बुधवार, 27 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - 16 बार हमलों में नहीं मरा मुख्तार…फिर एक सस्ती मौत

16 बार हमलों में नहीं मरा मुख्तार…फिर एक सस्ती मौत

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 29 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
16 बार हमलों में नहीं मरा मुख्तार...फिर एक सस्ती मौत
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
 

नई दिल्ली, 29 मार्च (The News Air) बीते 19 वर्षों से अलग अलग जेलों में बंद पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को बहुत सस्ती मौत मिली है. यह खूंखार माफिया इतना शातिर था कि मौत को भी एक या दो बार नहीं, 16 बार गच्चा देने में सफल हो गया था. खुली गाड़ी में घूमने के शौकीन मुख्तार अंसारी अपने ऊपर संभावित खतरे को पहले ही भांप लेता था. फिर वह उसी खतरे को अपने हथियार के रूप में इस्तेमाल कर लेता था. उसके मुकदमों की जांच से जुड़े पुलिस अधिकारियों की मानें तो मुख्तार 19 बार खुद गैंगवार में शामिल हुआ. इनमें 16 बार वह घिर भी गया. बावजूद इसके वह सुरक्षित बच निकला था.

उसके साथ तीन बड़े टकराव हुए. पहला बड़ा टकराव बनारस में बृजेश सिंह के साथ हुआ था. इस गैंगवार में मुख्तार को गोली लगी थी, जबकि कई लोग मारे गए थे. इसी प्रकार दूसरा टकराव लखनऊ में पुलिस के साथ हुआ. इसमें पुलिस मुख्तार का एनकाउंटर करना चाहती थी, लेकिन मुख्तार पुलिस की गोलियों को गच्चा देते हुए मौके से फरार हो गया था. तीसरा टकराव भी मऊ में पुलिस के साथ हुआ. इस दौरान वह पुलिस के बीच से निकल भागने में सफल हो गया था और कुछ ही दिन बाद उसने गाजीपुर में गिरफ्तारी दी थी.

कृष्णानंद राय केस में हुआ एक 47 का इस्तेमाल

मुख्तार अंसारी के गाजीपुर की जेल में रहते हुए ही कृष्णानंद राय हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. बताया जा रहा है कि इस वारदात को मुन्ना बजरंगी ने अंजाम दिया था. वारदात के लिए एके 47 की व्यवस्था मुख्तार ने कराई थी. कहा जाता है कि किसी आपराधिक कृत्य के लिए पहली बार एके 47 जैसे आधुनिक हथियार का इस्तेमाल किया गया था. इस वारदात के लिए मुख्तार को सीधे तौर पर जिम्मेदार माना गया, लेकिन जेल होने का उसे लाभ मिला और इस मामले में वह बरी हो गया. जेल से छूटने के बाद फिर से उगाही और अपहरण के खेल में जुट गया.

यह भी पढे़ं 👇

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
अपने ठिकाने पर घिर गया था मुख्तार

चूंकि कृष्णानंद राय हत्याकांड के बाद से ही सरकार दबाव में आ गई थी, इसलिए मुख्तार अंसारी के एनकाउंटर के लिए लखनऊ से फरमान जारी हो गया था. ऐसे हालात में मऊ और गाजीपुर की पुलिस मुख्तार की तलाश में जुट गई. इस अभियान से जुड़े एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक एक दिन मुख्तार की सटीक लोकेशन मिल गई और उसके ठिकाने को पुलिस ने घेर भी लिया था. मैसेज लखनऊ तक पहुंचा दिया गया कि आज ऑपरेशन मुख्तार पूरा हो जाएगा.

19 साल से जेल में था मुख्तार

अधिकारियों के मुताबिक चूंकि ऊपर से हरी झंडी मिलने में थोड़ी देरी हो गई और इतने में मुख्तार को खबर हो गई. ऐसे में वह एक बार फिर ठिकाने से निकल भागने में सफल हो गया. इस घटना के बाद मुख्तार काफी समय तक भदोही के बाहुबली विजय मिश्रा के संरक्षण में मामला ठंडा होने तक अंडरग्राउंड रहा था. बता दें कि मुख्तार अंसारी करीब 19 साल पहले पंजाब में अरेस्ट हुआ था और उसी समय से मरते दम तक जेल में रहा. कहा तो यह भी जाता है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने के लिए मुख्तार ने खुद पंजाब में गिरफ्तारी दी थी.

बांदा जेल में हुई मौत

उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसे कई बार पंजाब से यूपी लाने की कोशिश भी की, लेकिन पंजाब पुलिस के विरोध की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका. बाद में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद प्रबल पैरवी हुई और आखिरकार मुख्तार को यूपी लाया जा सका. तब से वह बांदा जेल में बंद था. यहीं से वह विभिन्न जिलों में दर्ज मुकदमों की सुनवाई में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भाग लेता रहा है. इसी जेल में रहते गुरुवार को उसे हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी मौत हो गई.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Rajasthan के पहले चरण में 2.54 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

Next Post

हरियाणा के फरीदाबाद में विदेशियों ने खोला नशीले पदार्थ का धंधा,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
हरियाणा के फरीदाबाद में विदेशियों ने खोला नशीले पदार्थ का धंधा,किराए के मकान में बनाते थे ड्रग्स,आरोपी फरार, पुलिस ने जब्त किए मकान में मिले केमिकल्स

हरियाणा के फरीदाबाद में विदेशियों ने खोला नशीले पदार्थ का धंधा,

क्या कंगना के बाद कृति सेनन भी रखेंगी राजनीति में कदम? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

क्या कंगना के बाद कृति सेनन भी रखेंगी राजनीति में कदम? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

mukhtar-family

एक मुख्तार और 17 लोगों का परिवार...ये है यूपी के बाहुबली की फैमिली ट्री

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।