बुधवार, 29 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - बीजेपी 400 पार को दे रही धार, कांग्रेस अपने झगड़े में ही उलझी,

बीजेपी 400 पार को दे रही धार, कांग्रेस अपने झगड़े में ही उलझी,

कैसे पार लगेगी लोकसभा चुनाव की नाव

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 26 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Lok Sabha Chunav Bjp Vs Congress,बीजेपी 400 पार को दे रही धार, कांग्रेस अपने झगड़े में ही उलझी, कैसे पार लगेगी लोकसभा चुनाव की नाव - bjp focus 400 seats targets congress what plan to stop them lok sabha chunav 2024 analysis
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
नई दिल्ली, 26 मार्च (The News Air) : 2024 के चुनावी रण में बीजेपी ने न केवल अपने गठबंधन को लेकर 400 पार का टारगेट सेट किया है, बल्कि इसे हासिल करने के लिए लगातार धार देने जुटी है। पार्टी इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरे जोश में नजर आ रही। जिन राज्यों में बीजेपी पहले से मजबूत है उसके मुकाबले पार्टी वहां खास फोकस कर रही जहां उन्हें बड़ी कामयाबी के आसार नजर आ रहे। यही वजह है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले करीब डेढ़ महीने में 23 दिन दक्षिण भारतीय राज्यों का दौरा किया। पार्टी नेतृत्व लगातार अपना कुनबा बढ़ाने और नए सियासी दलों को अपने साथ जोड़ने में जुटा है। दूसरी ओर देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की स्थिति पर नजर डालें तो ऐसा लग रहा मानो वो अब तक ये तय नहीं कर सके हैं इस चुनावी घमासान में उनकी रणनीति क्या रहने वाली है? कांग्रेस की हरसंभव कोशिश बीजेपी के विजय अभियान को रोकने की है। इसके लिए पार्टी ने अलग-अलग राज्यों की विपक्षी पार्टियों के साथ INDI (Indian National Developmental Inclusive) अलायंस भी बनाया। हालांकि, सवाल यही उठ रहा कि क्या इस गठबंधन के सहारे कांग्रेस की चुनावी नैया पार हो सकेगी?

कांग्रेस के लिए ये चुनाव क्यों है अस्तित्व की लड़ाई?

देश की सबसे पुरानी पार्टी के लिए ये चुनाव उनके अस्तित्व की लड़ाई भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2014 से पार्टी न केवल सत्ता से बाहर है बल्कि दहाई के आंकड़ें पर पहुंच चुकी है। उसकी स्थिति ऐसी भी नहीं है कि अपने बूते नेता प्रतिपक्ष का दर्जा हासिल कर सके। यही वजह है कि पार्टी ने इंडी अलायंस के जरिए सत्ताधारी बीजेपी के विजय रथ को रोकने की कवायद शुरू की है। हालांकि, पार्टी को अगर वाकई में मजबूत दावेदारी पेश करना है तो पहले अपनी पार्टी के नेताओं को जोड़कर रखना होगा। इसके साथ ही इस चुनाव में अपने बूते सेंचुरी लगाना भी जरूरी होगा। मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर कांग्रेस का नाम इसलिए लिया जाता है क्योंकि देश के 543 लोकसभा सीटों में से करीब 200 पर कांग्रेस और BJP का सीधा मुकाबला है। इनमें कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, असम, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश वो राज्य हैं जहां बीजेपी Vs कांग्रेस की सीधी लड़ाई है। यहां पार्टी को मजबूत दावेदारी करना जरूरी होगा। ये तभी संभव है जब पार्टी आपसी झगड़ों को सुलझाकर इस चुनाव में बीजेपी के खिलाफ पूरी एकजुटता से उतरे।

कैंडिडेट्स घोषित करने में पिछड़ती दिख रही कांग्रेस

हालांकि, कांग्रेस में जिस तरह से घमासान नजर आ रहा, इसकी संभावना कम ही नजर आ रही। हम ऐसा पार्टी की मौजूदा स्थिति को देखकर कह रहे हैं। जहां बीजेपी ने अब तक लोकसभा चुनाव के लिए 350 से अधिक उम्मीदवारों की घोषणा की है, वहीं कांग्रेस केवल 200 से अधिक सीटों पर ही नाम तय कर सकी है। कांग्रेस अभी भी अपनी स्थिति को ही परख रही है जबकि बीजेपी, पीएम मोदी के साथ लंबी छलांग लगा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। मंदिरों का दौरा, मतदाताओं से मुलाकात के साथ-साथ चुनावी रैली में मंच से ‘मोदी की गारंटी’ के जरिए आम लोगों को अपने साथ जोड़ने में व्यस्त हैं। प्रधानमंत्री की रैली में पहुंचने वाली लोगों की भीड़ से पार्टी नेतृत्व को उम्मीद जग रही कि वो 400 पार का आंकड़ा जरूर पार कर लेंगे।

सीट बंटवारे को लेकर भी कांग्रेस में घमासान

दूसरी ओर, कांग्रेस की चुनावी प्लानिंग पर नजर डालें तो अब तक उनकी ओर से जोरदार प्रचार करना भूल जाइए, पार्टी ने कोई बड़ी चुनावी रैली भी नहीं की है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर जरूर एक बड़ी रैली की गई, जिसमें इंडिया ब्लॉक के कई बड़े चेहरे जुटे। हालांकि, पार्टी ने अकेले में अभी कोई बड़ी चुनावी रैली नहीं की। यही नहीं बीजेपी की ओर से जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में कई बड़े नामों के टिकट काटे गए। वहीं कई चौंकाने वाले नाम भी लिस्ट में जोड़े गए। बावजूद इसके पार्टी में कोई खास नाराजगी या आक्रोश सामने नहीं आई। दूसरी ओर कांग्रेस में टिकट बंटवारों को लेकर माथापच्ची तो चल ही रही है। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कैंडिडेट भी बदले जा रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण राजस्थान में देखने को मिला। कांग्रेस पार्टी ने जयपुर से सुनील शर्मा को उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, उनके नाम पर विवाद हुआ तो पार्टी ने उनकी जगह राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को कैंडिडेट घोषित कर दिया।

यह भी पढे़ं 👇

Weather Alert India

Weather Alert India: दिल्ली-NCR में बारिश! 13 राज्यों में मौसम अलर्ट जारी

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
CG Board Result 2026

CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
Rule Change

Rule Change from 1 May 2026: बदलेंगे देश के बड़े नियम, LPG से ATM तक

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
Bengal Election

Breaking News: Bengal Election में BJP प्रत्याशी की कार पर हमला, TMC पर आरोप

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
इन दिग्गजों ने छोड़ा कांग्रेस का दामन

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने वाले नेताओं की फेहरिस्त भी थमती नहीं दिख रही। पिछले 10 वर्षों में, कांग्रेस के कई नेता जिन्होंने पार्टी छोड़ी उनमें कईयों ने बीजेपी का दामन थामा। यही नहीं पार्टी ने उन्हें पुरस्कृतक भी किया। इसमें ताजा उदाहरण नवीन जिंदल है। वह 2004 से 2014 तक कांग्रेस सांसद थे। इनके अलावा कांग्रेस से ज्योतिरादित्य सिंधिया, मिलिंद देवड़ा, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह जैसे नेता – जो राहुल गांधी के करीबी दोस्त थे। उन्होंने भी पार्टी छोड़ी। जब सिंधिया ने 2020 में कांग्रेस छोड़ी थी, तो भविष्यवाणी की गई थी कि वह छह महीने में वापस आएंगे। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। फिलहाल कांग्रेस को अपनी स्थिति बेहतर करने के लिए पार्टी नेताओं को जोड़ने के साथ ही खुद और मजबूत करना बेहद जरूरी है।

क्या कांग्रेस रोक सकेगी बीजेपी की हैट्रिक?

कुल मिलाकर इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व की स्थिति ‘करो या मरो’ जैसी है। अगर पार्टी इस चुनाव में मजबूत दावेदारी पेश नहीं कर सकी तो संगठन पर असर पड़ेगा ही, साथ में क्षेत्रीय दल भी कांग्रेस को आंखें दिखाएंगे। इस चुनाव में कांग्रेस के सामने एक बड़ा सवाल ये भी है कि अगर वह अपना प्रदर्शन नहीं सुधारती तो पार्टी में बड़े पैमाने पर भगदड़ मचेगी। भले ही कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हों, लेकिन पार्टी आज भी गांधी परिवार पर ही निर्भर दिखती है। ऐसे में ये लोकसभा चुनाव कहीं न कहीं गांधी परिवार के लिए साख का सवाल भी है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू? चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में हुए शामिल

Next Post

बोआओ एशिया मंच का 2024 वार्षिक सम्मेलन शुरू

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Weather Alert India

Weather Alert India: दिल्ली-NCR में बारिश! 13 राज्यों में मौसम अलर्ट जारी

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
CG Board Result 2026

CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
Rule Change

Rule Change from 1 May 2026: बदलेंगे देश के बड़े नियम, LPG से ATM तक

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
Bengal Election

Breaking News: Bengal Election में BJP प्रत्याशी की कार पर हमला, TMC पर आरोप

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
Gold Silver

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल, जानें दाम

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 29 April 2026

Aaj Ka Rashifal 29 April 2026: सूर्यास्त में भूलकर भी न करें ये गलती

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
Next Post
बोआओ एशिया मंच का 2024 वार्षिक सम्मेलन शुरू

बोआओ एशिया मंच का 2024 वार्षिक सम्मेलन शुरू

BJP से गठबंधन न होने पर सुखबीर बादल का बयान आया सामने,

रणबीर के फैन्स के लिए गुड न्यूज! रामायण के लिए ये खास ट्रेनिंग ले रहे

रणबीर कपूर के फैन्स के लिए गुड न्यूज! 'रामायण' में राम बनने के लिए ले रहे हैं ये खास ट्रेनिंग

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।