बुधवार, 13 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केजरीवाल ने जेल से देशवासियों को भेजा संदेश,

केजरीवाल ने जेल से देशवासियों को भेजा संदेश,

‘‘ढेरों शक्तियां भारत को कमजोर करना चाहती हैं, इन्हें पहचानकर हराना है’’

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 23 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
सुनीता केजरीवाल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर उनके संदेश को पढ़कर देशवासियों को सुनाया

– भारत में बहुत सारे देशभक्त हैं, जो देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं, हमें इनसे जुड़कर भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाना है- केजरीवाल

– मैं अंदर रहूं या बाहर, देश की सेवा करते रहूंगा, मेरी जिंदगी का हर पल देश के लिए समर्पित है- केजरीवाल

– पृथ्वी पर मेरा जन्म ही संघर्ष के लिए हुआ है, इसलिए यह गिरफ्तारी मुझे अचम्भित नहीं करती है- केजरीवाल

– मेरी माताएं-बहनें भरोसा रखें, मैं जल्द बाहर आउंगा और एक हजार रुपए महीना देने का अपना वादा पूरा करूंगा- केजरीवाल

– ऐसी सलाखें नहीं, जो आपके बेटे और भाई को ज्यादा दिन अंदर रख सकें, आपका बेटा और भाई लोहे का बना है- केजरीवाल

– आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील, मेरे जेल जाने से समाज सेवा का काम रूकना नहीं चाहिए- केजरीवाल

नई दिल्ली, 23 मार्च (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल से दिल्ली व देशवासियों के नाम संदेश भेजा है। अरविंद केजरीवाल का देशवासियों को संबोधित यह पहला संदेश है। शनिवार को सीएम की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर उनके संदेश को पढ़कर देशवासियों को सुनाया। सीएम केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा है कि भारत के अंदर और बाहर ढ़ेरों शक्तियां हैं, जो भारत को कमजोर करना चाहती हैं, हमें सचेत रहकर इन्हें पहचाना और हराना है। भारत में ढेरों देशभक्त हैं, जो देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। हमें इनसे जुड़कर भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाना है। उन्होंने दिल्ली की माताओं-बहनों से कहा है कि ऐसी सलाखें नहीं, जो आपके बेटे और भाई को ज्यादा दिन अंदर रख सकें। आप मुझ पर भरोसा रखें। मैं जल्द बाहर आउंगा और एक हजार रुपए महीना देने का अपना वादा पूरा करूंगा।

देशवासियों के लिए जेल से अरविंद केजरीवाल का संदेश। https://t.co/Q9K6JjSjke

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 23, 2024

सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली और देशवासियों को संबोधित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आपके बेटे और भाई अरविंद केजरीवाल ने जेल से आपके लिए संदेश भेजा है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा है कि मेरे प्यारे देशवासियों, मुझे कल गिरफ्तार कर लिया गया। मैं अंदर रहूं या बाहर रहूं, हर पल देश के लिए सेवा करते रहूंगा। मेरी जिंदगी का एक-एक पल देश के लिए समर्पित है, मेरी जिंदगी का एक-एक कतरा देश के लिए है। इस पृथ्वी पर मेरा जन्म ही संघर्ष के लिए हुआ है। आजतक बहुत संघर्ष किए, आगे भी मेरी जिंदगी में बड़े-बड़े संघर्ष लिखे हैं। इसलिए यह गिरफ्तारी मुझे अचम्भित नहीं करती है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 13 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 13 May 2026: Big Alerts, हर अपडेट सबसे पहले

बुधवार, 13 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 13 May 2026, जानें सभी राशियों का हाल

बुधवार, 13 मई 2026
EPFO

EPFO को Court की फटकार: 10 साल की देरी पर ₹50,000 जुर्माना, जानें अपने अधिकार

मंगलवार, 12 मई 2026

सुनीता केजरीवाल ने सीएम का संदेश बताया कि आप से मुझे बहुत प्यार मिला है। पिछले जन्म में जरूर मैंने बहुत पुण्य किए होंगे, जो मैं भारत जैसे महान देश में पैदा हुआ हूं। हमें मिलकर फिर से भारत को महान बनाना है। दुनिया का सबसे शक्तिशाली और नंबर वन देश बनाना है। भारत के अंदर और बाहर ढेरों ऐसी शक्तियां हैं जो भारत को कमजोर कर रही हैं। हमें सचेत रहकर इन शक्तियों को पहचानना और हराना है। भारत के अंदर ही ऐसे ढेरों ताकतें हैं जो देशभक्त हैं और देश को आगे बढ़ाना चाहती हैं। इन ताकतों के साथ जुड़ना है और इन्हें और मजबूत करना है।

सुनीता केजरीवाल ने सीएम के हवाले से बताया कि दिल्ली की मेरी मां-बहनें सोच रही होंगी कि केजरीवाल तो अंदर चला गया, पता नहीं अब हजार रुपए मिलेंगे या नहीं। मेरी सभी माताओं और बहनों से अपील है कि अपने बेटे और भाई पर भरोसा रखें। ऐसी सलाखें नहीं जो आपके बेटे और भाई को ज्यादा दिन अंदर रख सकें। मैं जल्द बाहर आउंगा और अपना वादा पूरा करूंगा। क्या आजतक कभी हुआ कि केजरीवाल ने कोई वादा किया और उसे पूरा नहीं किया। आपका भाई-आपका बेटा लोहे का बना है। बहुत मजबूत है।

सीएम केजरीवाल ने अपने संदेश में देशवासियों से विनती की है कि आप सभी एक बार मंदिर जरूर जाना और भगवान से मेरी लिए आशीर्वाद मांगना। देश के करोड़ों लोगों की दुआएं मेरे साथ है और यही मेरी ताकत है। आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से भी मेरी अपील है कि मेरे अंदर जाने से समाज सेवा और लोकसेवा का काम रूकना नहीं चाहिए। और हां, इस वजह से भाजपा वालों से भी नफरत नहीं करनी है। वे सब हमारे भाई-बहन हैं। मैं जल्द लौट कर वापस आउंगा। आपका अपना अरविंद।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

IPL 2024, PBKS vs DC, LIVE Score: दिल्ली को पहला झटका, तेज शुरुआत के बाद मार्श आउट

Next Post

Delhi Excise Policy Case: ED की सुई के. कविता और विजय नायर पर अटकी, देने होंगे इन सवालों के जवाब

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 13 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 13 May 2026: Big Alerts, हर अपडेट सबसे पहले

बुधवार, 13 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 13 May 2026, जानें सभी राशियों का हाल

बुधवार, 13 मई 2026
EPFO

EPFO को Court की फटकार: 10 साल की देरी पर ₹50,000 जुर्माना, जानें अपने अधिकार

मंगलवार, 12 मई 2026
LPG Subsidy

LPG Cylinder Subsidy रुकेगी! ₹10 लाख+ Income वालों को SMS, 7 दिन में जवाब दें

मंगलवार, 12 मई 2026
New Labour Code

सप्ताह में 4 दिन Work और 3 दिन Holiday! New Labour Code से बदलेगा भविष्य

मंगलवार, 12 मई 2026
Next Post
ED की सुई के. कविता और विजय नायर पर अटकी, देने होंगे इन सवालों के जवाब

Delhi Excise Policy Case: ED की सुई के. कविता और विजय नायर पर अटकी, देने होंगे इन सवालों के जवाब

डॉ. एस जयशंकर

विदेश मामले मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सिंगापुर दौरे के साथ तीन देशों की यात्रा का आरंभ किया

IPL 2024, PBKS vs DC, LIVE Score: दिल्ली को पहला झटका, तेज शुरुआत के बाद मार्श आउट

IPL 2024, PBKS vs DC, LIVE Score: ऋषभ पंत की पारी का अंत, वापसी में 18 रन बनाकर आउट

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।