शनिवार, 14 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - इलेक्टोरल बॉन्ड आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला, भाजपा ने ईडी से कराई उगाही- आप

इलेक्टोरल बॉन्ड आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला, भाजपा ने ईडी से कराई उगाही- आप

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 30 मार्च 2024
A A
0
30 मार्च (The News Air)
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

– पूर्व आरबीआई गर्वनर उर्जित पटेल ने इलेक्टोरल बॉड को कालेधन को सफेद करने का स्कीम बताया था- प्रियंका कक्कड़

– उर्जित पटेल को इलेक्टोरल बांड स्कीम लागू न करने के लिए मोदी सरकार को चिट्ठी लिखने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था- प्रियंका कक्कड़

– ईडी के दबाव में केजरीवाल के खिलाफ झूठे बयान देने वाले सरथ रेड्डी ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए भाजपा को 60 करोड़ रुपए दिए- प्रियंका कक्कड़

-सैकड़ों छापों के बाद एक चवन्नी रिकवर नहीं हुई, फिर भी सीएम केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता जेल में हैं- प्रियंका कक्कड़

-ईमानदारी ही भाजपा का सबसे बड़ा डर है और आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा हथियार है, इसी की सजा केजरीवाल को मिल रही है- प्रियंका कक्कड़

-केजरीवाल सरकार जनकल्याण की सुविधाएं देने के बाद भी मुनाफे का बजट पेश करती है, जबकि बीजेपी शासित हर राज्य घाटे में है- प्रियंका कक्कड़

-ईडी-सीबीआई जान-बूझकर देरी कर रही है, दो साल से चल रहे इस केस में अब तक ट्रायल भी शुरू नहीं हुआ- प्रियंका कक्कड़

-बीजेपी की नाइंसाफी के खिलाफ और लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता महारैली में शामिल होकर अपनी आवाज उठाएगी- प्रियंका कक्कड़

नई दिल्ली, 30 मार्च (The News Air) आम आदमी पार्टी ने इलेक्टोरल बॉन्ड को आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए भाजपा पर तीखा हमला किया। ‘‘आप’’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भाजपा ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए ईडी से उगाही कराई है। उन्होंने कहा कि जब इलेक्टोरल बॉन्ड लाया जा रहा था, तब आरबीआई के तत्काली गर्वनर उर्जित पटेल ने इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि यह कालेधन को सफेद करने की स्कीम साबित होगी। उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम लागू न करने को लेकर मोदी सरकार को चिट्टी भी लिखी थी और बाद में इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने कहा कि तथाकथित शराब मामले में सरकारी गवाह सरथ रेड्डी ने 9 बयान में सीएम केजरीवाल का नाम नहीं लिया। छह-सात महीने जेल में रखने के बाद सरथ रेड्डी के सामने शर्त रखी जाती है कि भाजपा को 60 करोड़ रुपए और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गवाही दो। फिर सरथ रेड्डी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गवाही देकर सरकारी गवाह बन जाता है और इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए 60 करोड़ रुपए भाजपा को मिल जाता है।

आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि बीते 10 साल में भाजपा की हरकतें देखकर समझ आने लगा है कि क्यों सरदार बल्लभ भाई पटेल ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था। भाजपा इस देश की सबसे खराब, अक्षम और दोमुंही पार्टी है। ईमानदारी, भाजपा का सबसे बड़ा डर है और आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा हथियार है। इसी ईमानदारी की सजा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिल रही है। आज का देश का हर नागरिक जानता है कि जो केजरीवाल सरकार हर साल जनकल्याण की सुविधाएं देने के बाद भी मुनाफे का बजट पेश करती हो, अपनी जेब न भरती हो, वो एक ईमानदार सरकार है। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी है। बीजेपी शासित हर राज्य घाटे में है, क्योंकि वहां के नेता अपनी जेब भरने में लगे रहते हैं और कोई जनकल्याण सुविधा नहीं देते हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी आज देश के ऊपर 200 लाख करोड़ रुपये का कर्ज़ चढ़ा चुकी है। भ्रष्टाचारी जुमला पार्टी ने स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा इलेक्टोरल बॉन्ड्स घोटाला किया है। इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम लागू होने से पहले आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने साल 2017 में चिट्ठी लिखकर भाजपा को बताया था कि यह स्कीम बिल्कुल अवैध है। यह काले धन को सफेद करने का जरिया बन जाएगा, इसलिए इसको लागू न किया जाए। लेकिन उर्जित पटेल ने भी नहीं सोचा था कि भाजपा अपने एक्सटॉर्शन डिपार्टमेंट (ईडी) द्वारा इस योजना के जरिए उगाही करेगी। बीजेपी को चिट्ठी लिखने के बाद उर्जित पटेल को इस्तीफा देना पड़ा था।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि बंगारू लक्ष्मण (भाजपा के पूर्व अध्यक्ष) की पार्टी भाजपा ने दो साल से हमारे ऊपर अनगिनत रेड कराई। लेकिन इतने छापों के बाद भी एक चवन्नी की रिकवर नहीं हुई। इसके बावजूद आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अब सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। ईडी और सीबीआई ने डिले स्ट्रेटजी के चलते करीब 51 हजार डॉक्यूमेंट्स कोर्ट के समक्ष रखे हैं और 458 गवाहों से पूछताछ की गई है। इतनी सारी पूछताछ करने के बाद केवल चार जगह अरविंद केजरीवाल का नाम आता है।

उन्होंने कहा कि पहले में मनीष सिसोदिया के सेक्रेटरी सी अरविंद कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में उन्होंने मनीष सोनिया को डॉक्यूमेंट दिए थे। दूसरे और तीसरे में जगन रेड्डी की पार्टी के सांसद मगुंटा एस रेड्डी और उनके पुत्र राघव मगुंटा की गवाही है। मगुंटा रेड्डी ने गवाही दी थी कि वह अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में एक फैमिली ट्रस्ट के लिए जमीन आवंटन को लेकर मिलने आए थे। लेकिन जब अरविंद केजरीवाल ने एमएसआर को बताया कि दिल्ली में जमीन केंद्र सरकार के अधीन आती है। इसके लिए एक चिट्ठी बनाकर दे दें तो इसे एलजी को फॉरवर्ड कर देंगे। इसके बाद ईडी मगुंटा रेड्डी के घर पहुंच जाती है और पूछती है कि आप अरविंद केजरीवाल से मिले थे। एमएसआर हामी भर देते हैं। फिर ईडी कहती है कि आप तथाकथित शराब घोटाले के लिए अरविंद केजरीवाल से मिले थे। वह लगातार मना करते हैं और इसके बाद 10 फरवरी 2023 को उनके बेटे राघव रेड्डी को ईडी गिरफ्तार कर लेती है और पांच महीने जेल में रखती है। लेकिन दोनों पिता-पुत्र अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई बयान नहीं देते हैं। काफी प्रताड़ना के बाद 16 जुलाई 2023 को राघव रेड्डी और उनके पिता एमएसआर गवाही देते हैं और 18 जुलाई 2023 को आखिरकार राघव रेड्डी को जेल से छोड़ दिया जाता है।

यह भी पढे़ं 👇

Gas Cylinder Colour Code

Gas Cylinder Colour Code: लाल, नीला, काला और सफेद सिलेंडर का मतलब जानकर चौंक जाएंगे

शनिवार, 14 मार्च 2026
Pakistan Afghanistan War

Pakistan Afghanistan War: इस्लामाबाद में Military Center पर तालिबान का ड्रोन अटैक, बड़ा दावा

शनिवार, 14 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, तुरंत जानें

शनिवार, 14 मार्च 2026
Economic Stabilization Fund

Economic Stabilization Fund: सरकार का ₹1 लाख करोड़ का बड़ा फैसला, Iran War से Economy को बचाने की तैयारी

शनिवार, 14 मार्च 2026

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि चौथे में शरथ चंद्र रेड्‍डी ने कुल 9 स्टेटमेंट दी है, लेकिन कहीं भी अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं लिया। इसके बाद उनको छह-सात महीने जेल में रखने के बाद शर्त रखी जाती है कि 60 करोड़ रुपए और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गवाही दो। तब जाकर शरथ चंद्र रेड्डी सरकारी गवाह बनते हैं और उनकी जमानत होती है। ईडी उनकी जमानत पर कोई आपत्ति नहीं जताती है। केवल पीठ दर्द की वजह बताकर उनकी जमानत हो गई। शरथ चंद्र रेड्डी के दिए 60 करोड़ रुपये को इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए एक्सटोर्शन डिपार्टमेंट ने भाजपा तक पहुंचाया। जिन स्टेटमेंट में अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं लिया गया है, ईडी उसे कोर्ट के समक्ष नहीं रखती है। जबकि, ये सारी गवाही पीएमएलए के सेक्शन 50 की थीं। वहीं, शरथ चंद्र रेड्‍डी ने अपने बयान में केवल इतना कहा था कि मैं विजय नायर के साथ अरविंद केजरीवाल से मिला था। अरविंद केजरीलाल व्यस्त थे तो उन्होंने विजय नायर से बात कर लो, कहा था। अब जिन चार जगहों पर अरविंद केजरीवाल का नाम आया है, क्या वह एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में रखने के लिए पर्याप्त हैं?

उन्होंने कहा कि इस केस को शुरू हुए दो साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक ट्रायल भी शुरू नहीं हुआ है। अक्सर लोग पूछते हैं कि जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेताओं की जमानत क्यों नहीं होती तो उनको बताना चाहती हूं कि भाजपा ने साल 2018 में पीएमएलए कानून में ऐसे संशोधन कर दिए कि जब तक ईडी “आगे जांच की जरूरत नहीं है (फर्दर इन्वेस्टिगेशन नॉट रिक्वायर्ड)” नहीं कहेगी, तब तक जमानत मिलना नामुमकिन है। हालांकि, ईडी बीजेपी में शामिल छगन भुजबल, अजीत पवार, प्रफुल्ल पटेल, शरत चंद्र और ऱाघव रेड्डी के मामले में ऐसा कह देती है।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि पीएम मोदी रेस में अकेले दौड़कर फर्स्ट आना चाहते हैं और इसलिए वह लगातार विपक्ष की सारी बुलंद आवाजों को जेल भेज रहे हैं। अरविंद केजरीवाल से उनको शुरू से ही अच्छा खासा डर है। क्योंकि ईमानदारी अरविंद केजरीवाल का सबसे बड़ा गहना है। ऐसे में इस नाइंसाफी के खिलाफ और लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी विपक्षी पार्टियां 31 मार्च को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान पहुंच रही हैं और दिल्ली की जनता से भी निवेदन है कि भारी तादाद में इस महारैली में शामिल होकर भ्रष्ट बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाएं।

Previous Post

महारैली के लिए रामलीला मैदान तैयार, रविवार को तानाशाही के खिलाफ गरजेगा पूरा इंडिया

Next Post

‘‘आप’’ का बड़ा खुलासा, भाजपा का एक्साइज पॉलिसी में साउथ लॉबी से सीधा कनेक्शन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gas Cylinder Colour Code

Gas Cylinder Colour Code: लाल, नीला, काला और सफेद सिलेंडर का मतलब जानकर चौंक जाएंगे

शनिवार, 14 मार्च 2026
Pakistan Afghanistan War

Pakistan Afghanistan War: इस्लामाबाद में Military Center पर तालिबान का ड्रोन अटैक, बड़ा दावा

शनिवार, 14 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, तुरंत जानें

शनिवार, 14 मार्च 2026
Economic Stabilization Fund

Economic Stabilization Fund: सरकार का ₹1 लाख करोड़ का बड़ा फैसला, Iran War से Economy को बचाने की तैयारी

शनिवार, 14 मार्च 2026
MC Mehta Case

MC Mehta Case बंद: Supreme Court ने 40 साल पुराने ऐतिहासिक केस का किया क्लोज़र

शनिवार, 14 मार्च 2026
Passive Euthanasia in India

Passive Euthanasia in India: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, Harish Rana केस में पहली बार मिली मंजूरी

शनिवार, 14 मार्च 2026
Next Post
‘‘आप’’ का बड़ा खुलासा, भाजपा का एक्साइज पॉलिसी में साउथ लॉबी से सीधा कनेक्शन

‘‘आप’’ का बड़ा खुलासा, भाजपा का एक्साइज पॉलिसी में साउथ लॉबी से सीधा कनेक्शन

भाजपा प्रदेश महामंत्री Rakesh Rathore ने साथियों सहित सुशील रिंकू का भाजपा में शामिल होने पर किया पुष्पित अभिनंदन

भाजपा प्रदेश महामंत्री Rakesh Rathore ने साथियों सहित सुशील रिंकू का भाजपा में...

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।