LIVE | ...
सोमवार, 13 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - इंडिया गठबंधन केजरीवाल के साथ, शनिवार को दिल्ली के शहीदी पार्क से देशव्यापी आंदोलन की करेगा शुरूआत- आप

इंडिया गठबंधन केजरीवाल के साथ, शनिवार को दिल्ली के शहीदी पार्क से देशव्यापी आंदोलन की करेगा शुरूआत- आप

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 22 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
केजरीवाल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 22 मार्च 2024

सीएम अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी को आम आदमी पार्टी ने देशव्यापी आंदोलन बनाने का एलान किया है। ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि पूरा इंडिया गठबंधन अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है। हम देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट होकर लड़ेंगे। 23 मार्च को बलिदान दिवस के मौके पर दिल्ली के शहीदी पार्क में पंजाब के सीएम भगवंत मान, ‘‘आप’’ के सभी विधायक, पार्षद और पदाधिकारी इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ एकत्र होंगे और देश को बचाने की शपथ लेकर जन आंदोलन की शुरूआत करेंगे। 24 मार्च को पूरी दिल्ली में तानाशाह पीएम का पुतला जलाएंगे और 25 मार्च को होली का पर्व नहीं मनाएंगे, लेकिन जनता के बीच जाकर देश को बचाने का संदेश देंगे। जबकि 26 मार्च को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि हम इंडिया गठबंधन के घटक दलों के संपर्क में हैं और जल्द ही मिलकर संयुक्त देशव्यापी आंदोलन का एलान करेंगे। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पूरे देश में भारी आक्रोश है। मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि गुरुवार रात देश के प्रधानमंत्री ने अपने अहंकार को साबित करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करवा लिया। सब जानते हैं कि पहली बार दिल्लीवासियों ने प्रचंड बहुमत से अरविंद केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री बनाया है। दिल्ली के लोगों ने उन्हें दिल से प्यार और समर्थन दिया और अरविंद केजरीवाल ने दिल से जनता के लिए काम किया। आज दिल्ली के कामों की चर्चा पूरे देश में हो रही है। उन कामों के दम पर दिल्ली से लेकर पंजाब और गोवा लेकर गुजरात तक आम आदमी पार्टी का विस्तार हुआ। आम आदमी पार्टी देखते ही देखते एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री अच्छे काम करने की बजाय केवल अपनी राजनीतिक सत्ता को दोबारा हथियाने के लिए पूरे देश में विपक्ष के नेताओं को एक-एक करके निशाना बना रहे हैं। जब अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के संविधान और लोकतंत्र विरोधी हर फैसले का मुखरता से विरोध किया और जिस तरह से चंदा चोरी का महाघोटाला सामने आया तो भाजपा को लगने लगा कि अब उसकी नईया डूब जाएगी। अगर अरविंद केजरीवाल बाहर होते तो मुखरता के साथ इसकी आवाज उठाते। इसलिए राजनीतिक अहंकार को पूरा करने के लिए उनकी गिरफ्तारी की गई।

“आप” के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के तानाशाही फैसलले के खिलाफ शुक्रवार सुबह पूरे देश में प्रदर्शन करने के लिए लोग सड़कों पर निकले। ऐसे में लोगों के विरोध को देखते हुए आम आदमी पार्टी का कार्यालय सील कर दिया गया और किसी को घुसने नहीं दिया गया। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब किसी पार्टी के पदाधिकारी, विधायक और पार्षद अपने कार्यालय में नहीं जा सकता थे। दिनभर जगह-जगह हमारे विधायकों, मंत्रियों, सांसदों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, ताकि हमारी आवाज को कुचला जा सके। मुख्यमंत्री के परिवार को नजरबंद कर दिया गया और किसी को घर में घुसने से रोक दिया गया। आखिर देश के प्रधानमंत्री चाहते क्या हैं? अगर उन्हें गलतफहमी है कि वो पुलिस के दम पर धारा 144 लगाकर लोगों की आवाज को कुचल देंगे और लोग चुप हो जाएंगे तो अब यह नहीं होने वाला है।

“आप” के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि आज पूरा देश कह रहा है कि राजनीतिक लड़ाई लड़नी है तो लड़ें, लेकिन अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने का मतलब है कि अब पानी देश के सिर के ऊपर से गुजर चुका है। यहां तक कि बीजेपी के कार्यकर्ता भी यह कह रहे हैं कि बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों को बीजेपी में शामिल करके टिकट दिया जा रहा है और सांसद बनाया जा रहा है। वहीं, देश और दिल्ली की जनता के लिए काम करने वाले अरविंद केजरीवाल को विपक्षी पार्टी का होने के नाते गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। फर्जी केस में लगातार एक के बाद एक गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है। अब अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पूरा देश दुखी है। लोगों में गुस्सा है और इस तानाशाही के खिलाफ जिस आंदोलन की शुरुआत हुई है, यह लड़ाई आगे जारी रहेगी।

यह भी पढे़ं 👇

Weather Update

Weather Update: बिहार-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

सोमवार, 13 जुलाई 2026
PM Kisan

PM Kisan 23rd Installment: ₹2000 नहीं आए? जानें क्यों रुकी किस्त और कैसे मिलेगा पैसा

सोमवार, 13 जुलाई 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: ₹18,000 से ₹72,000 बेसिक सैलरी का प्रस्ताव, जानें पूरा मामला

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Omar Abdullah Legal Notice

Omar Abdullah Legal Notice: उमर अब्दुल्ला को BJP का 100 करोड़ का नोटिस, 7 दिन में मांगनी होगी माफी

सोमवार, 13 जुलाई 2026

गोपाल राय ने कहा कि जिस तरह से ब्रिटिश हुकुमत के दौरान देश की आजादी और लोकतंत्र की स्थापना के लिए शहीदों ने कुर्बानी दी। उसी तरह इस देश में तानाशाही को उखाड़ फेंकने के लिए हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। इसके लिए पंजाब के मु्ख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी के विधायक, पार्षद और मंत्रियों के साथ सभी लोग 23 मार्च को शनिवार के दिन भगत सिंह के बलिदान दिवस पर शहीदी पार्क पहुंचेंगे और भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमा के सामने देश को बचाने के लिए तानाशाही के खिलाफ संकल्प लेंगे। इंडिया गठबंधन के नेताओं से भी अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में शहीदी पार्क पहुंचे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कल शहीदी पार्क पहुंचेंगे और भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमा के सामने इस देश को बचाने के लिए तानाशाही के खिलाफ संकल्प लेंगे।

उन्होंने कहा कि 24 मार्च को सुबह 11 बजे दिल्ली की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जगह-जगह तानाशाह प्रधानमंत्री के पुतला दहन का कार्यक्रम किया जाएगा। वहीं, 25 मार्च को इस तानाशाही के विरोध में हम लोग होली के कार्यक्रम को स्थगित कर रहे हैं। होली के कार्यक्रम की जगह हम लोग जगह-जगह लोगों से मिलकर संदेश देंगे कि आज देश को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। 26 मार्च को पूरी दिल्ली के लोग इस तानाशाही के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

“आप” के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि शुक्रवार शाम 5 बजे इंडिया गठबंधन के तमाम घटक दलों के नेताओं ने चुनाव आयोग के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री और एक राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक की गिरफ्तारी आचार संहिता का उल्लंघन है। इसके साथ ही हम सभी विपक्ष के नेताओं के साथ संपर्क में हैं और जल्द ही उन सबके साथ बैठक कर संयुक्त आंदोलन की भी घोषणा करेंगे। जिस तरह से इस तानाशाही के खिलाफ लड़ाई शुरू हुई है। जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री ने सत्ता के अहंकार में चुने हुए मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया है। हम उस तानाशाही के खिलाफ आगे की लड़ाई जारी रखेंगे और ये लड़ाई धीरे-धीरे पूरे देश में फैलेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Big Breaking: केजरीवाल के रिमांड पर कोर्ट का फैसला

Next Post

स्वर की असंगति : संगीत कलानिधि पुरस्कार और टीएम कृष्णा के विवाद

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Weather Update

Weather Update: बिहार-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

सोमवार, 13 जुलाई 2026
PM Kisan

PM Kisan 23rd Installment: ₹2000 नहीं आए? जानें क्यों रुकी किस्त और कैसे मिलेगा पैसा

सोमवार, 13 जुलाई 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: ₹18,000 से ₹72,000 बेसिक सैलरी का प्रस्ताव, जानें पूरा मामला

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Omar Abdullah Legal Notice

Omar Abdullah Legal Notice: उमर अब्दुल्ला को BJP का 100 करोड़ का नोटिस, 7 दिन में मांगनी होगी माफी

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Badrinath Temple Scam

Badrinath Temple Donation Row: बद्रीनाथ मंदिर में दान की गड़बड़ी, निलंबित कर्मचारी नौटियाल गिरफ्तार

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Punjab School Fee Regulation

Punjab Private School Fee: प्राइवेट स्कूलों की फीस पर लगाम, 5% से ज्यादा वृद्धि नहीं कर सकेंगे स्कूल

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Next Post
स्वर की असंगति

स्वर की असंगति : संगीत कलानिधि पुरस्कार और टीएम कृष्णा के विवाद

उम्मीदवारों के खर्च पर EC की कड़ी नजर, हर चीज की कीमत तय

उम्मीदवारों के खर्च पर EC की कड़ी नजर, चाय समोसा से लेकर हर चीज की कीमत तय

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सुनीता केजरीवाल आज पहली बार करेंगी प्रेस कांफ्रेंस

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सुनीता केजरीवाल आज पहली बार करेंगी प्रेस कांफ्रेंस

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।