LIVE | ...
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भारत पहली बार कई देशों में भेजेगा अपना डिफेंस अताशे, आखिर ये होता क्या है और

भारत पहली बार कई देशों में भेजेगा अपना डिफेंस अताशे, आखिर ये होता क्या है और

कैसे करता है काम, जानें सबकु

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 11 अप्रैल 2024
in NEWS-TICKER, नौकरी, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
भारत पहली बार कई देशों में भेजेगा अपना डिफेंस अताशे, आखिर ये होता क्या है और कैसे करता है काम, जानें सबकुछ - india begun to post military defence attaches to several news countries big move to expand strategic ties
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (The News Air) : भारत ने दुनिया भर के प्रमुख क्षेत्रों के साथ रणनीतिक संबंधों का विस्तार करने के साथ-साथ हथियारों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक बड़े कदम उठाया है। भारत ने कई नए देशों में सैन्य और रक्षा अताशे तैनात करना शुरू कर दिया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि सेना, नौसेना और वायुसेना से 15-16 नए अताशे अब पोलैंड, आर्मेनिया, तंजानिया, मोज़ाम्बिक, जिबूती, इथियोपिया, आइवरी कोस्ट और फिलीपींस जैसे देशों में तैनात किए जा रहे हैं। रूस, ब्रिटेन और फ्रांस में बड़े मिशनों पर तैनात सैन्य अधिकारियों की संख्या में तर्कसंगत रूप से कटौती की जाएगी।

10 देशों में बनेंगे डिफेंस विंग

सूत्रों ने बताया कि इनमें से कुछ पहले ही अपने नए पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अगले चरण में, विभिन्न देशों में 10 पूरी तरह से नए रक्षा विंग बनाए जाएंगे। इसमें उन देशों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जिन्हें हथियार निर्यात किए जा सकते हैं। अफ्रीका स्पेशल एरिया ऑफ इंटरेस्ट हैं। इसकी वजह है कि इस महाद्वीप में बढ़ती सैन्य पहुंच के अनुरूप चीन ने बड़ी रणनीतिक घुसपैठ की है। अफ्रीकी देशों के साथ चल रहे युद्ध अभ्यास, सैन्य आदान-प्रदान और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अलावा, भारत अब उन्हें स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान, पिनाका मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम, ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और आकाश वायु रक्षा मिसाइल सिस्टम निर्यात करने की कोशिश कर रहा है।

आर्मेनिया में पहली बार रक्षा अताशे

भारत ने पिछले साल समूह की अध्यक्षता के दौरान 55 देशों वाले अफ्रीकी संघ को जी-20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने के लिए भी कड़ी मेहनत की थी। तंजानिया, मोज़ाम्बिक और आइवरी कोस्ट जैसे अन्य अफ्रीकी देशों के बीच, छोटे लेकिन रणनीतिक रूप से स्थित जिबूती को भी अब एक भारतीय रक्षा अताशे मिलेगा। संयोगवश, चीन ने अगस्त 2017 में अफ्रीका के हॉर्न पर जिबूती में अपना पहला विदेशी बेस स्थापित किया था। तब से अफ्रीकी पूर्वी तट से हिंद महासागर क्षेत्र में मलक्का जलडमरूमध्य तक अतिरिक्त लॉजिस्टिक टर्नअराउंड सुविधाएं स्थापित करने के लिए तेजी से काम कर रहा है। पूर्व सोवियत गणराज्य आर्मेनिया भी एक प्रमुख हथियार निर्यात गंतव्य के रूप में उभरा है। इसमें पिनाका रॉकेट, आकाश मिसाइल, गोला-बारूद और इसी तरह के सौदे पहले ही हो चुके हैं। सूत्र ने कहा कि एक रक्षा अताशे को विशेष रूप से पहली बार आर्मेनिया में तैनात किया जा रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
डिफेंस अताशे होता क्या है?

सैन्य अताशे या डिफेंस अताशे सैन्य एक्सपर्ट होते हैं। ये दूतावास से जुड़े होते हैं। इस प्रकार का अताशे पद के लिए आमतौर पर एक हाई-रैंकिंग सैन्य अधिकारी नियुक्त होता है। ये विदेश में अपने देश के रक्षा प्रतिष्ठान के सदस्य के रूप में होते हैं। अताशे के पास एक विदेशी राजनयिक के विशेषाधिकार और इम्युनिटी हासिल होती है। ये संबंधित देशों की सरकार के साथ रक्षा और सैन्य संबंधी मामलों का प्रतिनिधित्व करते हैं। रक्षा अताशे मित्र देशों के साथ आपसी रक्षा सहयोग विकसित करने में मददगार साबित होते हैं। इन्हें रक्षा सहयोग सेतू के रूप में जाना जाता है।

डिफेंस डिप्लोमेसी का हिस्सा

रक्षा अताशे की नियुक्ति को डिफेंस डिप्लोमेसी का हिस्सा माना जाता है। डिफेंस डिप्लोमेसी को मोटे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्ष को बरकरार रखने, सैन्य-से-सैन्य बातचीत, गतिविधियों और नीतियों के रूप में समझा जाता है। इस कूटनीति में अधिक एडवांस सैनिक जुड़ाव, अधिक सैन्य अभ्यास और डिफेंस एक्सपोर्ट के लिए प्रयास शामिल हैं। ऐसे में घरेलू रक्षा औद्योगिक आधार का विस्तार करने और निर्यात को बढ़ावा देने के उपायों के अलावा, सरकार विदेशों में भारतीय दूतावासों में स्थित रक्षा अताशे की नियुक्ति करती है। समय के साथ इनकी भूमिका को मजबूत किया गया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

BJP ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया घोषणापत्र

Next Post

भारत के 69 संस्थान को मिली जगह, JNU 20वें स्थान पर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
QS World University Ranking 2024

भारत के 69 संस्थान को मिली जगह, JNU 20वें स्थान पर

11 अप्रैल : क्रांतिकारी कार्यकर्ता ज्योतिराव गोविंदराव फुले की जयंती

11 अप्रैल : क्रांतिकारी कार्यकर्ता ज्योतिराव गोविंदराव फुले की जयंती

बृजभूषण सिंह

कैसरगंज बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे, नोटिस जारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।