LIVE | ...
सोमवार, 14 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - बिहार में BJP का सवर्ण कार्ड, M से दूरी Y को तवज्जो, लालू के वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी

बिहार में BJP का सवर्ण कार्ड, M से दूरी Y को तवज्जो, लालू के वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 26 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिहार, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
बिहार:BJP का सवर्ण कार्ड, M से दूरी Y को तवज्जो,लालू के वोटों पर नजर
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

बिहार की सियासत पूरी तरह से जाति की धुरी पर घूमती है. बीजेपी ने गठबंधन के जरिए भले ही सूबे के सियासी समीकरण को साधने की कवायद की हो, लेकिन अपना मुख्य फोकस सवर्ण जातियों पर लगा रखा है. बिहार में बीजेपी ने अपने कोटे की सभी 17 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, जिसमें सबसे ज्यादा भरोसा सवर्णों पर किया है. पार्टी ने करीब 64 फीसदी प्रत्याशी सवर्ण जातियों से उतारे हैं. इसके अलावा लालू प्रसाद यादव के कोर वोटबैंक में सेंधमारी के लिए बड़ा सियासी दांव चला है, जिसमें एम से दूरी बनाई है, लेकिन वाई को खास तवज्जो दी है.

बीजेपी बिहार में एक नई सोशल इंजीनियरिंग के साथ चुनावी मैदान में उतरी है. एनडीए के कुनबे का सियासी दायरा पहले से काफी बड़ा हो गया है, जिसमें बीजेपी, जेडीयू, चिराग पासवान की एलजेपी, जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम शामिल हैं.बीजेपी की कोशिश जेडीयू और कुशवाहा के जरिए ओबीसी वोट साधने की में है तो मांझी और चिराग के सहारे दलित समाज के वोटों को जोड़े रखने की रणनीति है. ऐसे में बीजेपी ने खुलकर सवर्णों पर दांव खेला है, जिसमें राजपूत से लेकर भूमिहार, ब्राह्मण और कायस्थ तक शामिल हैं.

बीजेपी ने सवर्णों पर खेला सबसे बड़ा दांव : बीजेपी ने अपने कोटे की 17 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची रविवार को जारी की है, जिसको देखकर पार्टी की सियासी चाल साफ जाहिर होती है. बीजेपी ने 17 में से 11 टिकट (64 फीसदी) सवर्ण जातियों को दिए हैं जबकि बाकी 6 टिकट (36 फीसदी) दलित और ओबीसी को दिए हैं. बीजेपी ने सवर्ण जातियों में सबसे ज्यादा अहमियत राजपूत समुदाय के लोगों दी है और उसके बाद भूमिहार, ब्राह्मण और कायस्थ को दी है. बीजेपी ने सवर्णों को जितनी तरजीह दी है, उतना किसी भी पार्टी ने नहीं दी.

यह भी पढे़ं 👇

EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence बना इंसानियत के लिए खतरा, UN की चौंकाने वाली चेतावनी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Churdhar Peak Rescue

Churdhar Peak Rescue: पंजाब-हरियाणा के 4 श्रद्धालु जंगल में भटके, सुरक्षित बचाव

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

सवर्णों में राजपूत को मिली खास तवज्जो : बीजेपी ने सवर्णों में राजपूत समुदाय से औरंगाबाद सीट से सुशील कुमार सिंह, आरा सीट से आरके सिंह, सारण सीट से राजीव प्रताप रूडी, महाराजगंज सीट से जनार्दन सिग्रीवाल, अररिया सीट से प्रदीप कुमार सिंह और पूर्वी चंपारण सीट से राधा मोहन सिंह उम्मीदवार बनाया है. इस तरह से बीजेपी ने सबसे बड़ा दांव राजपूत समुदाय पर खेला है, जिन्हें आधा दर्जन सीटों पर टिकट दिया है.

ब्राह्मण समुदाय से देखें तो बक्सर से मिथिलेश तिवारी और दरभंगा से गोपालजी ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है जबकि भूमिहार समुदाय से बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह और नवादा सीट से विवेक ठाकुर को टिकट दिया है. पटना साहिब सीट से रविशंकर प्रसाद को बनाया है, जो कायस्थ समुदाय से आते हैं. हालांकि, बिहार में राजपूत और भूमिहारों से भी ज्यादा आबादी ब्राह्मण समुदाय की है, उसके बाद भी उन्हें सिर्फ दो टिकट दिए हैं. बक्सर से अश्विनी चौबे का टिकट बीजेपी ने काटा तो उनकी जगह गोपालगंज के मिथिलेश तिवारी को मौका दिया गया है. यानी ब्राह्मण का टिकट कटा तो ब्राह्मण ही नया प्रत्याशी बना है.

बीजेपी की M से दूरी Y को तवज्जो : बीजेपी ने बिहार में एक भी महिला को लोकसभा का टिकट नहीं दिया है और न ही किसी मुस्लिम को प्रत्याशी बनाया है. शाहनवाज हुसैन का एमएलसी कार्यकाल खत्म होने के बाद माना रहा था कि बीजेपी उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बना सकती है, लेकिन पार्टी ने ऐसा नहीं किया है. मोदी सरकार ने संसद से महिला आरक्षण का बिल पास कराकर इतिहासिक कदम उठाया है, लेकिन लोकसभा चुनाव में बिहार में एक भी प्रत्याशी महिला नहीं बनाया है. इस तरह बीजेपी ने महिला और मुस्लिम दोनों से दूरी बनाई है, लेकिन वाई यानि यादवों को खास तवज्जो दी है.

लालू के वोटबैंक में सेंधमारी का प्लान : बिहार में बीजेपी ने तीन यादव समुदाय के प्रत्याशी उतारे हैं, जिसमें नित्यानंद राय, रामकृपाल यादव और अशोक यादव के नाम शामिल हैं. 2019 में भी बीजेपी के टिकट पर तीनों सांसद चुने गए हैं. बीजेपी ने बिहार में राजपूत के बाद यादवों को सबसे ज्यादा अहमियत दी है, जिसका सीधा मकसद लालू प्रसाद यादव के कोर वोटबैंक यादव समुदाय में सेंधमारी का है. बिहार में 16 फीसदी यादव मतदाता हैं, जो किसी भी दल का खेल बनाने और बिगाड़ने की ताकत रखते हैं.

वहीं, बीजेपी ने मुजफ्फरपुर सी से राजभूषण निषाद, पश्चिम चंपारण से डॉ. संजय जायसवाल और सासाराम से शिवेश राम को प्रत्याशी बनाया है. मुजफ्फरपुर और सासाराम सीट से पार्टी ने अपने मौजूदा सांसदों का टिकट काटकर उनकी जगह पर उसी समाज के प्रत्याशी को मैदान में उतारा है. इस तरह बीजेपी ने एक वैश्य, एक निषाद और एक दलित प्रत्याशी बनाया है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Hardik Pandya के समर्थन में उतरा यह पूर्व क्रिकेटर

Next Post

यूट्यूबर एल्विश यादव ने सूरत में खेली जबरदस्त होली, वायरल हुआ ये वीडियो

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence बना इंसानियत के लिए खतरा, UN की चौंकाने वाली चेतावनी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Churdhar Peak Rescue

Churdhar Peak Rescue: पंजाब-हरियाणा के 4 श्रद्धालु जंगल में भटके, सुरक्षित बचाव

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Oil Price Today

Oil Price Today: तेल की कीमतों में 3% उछाल, भारत के लिए बड़ी चिंता

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Australia Migration

Australia Migration में बड़ा बदलाव: 7.5 लाख की कटौती, 26 देशों पर रोक

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Next Post
एल्विश यादव

यूट्यूबर एल्विश यादव ने सूरत में खेली जबरदस्त होली, वायरल हुआ ये वीडियो

us BRIDGE

Breaking News: अमेरिका के बाल्टीमोर में फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज टकराया जहाज, जानें फिर क्या हुआ

QR CODE VS BAR CODE

क्या आप जानते हैं QR कोड और बार कोड में अंतर, 99 प्रतिशत लोग है अनजान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।