LIVE | ...
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू? चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में हुए शामिल

कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू? चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में हुए शामिल

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 26 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू? कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में हुए शामिल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 26 मार्च (The News Air) पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. तीन बार से सांसद और पार्टी के सीनियर नेता रवनीत सिंह बिट्टू मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए. बिट्टू पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं. बिट्टू पहली बार 2009 में आनंदपुर साहिब सीट से सांसद चुने गए थे. इसके बाद 2014 और 2019 में भी उन्होंने जीत हासिल की थी.

पंजाब के लुधियाना सें कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हो गए हैं. लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग से ठीक पहले बिट्टू का बीजेपी में शामिल होना पंजाब में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जिनकी 1995 में आतंकियों ने हत्या कर दी थी. कभी बिट्टू की गिनती राहुल गांधी के करीबी नेताओं में होती थी.

बिट्टू ने अपना पहला लोकसभा चुनाव 2009 में कांग्रेस के टिकट पर आनंदपुर साहिब सीट से लड़ा था. यहां बिट्टू ने अकाली दल के दलजीत चीमा को 67204 वोटों से हराया. जिसके बाद 2014 में कांग्रेस पार्टी ने रवनीत बिट्टू की सीट बदल दी और उन्हें लुधियाना सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. यहां उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के एचएस फुल्का को 19709 वोटों से हराया. 2019 में कांग्रेस ने उन्हें दोबारा लुधियाना सीट से टिकट दिया. इस बार बिट्टू ने लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस को 76372 वोटों से हराया.

यह भी पढे़ं 👇

Parvinder Jhota Murder

परविंदर झोटा हत्या कांड: मानसा में नशा विरोधी की फेसबुक लाइव पर गोलीबारी, पुलिस ने किया एक गिरफ्तार

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Punjab CM Mann

Punjab CM ने बुलाई Emergency Meeting: Jhota Murder Case में सभी SSP-DC को मिलेगा Strict Order

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

ED ने जालंधर में दर्ज किया OSD Rajbir Ghumman केस; सुप्रीम कोर्ट की राहत के बाद भी पंजाब में हड़कंप

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
UPI MDR Charge

Big Relief: UPI MDR Charge Diwali तक टला, ₹2000 से ऊपर Payment अभी Free

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
कांग्रेस ने लोकसभा में पार्टी का नेता भी बनाया था

मार्च 2021 में पश्चिम बंगाल में जब विधानसभा चुनाव हो रहे थे तो कांग्रेस पार्टी ने बिट्टू को कुछ समय के लिए लोकसभा में पार्टी का नेता भी नियुक्त किया था. उस समय में लोकसभा में कांग्रेस के नेता रहे अधीर रंजन चौधरी विधानसभा चुनाव में व्यस्त थे. बंगाल अधीर रंजन चौधरी का गृह राज्य है. हालांकि, में चुनाव के बाद अधीर रंजन ने फिर से अपनी जिम्मेदारी संभाल ली थी.

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस के एक बड़े और जाने पहचाने नेता रहे हैं. सांसद के साथ वो पंजाब युवक कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. युवक कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए बिट्टू ने पंजाब में ड्रग एडिक्शन के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया था और 2011 में राज्य में ड्रग प्रिवेंशन बोर्ड स्थापित करने की मांग को लेकर हुए भूख हड़ताल में अहम भूमिका निभाई थी. इससे पहले 2010 में उन्होंने पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए 45 दिनों तक 1,500 किलोमीटर की पदयात्रा भी निकाली थी.

लुधियाना में जन्म, पेशे से बताते हैं किसान

लुधियाना बिट्टू का गृह जिला है. 10 सितंबर, 1975 को लुधियाना के कोटली गांव में जन्मे बिट्टू पेशे से खुद को किसान बताते रहे हैं. बिट्टू उस समय में भी चर्चा में आए थे जब उन्होंने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर बजट सत्र की शुरुआत के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के दौरान सेंट्रल हॉल में नारेबाजी भी की थी. नारेबाजी के साथ-साथ बिट्टू ने आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए मामलों का विरोध भी किया था.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Election 2024: अब क्या होगा Varun Gandhi का अगला कदम, ‘अमेठी, रायबरेली या…’?

Next Post

बीजेपी 400 पार को दे रही धार, कांग्रेस अपने झगड़े में ही उलझी,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Parvinder Jhota Murder

परविंदर झोटा हत्या कांड: मानसा में नशा विरोधी की फेसबुक लाइव पर गोलीबारी, पुलिस ने किया एक गिरफ्तार

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Punjab CM Mann

Punjab CM ने बुलाई Emergency Meeting: Jhota Murder Case में सभी SSP-DC को मिलेगा Strict Order

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

ED ने जालंधर में दर्ज किया OSD Rajbir Ghumman केस; सुप्रीम कोर्ट की राहत के बाद भी पंजाब में हड़कंप

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
UPI MDR Charge

Big Relief: UPI MDR Charge Diwali तक टला, ₹2000 से ऊपर Payment अभी Free

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Parvinder Jhota Murder Case

Mansa में Shocking Murder: Anti-Drug Activist Parvinder Jhota की गोली मारकर हत्या, CM Mann ने बुलाई Emergency Meeting

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
October 13 History Major Events Today

13 अक्टूबर: जब नीरो बने रोमन सम्राट और दुनिया की समय तय करने वाला दिन, जानें इतिहास के 5 सबसे बड़े मोड़

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Next Post
Lok Sabha Chunav Bjp Vs Congress,बीजेपी 400 पार को दे रही धार, कांग्रेस अपने झगड़े में ही उलझी, कैसे पार लगेगी लोकसभा चुनाव की नाव - bjp focus 400 seats targets congress what plan to stop them lok sabha chunav 2024 analysis

बीजेपी 400 पार को दे रही धार, कांग्रेस अपने झगड़े में ही उलझी,

बोआओ एशिया मंच का 2024 वार्षिक सम्मेलन शुरू

बोआओ एशिया मंच का 2024 वार्षिक सम्मेलन शुरू

BJP से गठबंधन न होने पर सुखबीर बादल का बयान आया सामने,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।