LIVE | ...
बुधवार, 24 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सुनीता केजरीवाल से मिलकर बोले ‘‘आप’’ विधायक, ‘‘हम केजरीवाल के साथ, जेल से चलाएं सरकार’’

सुनीता केजरीवाल से मिलकर बोले ‘‘आप’’ विधायक, ‘‘हम केजरीवाल के साथ, जेल से चलाएं सरकार’’

- विधायकों ने एक स्वर में कहा, दिल्ली की दो करोड़ जनता केजरीवाल के साथ खड़ी है, किसी भी कीमत पर सीएम पद से इस्तीफा न दें

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 2 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
सीएम केजरीवाल

File Photo

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

 

– सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पहली बार उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात कर ‘‘आप’’ विधायकों ने दिखाई एकजुटता

– सीएम केजरीवाल को इस्तीफा देने के लिए भाजपा कैंपेन चलाएगी और जब इस्तीफा दे देंगे तब कहेगी कि वो भाग गए- सौरभ भारद्वाज

– केजरीवाल दिल्ली के सीएम थे, हैं और रहेंगे, विधायकों का यह संदेश सीएम केजरीवाल तक उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल पहुंचाएंगी- सौरभ भारद्वाज

– रामलीला मैदान में विशाल रैली की सफलता पर जेल से सीएम केजरीवाल ने भेजा संदेश, मुझे आप सब पर बहुत गर्व है- सौरभ भारद्वाज

– सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि मेरी चिंता न करें, मैं ठीक हूं, मजबूत हूं और मेरे इरादे पहले से ज्यादा मजबूत हैं- सौरभ भारद्वाज

– भाजपा 25 साल से दिल्ली की सत्ता पाने की कोशिश कर रही है, मगर वो आज भी उतनी ही दूर है, जितनी 25 साल पहले थी- सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (The News Air):  आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों और मंत्रियों ने मंगलवार को सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। सीएम की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से एक साथ विधायकों की यह पहली मुलाकात है। सीएम आवास पर मुलाकात के दौरान सभी विधायकों ने उन्हें भरोसा दिया कि वो सभी अरविंद केजरीवाल के साथ एकजुट खड़े है। दिल्ली की दो करोड़ जनता भी उनके साथ है। इसलिए उनको मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए। भाजपा तो चाहती है कि सीएम केजरीवाल इस्तीफा दें। इसके लिए भाजपा कैंपेन भी चलाएगी, लेकिन जब वो इस्तीफा दे देंगे तो यही भाजपा कहेगी कि वो भाग गए। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम थे, हैं और आगे भी रहेंगे। सुनीता केजरीवाल विधायकों का यह संदेश अरविंद केजरीवाल तक पहुंचएंगी। उन्हांेने कहा कि जेल से सीएम अरविंद केजरीवाल ने ‘‘आप’’ के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संदेश भेजा है कि मेरी चिंता न करें। मैं ठीक हूं, मजबूत हूं और मेरे इरादे पहले से ज्यादा मजबूत हैं।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से कई विधायक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल से मिलना चाहते थे, लेकिन परिस्थितियां ठीक नहीं थीं। केवल कुछ लोग ही उनसे मिल पा रहे थे। सभी केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन में व्यस्त थे। इसके बाद सभी विधायक 31 मार्च को रामलीला मैदान में आयोजित महारैली की तैयारियों में लग गए। इसलिए मंगलवार को आम आदमी पार्टी के सभी विधायक सीएम आवास पर सुनीता केजरीवाल से मुलाकात करने आए थे।

उन्होंने बताया कि करीब दो दर्जन विधायकों ने अपनी बात सुनीत केजरीवाल के सामने रखी। विधायकों ने उनसे कहा कि बीजेपी बहुत दबाव बनाएगी, अलग-अलग तर्क-कुतर्क दिए जाएंगे कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दें। भाजपा की तरफ से एक पूरा कैंपेन चलाया जाएगा कि वो अपने पद से इस्तीफा दें। जिस तरह से लोकपाल बिल के समय पर जब वो पास नहीं हो पाया था, तब सीएम पर इस्तीफे का दबाव बनाया गया था। जब उन्होंने इस्तीफा दे दिया तो कहा गया कि वो भाग गए। बीजेपी की यह पॉलिसी है कि इस्तीफा लेने के लिए एक जाल बिछाया जाए।

“आप” के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब जब केवल सुनीता केजरीवाल ही जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर पाएंगी। सुनीता केजरीवाल ही पार्टी का संदेश सीएम केजरीवाल के पास पहुंचा सकती हैं और उनका संदेश पार्टी को दे सकती हैं। इसलिए सभी विधायकों ने उनसे कहा कि जब भी आपकी सीएम से मुलाकात हो या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात हो तो आप हम सभी विधायकों का संदेश उन तक पहुंचाएं कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, हैं और आगे भी वहीं मुख्यमंत्री रहेंगे। सभी लोगों ने उनसे ये बात स्पष्ट तौर पर कही है।

यह भी पढे़ं 👇

History

History of June 24: नेपोलियन के रूस आक्रमण से लेकर Roe v Wade तक

बुधवार, 24 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 24 जून 2026
Mumbai

Southwest Monsoon 2026 ने Mumbai में दी दस्तक: भारी बारिश का अलर्ट

बुधवार, 24 जून 2026
Breaking News Live Updates 24 June 2026

Breaking News Live Updates 24 June 2026: Top Alerts, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 24 जून 2026

उन्होंने बताया कि सुनीता केजरीवाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल का संदेश सभी विधायकों को दिया, जिसमें सीएम ने कहा है कि उन्हें इस बात पर बहुत गर्व है कि उनके जाने के बाद भी उनके विधायकों, पार्षदों और संगठन के लोगों ने मिलकर रामलीला मैदान में इतनी बड़ी रैली का आयोजन किया। जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये बात हम सबको समझ आ रही है कि जब तक वो जेल में रहेंगे, बीजेपी के लिए मुश्किलें और बढ़ती जाएंगी। विधायकों ने सुनीता केजरीवाल से सीएम के स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा। जिसपर पर सीएम ने कहा है कि विधायक मेरी चिंता न करें, मैं ठीक हूं, मजबूत हूं और मेरे इरादे पहले से भी ज्यादा मजबूत हैं। अगली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में वो सीएम अरविंद केजरीवाल को विधायकों के संदेश देंगी।

मीडिया के सवालों पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एक बहुत पुरानी कहावत है कि जब गांव में दही से मक्खन निकाला जाता था तो मां उसको हांडी में बांध देती थी कि बच्चे उसमें से मक्खन न निकाल लें। तब बिल्ली उस हांडी को देखती रहती थी, उसको लगता था कि हांडी अपने आप टूट जाएगी और मक्खन अपने आप नीचे गिर जाएगा। आज बीजेपी रूपी बिल्ली भी दिल्ली की सत्ता को 25 साल से ऐसे ही देख रही है। मगर ये सत्ता उससे उतनी ही दूर है, जितनी 25 साल पहले थी। ये हांडी न टूटेगी और न ये मक्खन बीजेपी को मिलेगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

RCB vs LSG IPL 2024 मैच का पूर्वानुमान: सिराज के पुनर्मोहन का अभियान राहुल के खिलाफ,

Next Post

जब अचानक बर्थडे पार्टी में दिखी 6 साल पहले दुनिया छोड़ चुकी बच्ची, दिमाग हिला देगा ये केस

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

History

History of June 24: नेपोलियन के रूस आक्रमण से लेकर Roe v Wade तक

बुधवार, 24 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 24 जून 2026
Mumbai

Southwest Monsoon 2026 ने Mumbai में दी दस्तक: भारी बारिश का अलर्ट

बुधवार, 24 जून 2026
Breaking News Live Updates 24 June 2026

Breaking News Live Updates 24 June 2026: Top Alerts, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 24 जून 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुध की चाल से बदलेगा किस्मत

बुधवार, 24 जून 2026
Harpal Singh Cheema

BJP Dalit Virodhi है: Harpal Singh Cheema का बड़ा आरोप

मंगलवार, 23 जून 2026
Next Post
जब अचानक बर्थडे पार्टी में दिखी 6 साल पहले दुनिया छोड़ चुकी बच्ची, दिमाग हिला देगा ये केस

जब अचानक बर्थडे पार्टी में दिखी 6 साल पहले दुनिया छोड़ चुकी बच्ची, दिमाग हिला देगा ये केस

कनाडा गए पंजाबी युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत: परिजनों ने शव को भारत वापिस लाने की गृह मंत्रालय से लगाई गुहार

कनाडा गए पंजाबी युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत: परिजनों ने शव को

Job News: Vacancy has come out for more than 1300 posts for 10th pass, can apply

Explained: देश में अब भी सरकारी नौकरियों की जबर्दस्त लालसा, क्या दूर होगी यह चाहत?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।