ग्राउंड रिपोर्ट

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 20 अप्रैल 2024
in NEWS-TICKER, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
A A
0
उद्धव ठाकरे
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मुंबई, 20 अप्रैल (The News Air): महाराष्ट्र का अमरावती लोकसभा चुनाव क्षेत्र इस समय देश की धड़कन बन गया है। संसद में बेबाक तरीके से अपनी बात रखने वाली और हनुमान चालीसा के माध्यम से ठाकरे परिवार को चुनौती देने वाली नवनीत राणा बीजेपी के चुनाव चिह्न कमल पर चुनाव लड़ रही हैं। अमरावती लोकसभा सीट से बीजेपी पहली बार चुनाव लड़ रही है, इसलिए बीजेपी ने इसे अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। परंतु नवनीत राणा की उम्मीदवारी को लेकर बीजेपी में ही भारी विरोध है। विरोध करने वालों की देवेंद्र फडणवीस ने बुलाकर परेड ली है। वैसे राणा परिवार का सभी राजनीति दलों के नेताओं के साथ विवाद है, लिहाजा उनके विरोधी मौके की तलाश कर ही रहे हैं। उद्धव ठाकरे समर्थक पहले से ही नवनीत से खार खाएं बैठे हैं, अब उन्हें मौका मिल गया है। ये सभी राणा को सबक सिखाने के लिए मैदान में उतरेंगे। इस लोकसभा चुनाव क्षेत्र में ही मेलघाट है, जो कुपोषण के चलते हमेशा खबरों में रहा है। यहां कांग्रेस के बलवंत वानखेडे के लिए मौका बन रहा है।

navneet rana amravati

अमरवती से निर्दलीय जीती सांसद नवनीत राणा।

यह भी पढे़ं 👇

UFO

US ने खोले UFO के राज: Pentagon ने जारी किए 162 गुप्त दस्तावेज, Tic Tac से Apollo तक की पूरी कहानी

शनिवार, 9 मई 2026
Diljit Dosanjh

“कदे भी नहीं”: Diljit Dosanjh ने ठुकराई राजनीति की अपील, बोले- I am very happy in my field

शनिवार, 9 मई 2026
sanjeev Arora Minister AAP

संजीव अरोड़ा गिरफ्तार: AAP मंत्री पर ₹100 करोड़ GST फ्रॉड, केजरीवाल बोले- मोदी पार्टी तोड़ने में लगे

शनिवार, 9 मई 2026
CM Punjab Bhagwant Mann

“पंजाब मोदी के सामने नहीं झुकेगा”: CM भगवंत मान का BJP पर हमला, ED-CBI मिसयूज का आरोप

शनिवार, 9 मई 2026
वंस अपान ए टाइम…

एक समय अमरावती लोकसभा सीट कांग्रेस की हुआ करती थी। देश में पहली बार 1952 में जब लोकसभा के चुनाव हुए, तब से 1984 तक कांग्रेस ही जीतती रही। 1989 में कम्युनिस्ट पार्टी ने बाजी मारी, फिर 1992 में कांग्रेस ने वापसी की। 1996 में पहली बार बीजेपी के साथ मिलकर शिवसेना चुनाव में उतरी और जीत हासिल की। 1998 में कांग्रेस के समर्थन से आरएस गवई रिपब्लिकन पार्टी से जीतकर आए, लेकिन उसके बाद फिर शिवसेना जीत गई। शिवसेना 1999, 2004, 2009 और 2014 तक जीतती रही, लेकिन 2019 के चुनाव में नवनीत राणा ने शिवसेना के आनंदराव अडसुल को हरा दिया। राज्य में जो सरकार रहती है, उनके साथ राणा दंपती के मधुर संबंध बन जाते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य में बीजेपी-शिवसेना की सरकार थी। कहते हैं पिछले चुनाव में बीजेपी के लोगों ने शिवसेना के अडसुल के बजाय निर्दलीय नवनीत के लिए काम किया। कांग्रेस और एनसीपी का उन्हें पहले से ही समर्थन हासिल था। नवनीत ने शिवसेना के अडसुल को 1,37,932 मतों के अंतर से पराजित किया। जीतने के बाद नवनीत बीजेपी के साथ हो गईं। इस बार बीजेपी के उम्मीदवार घोषित करने बाद नवनीत बीजेपी में शामिल हुईं।

navneet rana amravati 1

नवनीत राणा राजनीति में आने पहले एक अभिनेत्री थीं।

अमरावती का राजनीतिक गणित

छह विधायकों वाले संसदीय क्षेत्र में तीन कांग्रेस के विधायक हैं, जबकि बच्चू कडू के प्रहार जनशक्ति पार्टी के दो और नवनीत के पति रवि राणा निर्दलीय विधायक हैं। सांसद नवनीत राणा के खिलाफ कांग्रेस ने पार्टी के ही विधायक बलवंत वानखडे को चुनाव मैदान में उतारा है। बीजेपी-शिंदे सेना को समर्थन देने वाले बच्चू कडू ने नवनीत राणा को टिकट देने का शुरू से ही विरोध किया, लेकिन बीजेपी ने उन्हें ही टिकट दिया। इससे नाराज बच्चू कडू ने अपनी पार्टी से दिनेश बूब को उतारा दिया। इस क्षेत्र में बूब की छवि कट्टर हिंदूवादी की है। वे शिवसेना के शहर प्रमुख भी रहे हैं। बूब लंबे समय तक अमरावती महानगरपालिका में नगरसेवक थे। बूब राणा का खेल बिगाड़ सकते हैं। कहते हैं बूब को मिलने वाला वोट नवनीत की ही परेशानी बढ़ाएगा। राणा के चुनाव प्रचार के लिए उनके चुनाव क्षेत्र से लगकर ही वर्धा है, जहां प्रधानमंत्री प्रचार करने आ रहे हैं। दरियापुर में अमित शाह की सभा रद्द कर दी गई है। वैसे, नवनीत राणा ने अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से समय मांगा है।

amravati

नवनीत राणा ने अमरवती में प्रचार के बीजेपी के बड़े नेताओं से मांगा है समय।

हिंदी भाषी वोट निर्णायक

अमरावती लोकसभा चुनाव क्षेत्र में शहर में करीब 6 लाख वोटर हैं, जबकि ग्रामीण में 12 लाख के आसपास वोट हैं। ऐसा माना जाता है कि शहर में ज्यादातर मतदाता बीजेपी के साथ हैं, वहीं ग्रामीण में रवि राणा की अच्छी पकड़ है। यहां पर करीब 3 लाख वोटर हिंदी भाषी हैं, जो सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत उपयोगी हैं। इन्हें अपनी ओर खींचने के लिए राणा, बूब और वानखडे सहित अन्य उम्मीदवारों की कोशिश जारी है। क्षेत्र में 28 प्रतिशत दलित और आदिवासी, 22 प्रतिशत कुनबी और मराठा वोटर, 30 प्रतिशत वोट ओबीसी समाज के वोट हैं, लेकिन इसमें कुनबी को शामिल नहीं किया गया। मुस्लिम वोटर भी 8 प्रतिशत है। कांग्रेस के वानखडे बौद्ध समाज से हैं, जबकि बच्चू कडू की पार्टी के बूब राजस्थानी समाज से और राणा पंजाबी समाज से हैं। डॉ.Ṇ बाबा साहेब आंबेडकर के पोते आनंदराज आंबेडकर भी निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं। कांग्रेस के बलवंत वानखडे और बीजेपी की नवनीत राणा के बीच कड़ी टक्कर है। इनकी जीत-हार में बूब महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

2024 के लोकसभा चुनावा में पार्टियों के प्रत्याशी
  • बीजेपी-नवनीत कौर राणा
  • कांग्रेस-बलवंत वानखेडे
  • निर्दलीय-आनंदराज आंबेडकर
  • बसपा-संजय कुमार गाडगे
  • प्रहार जनशक्ति पार्टी-दिनेश बूब

navneet rana amravati 2

नामाकंन रैली में बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ नवनीत राणा।

2019 लोकसभा चुनाव परिणाम
दलउम्मीदवारवोट
निर्दलीयनवनीत कौर राणा5,10,947
शिवसेनाआनंदराव अडसुल4,73,996
वीबीएगुणवंत देवपारे65,135
बसपाअरुण वानखेडे12,336
क्या कहते हैं वोटर

अमरावती में बस से उतरते ही एक ऑटो वाले ने बातचीत में बताया कि अमरावती में कई सारे विधायक, नेता हैं, लेकिन कोई काम नहीं करता है। अगर काम करता तो हमारी सड़कों की ऐसी बुरी स्थित नहीं होती। वोट देने के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसकी इच्छा है कि वह वोट करने नहीं जाए, क्योंकि जब ये काम ही नहीं करते तो वोट क्यों दे? साइन स्क्वायर ग्राउंड पर सुबह-सुबह लोग जॉगिंग करते दिखाई दिए। युवा क्रिकेट खेल रहे थे। इन लोगों की शिकायत है कि इस ग्राउंड की हालत खराब है। नेता से लेकर अधिकारी तक से शिकायत की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। वहीं जॉगिंग कर रहे पवन श्री कहते हैं कि राणा मजबूत हैं और दूसरों की तुलना में अधिक सक्रिय हैं। उनके चुनाव प्रचार के लिए बड़े-बड़े नेता आ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार के लिए संजय राउत ही आए, जबकि वे कांग्रेस पार्टी से नहीं हैं। अमूल मोहित कहते हैं कि सरकार महंगाई पर काबू पाने में असफल रही, जबकि 2014 में महंगाई के नाम पर ही मोदी चुनकर आए थे। रामपुरी कैंप में जहां सिंधी समाज के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं, वहां एक दुकान में एक 70 वर्षीय महिला से पूछने पर उसने कहा कि उनके पास वोट मांगने के लिए सिर्फ बीजेपी के लोग आए और दूसरा कोई आया ही नहीं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

रेवाड़ी में बीच सड़क हुआ झगड़ा, प्रॉपर्टी विवाद को लेकर बाप-बेटे पर बरसाएं गए लाठी-डंडे

Next Post

Hanuman Jayanti 2024 Kab Hai: एक साल में कितनी बार मनाते हैं हनुमान जयंती?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

UFO

US ने खोले UFO के राज: Pentagon ने जारी किए 162 गुप्त दस्तावेज, Tic Tac से Apollo तक की पूरी कहानी

शनिवार, 9 मई 2026
Diljit Dosanjh

“कदे भी नहीं”: Diljit Dosanjh ने ठुकराई राजनीति की अपील, बोले- I am very happy in my field

शनिवार, 9 मई 2026
sanjeev Arora Minister AAP

संजीव अरोड़ा गिरफ्तार: AAP मंत्री पर ₹100 करोड़ GST फ्रॉड, केजरीवाल बोले- मोदी पार्टी तोड़ने में लगे

शनिवार, 9 मई 2026
CM Punjab Bhagwant Mann

“पंजाब मोदी के सामने नहीं झुकेगा”: CM भगवंत मान का BJP पर हमला, ED-CBI मिसयूज का आरोप

शनिवार, 9 मई 2026
Suvendu Adhikari unmarried

शुभेंदु अधिकारी ने शादी क्यों नहीं की? CM बनने के बाद फिर चर्चा, खुद बताया था कारण

शनिवार, 9 मई 2026
Bihar Pension Update

Bihar Pension Update: 37 लाख पेंशनधारकों को झटका, मार्च से पेंशन रुकी, जीवन प्रमाणीकरण जरूरी

शनिवार, 9 मई 2026
Next Post
Hanuman Jayanti

Hanuman Jayanti 2024 Kab Hai: एक साल में कितनी बार मनाते हैं हनुमान जयंती?

Kisan Andolan: तीसरे दिन 21 ट्रेनें रद्द, 83 प्रभावित, 22 को किसान करेंगे महापंचायत

Kisan Andolan: तीसरे दिन 21 ट्रेनें रद्द, 83 प्रभावित, 22 को किसान करेंगे महापंचायत

Singham Again

Singham Again से दीपिका पादुकोण का दमदार लुक आया सामने,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।