बुधवार, 13 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केजरीवाल पर जर्मन की टिप्पणी को लेकर भड़का भारत, दूत को विदेश मंत्रालय बुलाकर दिया ये जवाब

केजरीवाल पर जर्मन की टिप्पणी को लेकर भड़का भारत, दूत को विदेश मंत्रालय बुलाकर दिया ये जवाब

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 23 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 23 मार्च (The News Air) दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी की टिप्पणी को लेकर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने कहा था, “हमने मामले का संज्ञान लिया है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। हमें उम्मीद है कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता और बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांतों से संबंधित सभी मानकों को इस मामले में भी लागू किया जाएगा। केजरीवाल को निष्पक्ष सुनवाई का पूरा अधिकार है। वे बिना किसी प्रतिबंध के सभी उपलब्ध कानूनी रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। (दोषी साबित होने से पहले) सभी को निर्दोष मानने का अनुमान कानून के शासन का एक केंद्रीय तत्व है और उसे इस केस पर भी लागू होना चाहिए।”

जर्मन दूतावास के उप प्रमुख, जॉर्ज एनजवीलर को आज विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक विरोध दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था।  एनजवीलर को आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय कार्यालय से बाहर निकलते देखा गया। विदेश मंत्रालय ने जर्मन दूत के समक्ष विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि उनके देश की टिप्पणी “भारत के आंतरिक मामलों में स्पष्ट हस्तक्षेप” थी। मंत्रालय ने कहा कि ये देश की न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “हम ऐसी टिप्पणियों को हमारी न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप और हमारी न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कमजोर करने के रूप में देखते हैं। भारत कानून के शासन वाला एक जीवंत और मजबूत लोकतंत्र है। जिस तरह से देश और दुनिया के अन्य लोकतांत्रिक जगहों पर सभी कानूनी मामलों में होता है, इस मामले में भी कानून उसी तरह अपना काम करेगा। इस संबंध में की गई पक्षपातपूर्ण धारणाएं अत्यंत अनुचित हैं।”

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 13 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 13 May 2026: Big Alerts, हर अपडेट सबसे पहले

बुधवार, 13 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 13 May 2026, जानें सभी राशियों का हाल

बुधवार, 13 मई 2026
EPFO

EPFO को Court की फटकार: 10 साल की देरी पर ₹50,000 जुर्माना, जानें अपने अधिकार

मंगलवार, 12 मई 2026

भारत ने ये शिकायत ऐसे समय में दर्ज कराई है जब जर्मन विदेश मंत्रालय ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बयान दिया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने बृहस्पतिवार रात, धन शोधन रोधी कानून के तहत दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया था। केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मन विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसे उम्मीद है कि उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का अवसर मिलेगा।

राउज एवेन्यू अदालत में विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष ईडी ने केजरीवाल की हिरासत का अनुरोध करते हुए कहा, ‘‘दिल्ली सरकार के मंत्रियों, आप नेताओं और अन्य व्यक्तियों के साथ सांठगांठ करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी घोटाले के सरगना और मुख्य षड्यंत्रकारी हैं।’’

बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। ईडी ने अदालत में दावा किया कि कथित आबकारी घोटाला मामले में अपराध से अर्जित कमाई की ‘‘बड़ी लाभार्थी’’ रही आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा धनशोधन कराए जाने के लिए केजरीवाल ने दिल्ली का मुख्यमंत्री होने का फायदा उठाया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सिनेमाघरों में धमाका करने के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई फाइटर, नेटफ्लिक्स पर हो रही है #1 पर ट्रेंड

Next Post

Holi पर चीनी रंगों का भारत में बहिष्कार, 50 हजार करोड़ का नुकसान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 13 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 13 May 2026: Big Alerts, हर अपडेट सबसे पहले

बुधवार, 13 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 13 May 2026, जानें सभी राशियों का हाल

बुधवार, 13 मई 2026
EPFO

EPFO को Court की फटकार: 10 साल की देरी पर ₹50,000 जुर्माना, जानें अपने अधिकार

मंगलवार, 12 मई 2026
LPG Subsidy

LPG Cylinder Subsidy रुकेगी! ₹10 लाख+ Income वालों को SMS, 7 दिन में जवाब दें

मंगलवार, 12 मई 2026
New Labour Code

सप्ताह में 4 दिन Work और 3 दिन Holiday! New Labour Code से बदलेगा भविष्य

मंगलवार, 12 मई 2026
Next Post
Holi 2024

Holi पर चीनी रंगों का भारत में बहिष्कार, 50 हजार करोड़ का नुकसान

रानाघाट में मतुआ समुदाय का दबदबा, क्या BJP फिर से दोहरा पाएगी जीत?

Ranaghat Lok Sabha Seat: रानाघाट में मतुआ समुदाय का दबदबा, क्या BJP फिर से दोहरा पाएगी जीत?

'बीजेपी के घोटाले के चार तरीके, चंदा दो-धंधा लो, ठेका लो-घूस दो', केंद्र पर जयराम रमेश का निशाना

'बीजेपी के घोटाले के चार तरीके, चंदा दो-धंधा लो, ठेका लो-घूस दो', केंद्र पर जयराम रमेश का निशाना

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।