LIVE | ...
गुरूवार, 30 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - लोकसभा से पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ का महाजुटान,

लोकसभा से पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ का महाजुटान,

जयराम रमेश ने बताया मेगा रैली का पूरा प्लान

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 30 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
लोकसभा से पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में 'इंडिया' का महाजुटान,जयराम रमेश ने बताया मेगा रैली का पूरा प्लान
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 30 मार्च (The News Air): 31 मार्ट यानी कल रविवार को इंडिया गठबंधन ने महारैली बुलाई है। यह रैली दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होने जा रही है। इसमें विपक्षी पार्टियों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। एक दिन पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश से इस रैली को लेकर सवाल पूछे गए। जयराम रमेश ने कहा कि रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की “लोकतंत्र बचाओ रैली” का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। कांग्रेस ने कहा कि रविवार को आयोजित होने वाली रैली से पीएम मोदी को एक कड़ा संदेश दिया जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार का समय पूरा हो गया है।

यह कोई व्यक्ति विशेष के लिए रैली नहीं है…

रैली की जानकारी देते हुए जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेता रैली को संबोधित करेंगे। यह कोई व्यक्ति विशेष की रैली नहीं है। इसीलिए इसे लोकतंत्र बचाओ रैली कहा जा रहा है। यह किसी एक पार्टी की रैली नहीं है, इसमें करीब 27-28 पार्टियां शामिल हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी घटक इस रैली में हिस्सा लेंगे। रमेश की यह टिप्पणी इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता इस रैली को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में आयोजित रैली के रूप में पेश कर रहे हैं।

रमेश ने कहा कि इंडिया ने 17 मार्च को मुंबई में अपना लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका था और यह रैली उसका दूसरा चुनावी बिगुल होगी। उन्होंने कहा कि इससे गठबंधन के बीच एकजुटता और एकता का संदेश भी जाएगा। रमेश ने कहा कि रैली में विपक्षी नेता बढ़ती कीमतें, 45 साल में सर्वाधिक बेरोजगारी दर, आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण और किसानों के खिलाफ अन्याय के मुद्दे उठाएंगे। उन्होंने कहा कि एक और प्रमुख मुद्दा जो उठाया जाएगा वह है केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के माध्यम से विपक्ष को निशाना बनाना। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों को राजनीतिक रूप से निशाना बनाने के प्रयास में दो मुख्यमंत्रियों और कई मंत्रियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, “यह उस मानसिकता को दर्शाता है कि प्रधानमंत्री विपक्षी दलों को राजनीतिक और आर्थिक रूप से कमजोर करना चाहते हैं।”

यह भी पढे़ं 👇

What Happened on July 30

What Happened on July 30: Arnold Schwarzenegger का जन्म, USS Indianapolis त्रासदी, Penguin Books की शुरुआत

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: छत्तीसगढ़-गुजरात में Extremely Heavy Rain, 14 राज्यों में Red Alert

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 30 July 2026

Breaking News Live Updates 30 July 2026: Mega Live, हर बड़ी खबर पर सबसे तेज नजर

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
फिर उठाया चुनावी बॉन्ड का मुद्दा

पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश ने कहा कि चुनावी बॉण्ड के माध्यम से जबरन वसूली और कांग्रेस को ‘कर आतंकवाद’ (टैक्स टेररिज्म) से निशाना बनाए जाने के मुद्दे भी रैली में उठाए जाएंगे। उन्होंने ब्योरा दिए बिना कहा,’हमें शुक्रवार को आयकर विभाग के दो और नोटिस मिले।’ रमेश ने कहा कि रैली का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य संविधान की रक्षा करना है, जो उनके अनुसार खतरे में है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के नेता कह रहे हैं कि वे इसे फिर से लिखना चाहते हैं। उन्होंने कहा,’रैली किसी एक व्यक्ति की रक्षा के लिए नहीं बल्कि संविधान की रक्षा के लिए है।’

इस रैली में कौन-कौन शामिल होगा?

रमेश ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी राजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के तिरुचि शिवा, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के डेरेक ओ’ब्रायन समेत अन्य लोग रैली में हिस्सा लेंगे। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली और कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि लोकतंत्र पर खतरों के विरोध में एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाबियों को टोल प्लाजा की लूट से और राहत!

Next Post

Nora Fatehi Saree Look: आप भी ले सकती हैं इनसे इंस्पिरेशन, देखें तस्वीरें

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

What Happened on July 30

What Happened on July 30: Arnold Schwarzenegger का जन्म, USS Indianapolis त्रासदी, Penguin Books की शुरुआत

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: छत्तीसगढ़-गुजरात में Extremely Heavy Rain, 14 राज्यों में Red Alert

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 30 July 2026

Breaking News Live Updates 30 July 2026: Mega Live, हर बड़ी खबर पर सबसे तेज नजर

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Horoscope Today 30 July 2026

Horoscope Today 30 July 2026: गुरुवार का राशिफल, जानें किस राशि को मिलेगा लाभ

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder: Indian Oil का नया स्मार्ट सिलिंडर, 180 मिनट में Delivery

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Next Post
Nora Fatehi Saree Look: आप भी ले सकती हैं इनसे इंस्पिरेशन, देखें तस्वीरें

Nora Fatehi Saree Look: आप भी ले सकती हैं इनसे इंस्पिरेशन, देखें तस्वीरें

मुख्तार को जहर दिया गया, हमारे पास पुख्ता खबर...भाई अफजाल अंसारी का दावा

मुख्तार को जहर दिया गया, हमारे पास पुख्ता खबर...भाई अफजाल अंसारी का दावा

बाबर आजम को फिर से कप्तान बनाना चाहता है पीसीबी, जानिए क्या रही थी वजह

बाबर आजम को फिर से कप्तान बनाना चाहता है पीसीबी, जानिए क्या रही थी वजह

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।