अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ के जेल नंबर 2 में रखा जाएगा। आम आदमी पार्टी के संजय सिंह भी इसी जेल में है। बता दें, आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं में शामिल रहे मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के साथ ही तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता भी अभी तिहाड़ जेल में है।
तिहाड़ जेल में केजरीवाल के करीबी
- मनीष सिसोदिया: जेल नंबर 1
- संजय सिंह: जेल नंबर 2
- सत्येंद्र जैन: जेल नंबर 7
- के. कविता: जेल नंबर 6
- विजय नायर: जेल नंबर 4
AAP बोली- राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी
केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, अब तो साफ देखने को मिल रहा है कि कैसे भाजपा PMLA कानून और अपनी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। ऐसे बयान पर किसी पॉकेटमार की गिरफ्तारी नहीं हो पाएगी, जिस पर एक मौजूदा मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी हुई है। जब तक ED ये नहीं कहेगी कि केस बंद हो जाए या बेल में आपत्ति नहीं है, तब तक यही सिलसिला चलेगा।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने कहा, ED के सारी के सारी तथ्य देखने के बाद और दलीलें सुनने के बाद कोर्ट को ये लगा कि ये बेल का मामला नहीं है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेल खारिज करने की आवश्यकता है… बार-बार आम आदमी पार्टी के नेताओं की बेल खारिज हो रही है क्योंकि जो भी जांच एजेंसियां तथ्य रख रही हैं उसमें इस देश के न्यायालयों का ये मानना है कि प्रथम दृष्टया प्रमाण की स्थापना हो गई है।
#WATCH दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने कहा, "ED के सारी के सारी तथ्य देखने के बाद और दलीलें सुनने के बाद कोर्ट को ये लगा कि ये बेल का मामला नहीं है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेल खारिज करने की… pic.twitter.com/2affrleaXQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2024
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, कल ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के समर्थन में तमाम राजनीतिक दलों ने उनका समर्थन किया। इसके लिए भावनात्मक आधारों का भी प्रयोग करने का प्रयास किया गया। आज कोर्ट का निर्णय तथ्यों के आधार पर है। आज दिल्ली के CM को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "कल ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के समर्थन में तमाम राजनीतिक दलों ने उनका समर्थन किया। इसके लिए भावनात्मक आधारों का भी प्रयोग करने का प्रयास किया गया। आज कोर्ट का निर्णय तथ्यों के आधार पर… pic.twitter.com/hUrUPbeanM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2024








