गुरूवार, 19 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - April Horoscope 2024: क्या कहते हैं अप्रैल 2024 में आपके सितारे, जानें 12 राशियों का मासिक राशिफल

April Horoscope 2024: क्या कहते हैं अप्रैल 2024 में आपके सितारे, जानें 12 राशियों का मासिक राशिफल

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 1 अप्रैल 2024
A A
0
April Horoscope 2024: क्या कहते हैं अप्रैल 2024 में आपके सितारे, जानें 12 राशियों का मासिक राशिफल
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

Monthly Horoscope April 2024: अप्रैल के महीने का मासिक राशिफल। जानिए इस माह में किसका होगा भाग्योदय, किन राशियों के चमकेंगे सितारे। किसे मिलेंगे शानदार मौके, कौन करेगा हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन। कुल मिलाकर क्या लाया है अप्रैल का महीना 12 राशियों के लिए। जानें इस भविष्यफल में मेष से मीन राशि तक… 

मेष राशि : मेष राशि के लिए अप्रैल का महीना कई मायनों में महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह नए कार्यों पर विचार होगा, व्यापार में उन्नति तथा स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। इस माह धन लाभ का योग भी बन रहा है। इन दिनों आपके जीवन में कोई अच्छी खबर सुनने को मिलने वाली है। इस महीने विवाहयोग्य जातकों को अपनी पसंद का जीवनसाथी मिल सकता है। साथ ही आप खुद का व्यापार करते हैं तो पहले से ज्यादा उन्नति भी इस माह आप करेंगे। कुल मिलाकर यह समय रोमांस, करियर, नौकरी, सेहत, धन के मामले में सुखद कहा जा सकता है।


वृष राशि : वृषभ राशि वालों को अप्रैल के महीने में मित्रों का सहयोग मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के घर में नन्हा-मुन्ना मेहमान आने की संभावना है, जो जीवन को खुशियों से भर देगा। यह माह आपके लिए करियर में नए अवसर लेकर आ रहा है, अत: यदि आप कोई नया व्यापार करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है तथा धन लाभ भी हो सकता है। यह महीना कई मामले में अच्छा रहने वाला है, लेकिन इसके उत्तरार्द्ध में आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। साथ ही परिवार में किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है, इस समय आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। इस माह आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। 


मिथुन राशि : अप्रैल के महीने में मिथुन राशि को कार्यक्षेत्र में कुछ नई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं, यदि सजग रहे तो इससे सुख भी प्राप्त होगा। इस महीने आपके व्यवसाय और शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। जीवन में नए प्रेमी साथी के आने की संभावना है, जो जीवन को रोमांटिक बना देगा। इस माह सेहत के लिए थोड़ा संभलकर रहना होगा, साथ ही योग, नियमित व्यायाम और डाइट प्लान लेने से समय अच्छा साबित होगा। इस माह आप लोगों की मदद तथा सामाजिक कार्य में अपना समय व्यतीत करेंगे।


कर्क राशि : कर्क राशि वालों को इस माह सत्संग के कार्यों में धन खर्च होगा। साथ ही परिवार सहित मनोरंजक यात्रा का योग भी अप्रैल माह में बन रहा है, जो कि मन को प्रफुल्लित कर देगा। इस माह समय के साथ-साथ आपकी आर्थिक स्थिति में भी काफी बदलाव आएगा। और आप उन्नति के शिखर को छू लेंगे। कुल मिलाकर यह माह हर्ष भरा होगा तथा धन को लेकर आपकी चिंता कम होगी। इस माह माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यह समय लव, रोमांच से भरपूर रहेगा तथा सभी मामलों में भी ठीक कहा जा सकता है। 

यह भी पढे़ं 👇

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी धड़ाम, निवेशकों में मचा हड़कंप

गुरूवार, 19 मार्च 2026
India LPG Crisis

India LPG Crisis: गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े-खड़े गई जान

गुरूवार, 19 मार्च 2026
breaking news

Breaking News Live Updates 19 March 2026: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 18 March 2026: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 19 मार्च 2026

सिंह राशि : इस माह सिंह राशि के पुराने समय से रुके कार्य पूरे होंगे। अप्रैल के महीने में आप जीवन का एक नया अध्याय शुरू करेंगे, घर में आया नया मेहमान आपके जीवन को पूरी तरह बदलकर रख देगा। आप कुछ ऐसा नया तरीका अपनाएंगे, जिससे आप जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो सावधानी से कार्य करें, तभी धन लाभ का योग बनेगा। शिक्षा, करियर, व्यापार, पारिवारिक रिश्तों में समय अच्छा गुजरेगा। इस माह सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहना होगा, मौसमी बुखार या गले के संक्रमण से परेशान होने की संभावना है।


कन्या राशि : अप्रैल माह में कन्या राशि वालों को वैवाहिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा को कार्यक्षेत्र में कब, क्या कहना इसकी योजना बनाएंगे, तभी लाभ संभव होगा। इस महीने के दौरान आपको नए व्यावसायिक प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है। अविवाहित लोगों के जीवन में कुछ नया होने की उम्मीद है तथा किसी रोमांटिक व्यक्ति से मुलाकात संभव है। इस माह आपको धन लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की उम्मीद है। कुल मिलाकर यह माह ठीक ही कहा जा सकता है।


तुला राशि : तुला राशि वालों को अप्रैल माह में इन 3 समस्याओं पर अधिक ध्यान देना होगा। इन दिनों आपको पेट की समस्या होगी तथा संतान का ध्यान रखना होगा। इतना ही नहीं कार्यस्थल पर कामकाज का स्तर भी बनाए रखना होगा। इस महीने आप काम का अत्यधिक बोझ महसूस कर सकते हैं। एक साथ कार्यस्थल और परिवार दोनों मोर्चों को काम संभालना पड़ सकता है। अत: अपनी सोच को पॉजिटिव रखें तभी आप अपने दृढ़ संकल्प से इन्हें पूरा कर सकेंगे। इसके अलावा व्यापारी वर्ग भी अपनी समस्या पर काबू पाने में सफल रहेंगे। इस माह अतिरिक्त समय देकर काम को पूर्ण करना उचित होगा।


वृश्चिक राशि : अप्रैल के महीने में वृश्चिक वालों को अपनी अनुकूल ग्रह दशा का लाभ उठाना चाहिए। इस माह आपके रोजगार की उन्नति होगी तथा सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति के कारण कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसके फलस्वरूप आपकी पदोन्नति और वेतन में बढ़ोतरी संभव है। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे तथा आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होने की संभावना जो आगे चलकर रिश्ते में बदल सकती है। इस माह व्यायाम करने की आदत बना लेंगे तो स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, वर्ना कुछ शारीरिक परेशानी संभव है। 


धनु राशि : इस माह घर में अतिथियों का आगमन होगा। कुछ शुभ कार्य का भी योग बन रहा है। अप्रैल के महीने आप नौकरी या कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव के बारे में सोच सकते हैं, इस दौरान गणमान्य व्यक्तियों के संपर्क से लाभ भी प्राप्त होगा। किसी के साथ मिलकर नए व्यापार की शुरुआत भी कर सकते हैं। बाहरी व्यक्ति से भी आर्थिक मदद भी मिल सकती है। इस महीने में सेहत अच्छी बनी रहेगी। अत: अपने काम पर फोकस करें तो देश-विदेश से धन अर्जित करने का लाभ मिल सकता है। तथा आय का दूसरा नया स्रोत शुरू कर सकते हैं। 


मकर राशि : मकर राशि वालों को इस माह पुराना अटका हुआ धन मिलेगा। लेकिन कानूनी मामलों में धन खर्च भी होगा। इस माह परिजनों से परेशानी आ सकती है, अत: आप शारीरिक, भावनात्मक रूप से थोड़ा परेशान रह सकते हैं। घर-‍परिवार में इस पूरे महीने सभी का स्वास्थ्य अच्छा रहने का भी संकेत मिल रहा है। 15 अप्रैल के बाद का समय आशाजनक बना रहेगा तथा जीवन में संतुष्टि का अहसास होगा। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग भी हैं। 


कुंभ राशि : इस माह लेन-देन में सावधानी रखें, कुछ प्रतिद्वंद्वी कुंभ राशि वालों पर हावी हो सकते हैं। अत: अप्रैल के माह में लड़ाई-झगड़े से बचें। यह समय कुछ परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र की नजर से देखें तो इस माह आप अपने कौशल और प्रतिभा के दम पर कड़ी मेहनत करके सफलता हासिल करेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए लाभदायक समय रहेगा तथा आप एक आशाजनक भविष्य को लेकर सपने संजोएंगे। इस माह आप रोमांस के लिए समय निकालेंगे त‍था दूरस्थ क्षेत्र की यात्रा का प्लान करेंगे।


मीन राशि : अप्रैल माह का समय व्यापार, नौकरी, धन, शिक्षा के लिहाज से अच्छा कहा जा सकता है। इस माह परिजनों से कुछ मतभेद की बात बताने से आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। माता के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। आपको इस महीने घर-परिवार में संतुलन बनाने की कला सीखनी होगी, वर्ना समय के साथ कुछ मनभेद भी हो सकते हैं। किसी से हुई कहासुनी के दौरान अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की पहल करें, उन्हें माफ करें और सुख-दुःख का समय साथ बिताएं। इस माह सफलता-असफलता को संतुलित करना होगा तभी आप जीवन में आगे आने वाली समस्या से बचे रह पाएंगे।

Previous Post

Dhoni के लंबे छक्कों से Social Media पर माचा बवाल

Next Post

MI Vs RR: मुकाबले से पहले फैंस ने बढ़ाई हार्दिक की मुश्किलें, घर के बाहर ही डाला डेरा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी धड़ाम, निवेशकों में मचा हड़कंप

गुरूवार, 19 मार्च 2026
India LPG Crisis

India LPG Crisis: गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े-खड़े गई जान

गुरूवार, 19 मार्च 2026
breaking news

Breaking News Live Updates 19 March 2026: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 18 March 2026: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Land Registry New Rule

Land Registry New Rule: 1 अप्रैल से बदलेगा जमीन रजिस्ट्री का नियम, Time Slot मिस किया तो नहीं होगी रजिस्ट्री

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: कल से शुरू, घट स्थापना का मुहूर्त सिर्फ 50 मिनट, जानें पूरी पूजा विधि

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Next Post
MI Vs RR

MI Vs RR: मुकाबले से पहले फैंस ने बढ़ाई हार्दिक की मुश्किलें, घर के बाहर ही डाला डेरा

रणबीर की बहन की शादी थी, सलमान बोले: मैं सबको शराब पिलाऊंगा

'तू निकल यहां से...', रणबीर के घर की पार्टी में सलमान बारटेंडर बनकर शराब पिला रहे थे,

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।