बुधवार, 18 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केजरीवाल के परिजनों से मिले पंजाब के सीएम भगवंत मान, कहा-पूरा देश केजरीवाल के साथ’’

केजरीवाल के परिजनों से मिले पंजाब के सीएम भगवंत मान, कहा-पूरा देश केजरीवाल के साथ’’

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 22 मार्च 2024
A A
0
केजरीवाल के परिजनों से मिले पंजाब के सीएम भगवंत मान, कहा-पूरा देश केजरीवाल के साथ’’

केजरीवाल के परिजनों से मिले पंजाब के सीएम भगवंत मान, कहा-पूरा देश केजरीवाल के साथ’’

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 22 मार्च (The News Air) पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंच कर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिया कि पूरी पार्टी और पूरा देश अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल इस संकट की घड़ी से निकल कर देश के बड़े नेता बनकर उभरेंगे। ये लोग केजरीवाल को गिरफ्तार तो कर लेंगे, लेकिन देश में पैदा हो चुके करोड़ों केजरीवाल को कैसे गिरफ्तार करेंगे? केजरीवाल कट्टर देशभक्त हैं। अगर उनको पैसा ही कमाना रहा होता तो अपनी आईआरएस की नौकरी नहीं छोड़ते। सीएम मान ने कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हो गए हैं। भाजपा जांच एजेंसियों को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। ये लोग चाहते हैं कि विपक्ष लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर पाए। ये चुनाव जीतना नहीं, बल्कि छीनना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी पूरी तरह एकजुट है। पार्टी टूटेगी नहीं, बल्कि और अधिक मजबूत होगी। हम लोकसभा चुनाव में दोगुने जोश के साथ उतरेंगे।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि देश में कई सालों से जांच एजेंसियों को एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर विपक्ष का कोई भी नेता भाजपा के जुल्म के खिलाफ बोलता है तो उसके घर सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स वाले आते हैं। आज देश में अघोषित आपातकाल की तरह हालात हो गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी कहे थे कि अघोषित आपातकाल जैसे हालात हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा की सरकार नहीं है, वहां राज्यपालों के जरिए तंग किया जा रहा है। पंजाब भी इससे पीड़ित है। केरल के मुख्यमंत्री भी राज्यपाल के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर चुके हैं। तमिलनाडु के राज्यपाल बजट सत्र में राज्य सरकार का लिखा भाषण ही नहीं पढ़ते हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रोज तंग किया जा रहा है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब भी कोई काम करते हैं तो एलजी टांग अड़ाते हैं। सुप्रीम कोर्ट के जरिए सरकार चलानी पड़ रही है। पंजाब सरकार खुद आरडीएफ के पैसे के लिए सुप्रीम कोर्ट गई है। पंजाब का 5,500 करोड़ रुपये रुलर डेवलपमेंट फंड का केंद्र सरकार ने रोका हुआ है। हमारा नेशनल हेल्थ मिशन का पैसा रोका हुआ है। करीब 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का पैसा पंजाब का रोका हुआ है। हम कोई भीख नहीं मांग रहे हैं। पंजाब के टैक्स का पैसा है, पंजाब के लोगों के हिस्से का पैसा है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि बजट सत्र रोकने पर मुझे राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा। केरल, तमिलनाडू, दिल्ली के मुख्यमंत्री सुप्रीम कोर्ट में हैं। सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की बेंच ने कहा कि अफसरों के ट्रांसफर पोस्टिंग का अधिकार दिल्ली सरकार के पास होना चाहिए। लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने पांच जजों के बैंच का फैसला नहीं माना और अध्यादेश लाकर फैसला पलट दिया कि अरविंद केजरीवाल को काम नहीं करने देंगे। देश में स्वास्थ्य क्रांति लाकर दिल्ली में अस्पताल बनाने वाले सत्येंद्र जैन आज जेल में हैं। दिल्ली में शिक्षा क्रांति लाकर निजी स्कूलों से बढ़िया सरकारी स्कूल बनाने वाले मनीष सिसोदिया जेल में हैं। आज सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे आईआईटी, एमबीबीएस में क्वालिफाई कर रहे हैं। राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने वाला संजय सिंह अंदर है। अब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। कोई पत्रकार कुछ बोल दे दो जेल में भेज देते हैं। कोई यूट्यूबर कुछ कह दे तो उसके खिलाफ कानून लेकर आ गए कि आपका कंटेट भड़काऊ है। यह हेट स्पीच के दायरे में आता है। जबकि सबसे ज्यादा हेट स्पीच तो बीजेपी वाले देते हैं। देश में लोकतंत्र कहां बचा है?

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम तो काम की राजनीति करते हैं, नाम की राजनीति नहीं करते हैं। पंजाब का मुख्यमंत्री बने दो साल हो गए हैं। इन दो सालों में मैं 43 हजार सरकारी नौकरी देकर खड़ा हूं। दो साल में हमने 829 आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक बना दिए। अब तक सवा करोड़ से ज्यादा लोग इलाज कराकर ठीक हो जा चुके हैं। इन मोहल्ला क्लीनिक को बंद कराने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन का पैसा रोक रखा है। 26 जनवरी की परेड में पंजाब की झांकी ही नहीं हुई। आजादी में 80 फीसदी योगदान हमारे पुरखों का है, हमारे पुरखों ने कुर्बानियां दी। क्या ये 15 अगस्त और 26 जनवरी पंजाब के बिना मना लेंगे। पंजाब की झांकी में शहीद भगत सिंह, करतार सिंह सराभा, लाला लाजपत राय, जलियावाला बाग कांड शामिल था। इस झांकी को रिजेक्ट करने वाले ये कौन होते हैं? ये भगत सिंह से बड़े हो गए? जिन्होंने देश के लिए कुर्बानी दी, ये लोग उनके ही खिलाफ खड़े हो गए हैं। अगर इनका बस चले तो ये राष्ट्रगान जन, गण मन से पंजाब का नाम निकाल देंगे। ये लोग पंजाब से इतनी नफरत करते हैं। पंजाब पूरे देश का पेट पालता है। पंजाब का पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर का बॉर्डर है। आज पंजाब के लड़के देश की सीमाओं पर सीना तान के खड़े हैं। दुश्मन की तरफ से कोई गोली आती है। सबसे पहले पंजाबियों का सीना है।

उन्होंने कहा कि हम पहले से ही कह रहे थे कि ये लोग अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे, सिर्फ बहाना ढ़ूंढ रहे हैं। ये चाहते हैं कि विपक्ष का कोई भी नेता लोकसभा चुनाव में प्रचार नहीं कर पाए। ये चुनाव जीतना नहीं, बल्कि छीनना चाहते हैं। रूस में व्लादिमिर पुतीन 88 फीसदी वोट लेकर 2030 तक राष्टपति बन गए। वह 2040 तक भी बने रहेंगे। और बाकी बचे 12 फीसदी वोट खराब हुए हैं, वहां उनके खिलाफ कोई वोट नहीं डाल सकता है। ये भी तो पुतीन के रास्ते पर ही चल रहे हैं। तानाशाही के रास्ते के पर चल रहे हैं। रात को आठ बजे आओ और एक चुने हुए मुख्यमंत्री को ले जाओ। बाद में रिमांड मांगते रहेंगे। अरविंद केजरीवाल देशभक्त हैं। उनको पैसा ही कमाना होता तो अपनी आईआरएस की नौकरी क्यों छोड़ते? साधु को सब साधु लगते हैं और चोर को चोर लगते हैं। इलेक्टोरल बांड में ये लोग कहते हैं कि ये तो चंदा है। लेकिन कोई अच्छा काम करे तो कहते हैं कि ये तेरा धंधा है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिला। उनके बेटा-बेटी को परीक्षा देनी है। उनको किसी से किताबें लेनी है, लेकिन पुलिस वाले बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं। रिश्तेदारों के फोन आ रहे हैं। लेकिन पुलिस सबको अंदर भेजने को तैयार नहीं है। बच्चों और उनकी पत्नी का क्या कसूर है। ये लोग सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, सीबीआई, नीति आयोग किसी की नहीं मानते हैं। यह बहुत ही निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब कोई छोटी पार्टी नहीं है। केवल 10 साल में राष्ट्रीय पार्टी बन गई। दस साल में दो राज्य में सरकार है, 10 राज्यसभा और 1 लोकसभा सांसद है। 5 विधायक गुजरात में है। गोवा में दो विधायक हैं। मध्य प्रदेश की सिंगरौली और चंडीगढ़ में हमारे मेयर हैं। याद ही होगा कि चंड़ीगढ़ मेयर चुनाव में क्या हुआ था। 36 वोट गिनने थे। कैमरे लगे हुए थे। तब भी बेइमानी कर दी। जब सुप्रीम कोर्ट गए तो कोर्ट ने हमारे रद्द किए गए 8 वोटों को वैध घोषित किया और न्यायिक इतिहास में पहली बार हुआ है कि सुप्रीम कोर्ट ने मेयर मेयर का नाम घोषित कियाा। 36 में से 8 वोट खराब कर दिए। जब 36 वोट में ये ऐसा कर सकते हैं तो जब 4 जून को 92 करोड़ वोट गिने जाएंगे तो उसमें ये क्या करेंगे। वोट कहीं डालते हैं, जाता कहीं और है। जीतता कोई और है। अरविंद केजरीवाल कह चुके हैं कि अगर ये सत्ता में आ गए तो संविधान बदल देंगे। हमें बाबा साहब आंबेडकर का संविधान बचाना है। पूरी दुनिया देख रही है कि देश में क्या चल रहा है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि अभी किसानों को हरियाणा बॉर्डर पर रोक लिया गया। पत्रकारों ने मुझसे पूछा कि किसान दिल्ली क्यों आते हैं, तो मैंने कहा कि फिर अहमदाबाद को छोड़कर मोदी जी दिल्ली क्यों आए? जब वो जीतकर देश में राज्य करने जहां आए हैं तो लोग अपनी समस्या लेकर वहीं आएंगे। उनको दिल्ली क्यों नहीं आने देते? क्या मैं उनको लाहौर भेजूं। इन्होंने तो पाकिस्तान बॉर्डर से ज्यादा तारें दिल्ली बॉर्डर पर लगा दी थीं। किसानों की समस्या तो हल नहीं कर पाते और विज्ञापन आता है कि मोदी जी ने रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवा दिया। मोदी जी यूक्रेन में युद्ध रुकवा सकते हैं, लेकिन अपने किसानों की समस्या हल नहीं करने के लिए बात नहीं सकते हो। ये लोकतंत्र नहीं है।

यह भी पढे़ं 👇

India Data Center Boom

India Data Center Boom: क्यों नहीं तैयार है भारत इस बड़ी क्रांति के लिए?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Google Chrome Zero Day Attack

Google Chrome Zero Day Attack: बिना क्लिक किए हैक हो सकता है आपका फोन, 3.5 अरब यूजर्स पर खतरा

बुधवार, 18 मार्च 2026
Dubai Airport Attack

Dubai Airport Attack: ईरान के हमले से दुबई में तबाही, UAE क्यों नहीं दे रहा जवाब?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Pakistan Kabul Hospital Attack

Pakistan Kabul Hospital Attack: 400 की मौत, अफगानिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा हमला!

बुधवार, 18 मार्च 2026

उन्हांेने कहा कि आम आदमी पार्टी चट्टान की तरह अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी है। अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे, उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार कर पाओगे। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, एक सोच हैं। जब उन्होंने कहा कि अच्छी राजनीति करने के लिए देश भर में लोगों को न्यौता दिया तो मैं भी कलाकार के तौर पर अपना करियर छोड़कर आ गया। इनको सबसे बड़ा दुख इस बात का है कि आम घरों से जीतकर लोग हमारी कुर्सियों पर कैसे बैठ गए? पार्टी को कुछ नहीं होगा। आम आदमी पार्टी टूटेगी नहीं, बल्कि और अधिक मजबूत होकर निकलेगी। इन 10 साल में करोड़ों केजरीवाल पैदा हो चुके हैं। उनको कहां-कहां गिरफ्तार करोगे। बीजेपी को केवल आम आदमी पार्टी से डर लगता है।

उन्होंने कहा कि यह मामला केवल अरविंद केजरीवाल का नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने का है। रामलीला मैदान के आंदोलन से यह पार्टी निकली है। बीजेपी को गलतफहमी है कि आम आदमी पार्टी को पटरी से उतार देंगे। प्रचार नहीं करने देंगे। पार्टी चुनाव प्रचार में दोगुना जोश के साथ उतरेंगी। हमारा इंडिया गठबंधन बिल्कुल मजबूत है। गठबंधन के सभी साथियों ने केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध भी किया है। आने वाले दिनों में हम चुनाव आयोग को भी लिखेंगे कि एक राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक को प्रचार के दौरान पकड़ कर जेल में डाल दिया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी ने शिवसेना, एनसीपी तोड़ दी। चुनाव चिह्न छीन लिया। लेकिन यब छीना-झपटी ज्यादा देर तक नहीं चलती है। दरअसल बीजेपी वाले ही टूकड़े-टूकड़े गैंग है क्योकि ये लोग ही देश को तोड़ने की बात करते हैं। अरविंद केजरीवाल इस संकट के समय से निकल कर बड़े नेता बनकर उभरेंगे। मैं पार्टी का वफादार सिपाही हूं। अरविंद केजरीवाल ने मेरे पर बहुत भरोसा किया है। आने वाले दिनों में जहां पार्टी बोलेगी, वहां मैं जाऊंगा।

Previous Post

रिश्वत मांगने वाला पटवारी का सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार

Next Post

IPL 2024 Opening Ceremony: आसमान से उतरे अक्षय कुमार, गूंजा जय जय शिव शंकर,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

India Data Center Boom

India Data Center Boom: क्यों नहीं तैयार है भारत इस बड़ी क्रांति के लिए?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Google Chrome Zero Day Attack

Google Chrome Zero Day Attack: बिना क्लिक किए हैक हो सकता है आपका फोन, 3.5 अरब यूजर्स पर खतरा

बुधवार, 18 मार्च 2026
Dubai Airport Attack

Dubai Airport Attack: ईरान के हमले से दुबई में तबाही, UAE क्यों नहीं दे रहा जवाब?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Pakistan Kabul Hospital Attack

Pakistan Kabul Hospital Attack: 400 की मौत, अफगानिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा हमला!

बुधवार, 18 मार्च 2026
Graveyard of Empires Afghanistan

Graveyard of Empires Afghanistan: क्यों कोई साम्राज्य नहीं जीत पाया अफगानिस्तान?

बुधवार, 18 मार्च 2026
USCIRF Report India

USCIRF Report India: RSS-RAW पर बैन और हथियार बिक्री बंद करने की सिफारिश, भारत ने कहा, पहले अपने घर में झांको

बुधवार, 18 मार्च 2026
Next Post
आईपीएल 2024 का धमाकेदार अंदाज, अक्षय-टाइगर, रहमान ने जीत लिया दिल

IPL 2024 Opening Ceremony: आसमान से उतरे अक्षय कुमार, गूंजा जय जय शिव शंकर,

Punjab & Haryana High Court ने पंजाब के 114 नए जजों को दी अलग-अलग अदालतों में दी पोस्टिंग

Punjab & Haryana High Court ने पंजाब के 114 नए जजों को दी अलग-अलग अदालतों में दी पोस्टिंग

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।