रविवार, 15 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का देश भर में प्रचंड विरोध-प्रदर्शन

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का देश भर में प्रचंड विरोध-प्रदर्शन

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 22 मार्च 2024
A A
0
केजरीवाल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 22 मार्च 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को दिल्ली समेत पूरे देश में पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। देश भर में लोगों ने जगह-जगह भाजपा के खिलाफ प्रचंड प्रदर्शन किया। दिल्ली में सुबह से ही समर्थकों का हूजूम ‘‘आप’’ मुख्यालय पहुंचने लगा, जिन्हें पुलिस ने जगह-जगह जबरन रोक दिया। दिल्ली के अलावा, पंजाब, हरियाणा, असम, बैंगलुरु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी जगह-जगह ‘‘आप’’ कार्यकर्ताओं ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने जगह-जगह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, विधायकों और पार्षदों के साथ हजारों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पंजाब के शिक्षा मंत्री को भी पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। समर्थकों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन उनकी एक न सुनी गई। ‘‘आप’’ का कहना है कि विपक्ष विहिन चुनाव तो कोई भी जीत जाएगा। अगर 56 इंच की छाती में जान है तो भाजपा ईडी-सीबीआई के सहारे नहीं, बल्कि सामने आकर राजनीतिक करें।

आज देश में एक अघोषित आपातकाल जैसी परिस्थिति पैदा हो गई है- डॉ. संदीप पाठक

इस संबंध में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि आज देश में एक अघोषित आपातकाल जैसी परिस्थिति पैदा हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सभी विपक्षी दलों को खत्म करने के लिए उनके नेताओं को या तो जेल में डाल रही है या फिर उनको डरा-धमका कर अपनी पार्टी में शामिल करा रही है। विपक्षी दलों के जो भी नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, उनको तो क्लीन चिट मिलते जा रही है। लेकिन जो भी नेता बीजेपी की तानाशाही का विरोध कर रहे हैं। उन पर अन्याय, अत्याचार हो रहा है और उनको गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फर्जी तरीके से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, हमें न्याय पालिका और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। देरी हो सकती है, लेकिन अंत में न्याय जरूर मिलेगा और सच्चाई की जीत होगी।

हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, देरी हो सकती है, लेकिन न्याय जरूर मिलेगा- डॉ. संदीप पाठक

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से पूरे देश में बीजेपी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया था। लेकिन बीजेपी जिस तरह से पुलिस का दुरुपयोग कर रही है, वह अकल्पनीय है। ऐसा भारत के राजनैतिक इतिहास में शायद ही पहले कभी हुआ होगा। बीजेपी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन के ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को गुरुवार रात से घर में नजरबंद कर दिया गया है। वहीं, पार्टी के जो लोग सुबह-सुबह अपने घर से आम आदमी पार्टी के ऑफिस के लिए निकल रहे थे, उनको हिरासत में ले लिया गया।

मोदी जी के मन में इतनी नफरत भरी है कि वो ‘‘आप’’ के एक-एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार करा रहे- डॉ. संदीप पाठक

“आप” के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने कहा कि शांतिपूर्वक तरीके से धरना देना हमारा मूलभूत अधिकार है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को शांतिपूर्ण तरीके से धरना देना भी बर्दास्त नहीं होता है। उनके मन में इतनी नफरत भरी पड़ी है कि आम आदमी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता, नेता और वॉलिटिंयर्स को गिरफ्तार करवा रहे हैं। आखिरकार वह इतना डरते क्यों हैं? नरेंद्र मोदी दो तरह से सत्ता चलाते हैं। एक तरफ देश के लिए बड़ी-बड़ी अच्छी बात करते हैं। देश में अमृत काल की बात कहते हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनके काम व कारगुजारियों से पता चल जाता है कि सारी भाषा केवल दिखावे के लिए है, पूरी तरह से झूठी और फर्जी है। उन्होंने जिस तरह से अघोषित आपातकाल की परिस्थिति ला दी है। उससे लगता है कि देश में सारी व्यवस्थाएं टूट जाएंगी।

अन्याय चाहे कितना भी मजबूत दिखे, लेकिन उसका अंत होना तय है- डॉ. संदीप पाठक

संदीप पाठक ने कहा कि बीजेपी ने बिना कारण “आप” के वरिष्ठ नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज समेत कई विधायक, पार्षद, नेताओं, कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इनको शांतिपूर्ण तरीके से पार्टी मुख्यालय में एकत्र होकर प्रदर्शन करना भी स्वीकार नहीं है। बीजेपी से कहना चाहता हूं कि जो भी षडयंत्र रचा है, वह उल्टा पड़ने वाला है। ये इतना उल्टा पड़ेगा कि इतिहास भी याद रखेगा। अरविंद केजरीवाल मामूली नेता नहीं है, जिसे आप गिरफ्तार करवा लोगे तो वह चुपचाप बैठ जाएंगे। केजरीवाल दोगुनी ताकत से आपके पीछे आएंगे। एक अरविंद केजरीवाल से निपटने में तो बीजेपी के पसीने छूट गए। क्या होगा, जब पूरे देश में हर घर-परिवार में एक केजरीवाल पैदा होगा। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के जनता को सुखी बनाने के लिए दिन-रात बहुत काम किया है। दिल्ली के परिवार वालों को खुश रखने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया। यही वजह है कि दिल्ली और देश की सारी जनता केजरीवाल के साथ खड़ी है और बीजेपी को तानाशाही का जवाब देने के लिए तैयार है। जनता लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत से बीजेपी को जवाब देगी। अन्याय चाहे कितना भी मजबूत दिखे, उसका अंत होना सुनिश्चित है।

केजरीवाल के परिवार को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है और किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा- गोपाल राय

सीएम अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलने पहुंचे ‘’आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय को पुलिस ने काफी देर तक आवास के बाहर रोक कर रखा और इंतजार करने के लिए कहा। इससे नाराज गोपाल राय ने कहा कि यह जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, उससे लगता है कि इन्होंने सचमुच देश के अंदर तानाशाही घोषित कर दी है। ऐसी खबर मिल रही है कि पार्टी कार्यालय को भी चारों तरफ से सील कर दिया गया है। यहां मैं अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलने के लिए आया हूं। सीएम अरविंद केजरीवाल के परिवार को भी हाउस अरेस्ट कर लिया गया है, किसी को भी आने जाने नहीं दिया जा रहा है। किसी को नहीं पता कि कल रात से उनके परिवार की क्या स्थिति है?

‘’आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि पुलिस ने मुझे बहुत देर से बाहर रोक कर रखा है और इंतजार करने के लिए कहा कि उनका परिवार अंदर है, उनके बुजुर्ग माता-पिता बीमार हैं। उनकी पत्नी अंदर हैं। उनसे मिलने के लिए हमें क्यों इंतजार करना है? उनका और मेरा क्या गुनाह है? हमें किस कानून के तहत रोका जा रहा है। ये कह रहे हैं कि सीएम अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार की वजह से गिरफ्तार किया जा रहा है, लेकिन उनके पुरिवार को किस कानून के तहत हाउस अरेस्ट पर रखा गया है। मुझे किस कानून के तहत रोका जा रहा है। ये साफ-साफ दिखा रहा है कि इस देश के अंदर तानाशाही को स्थापित किया जा रहा है। हम इस लड़ाई को लड़ेंगे। इस देश में अंग्रेजों ने भी लोगों को गुलाम बनाने के लिए बंदूक के दम पर चप्पे-चप्पे पर रोका था, लेकिन लोग फिर भी लड़े थे। ये लोग जितना भी दमन करेंगे, देश में करोड़ों लोग उतनी ही मजबूती के साथ अपनी आवाज को उठाएंगे।

भाजपा आम आदमी पार्टी को सुपारी जितनी कहती है, आज उसे कुचलने के लिए मोदी सरकार ने पूरी ताकत लगा दी है- सौरभ भारद्वाज

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में पूरी तरह से गुंडागर्दी चल रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल के परिवार वालों को घर में नजरबंद किया हुआ है। उनकी मां एक दिन पहले ही अस्पताल से आई थीं और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके परिवार वालों को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा। आइटीओ में जाने नहीं दिया जा रहा है और शांतिपूर्ण धरने को रोका जा रहा है। आइटीओ जाने की कोशिश करने पर पुलिस वाले हमको उठा कर फेंक रहे हैं। केवल लोकसभा चुनाव जीतने के लिए इस तरह की तानाशाही का जा रही है। लेकिन लोग जहां पर भी होंगे, वहां पर धरना करेंगे। ये धरना रुकेगा नहीं। कभी दमन करने से क्रांति रुकती नहीं है। प्रधानमंत्री जितना दमन करेंगे, क्रांति उतनी बढ़ेगी। हर गली-मोहल्ले में अरविंद केजरीवाल पैदा होंगे। अभी एक्स पर “आई स्टैंड विद केजरीवाल” पूरी दुनिया में नंबर-1 ट्रेंड कर रहा है। इससे पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने से लोग कितने दुखी हैं। केंद्र सरकार गुंडागर्दी करके हमको कुचलने की कोशिश कर रही है। वह जिसको सुपारी जितनी छोटी पार्टी कहते थे, केंद्र सरकार ने आज उसे कुचलने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। कोर्ट में हम तीन बात रखेंगे। पहली अरविंद केजरीवाल को उनके परिवार से मिलने की इजाजत हो। अरविंद केजरीवाल को ऑफिशियली काम करने की इजाजत हो। अरविंद केजरीवाल को उनके वकील से मिलने की इजाजत हो।

मोदी सरकार की यह तानाशाही है – आतिशी

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आम आदमी पार्टी के नेता, मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता सुबह से ही पार्टी मुख्यालय पहुंचने लगे थे। इस कड़ी में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज भी पार्टी मुख्यालय में पहुंचने की कोशिश के रहे थे। लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। पुलिस ने दोनों नेताओं को जबरन हिरासत में लेकर बस में बैठाने का प्रयास किया। इसका नेताओं ने विरोध किया लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी और जबरदस्ती बस में बैठा दिया। इस दौरान आतिशी ने सीएम की गिरफ्तारी पर कहा कि यह मोदी सरकार की तानाशाही है।

केजरीवाल ने चौथी फेल राजा को चौथी फेल राजा कहने का कसूर किया- हरजोत बैंस

दिल्ली पुलिस ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को दिल्ली में हिरासत में लिया। वो ‘‘आप’’ के आह्वान पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आ रहे थे। उन्होंने मीडिया से कहा कि वसूलों पर जब आंच आए तो टकराना जरूरी है, अगर जिंदा हो तो जिंदा नजर आना जरूरी है। आज देश की राजनीति में अरविंद केजरीवाल एक मांत्र ऐसे सख्स और आम आदमी पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी थी, जिसे भाजपा को डर लगता है। जबकि भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताती है। वैसे तो भाजपा वाले बोलते हैं कि नरेंद्र मोदी नहीं तो कौन? लेकिन उनको पता है कि अगर नरेंद्र मोदी नहीं तो अरविंद केजरीवाल हैं। इसलिए अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। कोई शराब घोटाला नहीं हुआ है और न तो यह कोई केस ही है। असल में केस यह है कि अरविंद केजरीवाल ने एक चौथी फेल राजा को चौथी फेल राजा कहने का कसूर किया। देश के लोग जानते हैं कि दो साल से उनकी यही मंसा थी। जेल में डालने से कभी कोई खत्म नहीं होता है। अरविंद केजरीवाल एक सोच हैं, जिनको देश के लाखों नौजवान फालो करते हैं। इससे पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।

‘‘आप’’ नेताओं को गिरफ्तार करना तानाशाही नहीं तो और क्या है?- जस्मीन शाह

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जस्मीन शाह ने कहा कि एक फर्जी केस में आम आदमी पार्टी के चार बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया है। अरविंद केजरीवाल के परिवार को कल रात से ही हाउस अरेस्ट कर रखा गया है। अब आम आदमी पार्टी के मंत्रियों और नेताओं को अरेस्ट कर लिया गया है। यह तानाशाही नहीं तो और क्या है?

अब भाजपा 400 पार भी नहीं कर पाएगी- कुलदीप कुमार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव पूर्वी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी कुलदीप कुमार को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को जरूर राहत मिलेगी। बीजेपी के 400 पार के नारे की हवा निकली हुई है, अब बीजेपी देश में 40 पार भी नहीं कर पाएगी। देश के लोग भाजपा को जरूर जवाब देंगे।

‘‘आप’’ मुख्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी

गुरुवार रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायक, नेता और कार्यकर्ताओं का शुक्रवार सुबह से राऊज एवेन्यू स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय पर सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध और बीजेपी शासित केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने के हाथों में नारों से लिखी तख्तियां थी और उन्होंने मोदी-शाह हो बर्बाद, मोदी जब-जब डरता है, पुलिस को आगे करता है, मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी-नहीं चलेगी, मोदी तेरी गुंडागर्दी नहीं चलेगी-नहीं चलेगी, मोदी तेरी हिटलरशाही नहीं चलेगी-नहीं चलेगी आदि नारे लगाए।

‘‘मैं भी केजरीवाल’’ के लगे जमकर नारे

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर जनता में भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा और नाराजगी है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अरविंद केजरीवाल के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोगों के हाथों में ‘‘मै भी केजरीवाल’’ के नारे लिखे पोस्टर व तख्तियां भी थी। इस दौरान समर्थक ‘‘मैं भी केजरीवाल‘‘ के नारे भी लगा रहे थे। उनका कहना था कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने से उनकी विचार धारा नहीं मर सकती है। उनके जेल जाने से देश में ढेरों केजरीवाल पैदा होंगे।

गुजरात में ‘‘आप’’ के कई नेता हिरासत में

यह भी पढे़ं 👇

Sonam Wangchuk

Sonam Wangchuk Release: सरकार का बड़ा फैसला, 170 दिन बाद छूटेंगे वांगचुक

रविवार, 15 मार्च 2026
Kharg Island

US Iran War: अमेरिका ने ईरान के Kharg Island पर बरसाए बम, चीन में मची खलबली

रविवार, 15 मार्च 2026
China Taiwan Invasion

China Taiwan Invasion: हजारों चीनी बोट्स ने ताइवान के पास खड़ी कर दी खतरे की घंटी

रविवार, 15 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 15 March 2026

Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: मेष-सिंह-वृश्चिक-मीन को 100% शुभ दिन, कुंभ रहे सावधान

रविवार, 15 मार्च 2026

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में गुजरात में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा व मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन से रोकना चाहा। जब कार्यकर्ता प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटे तो पुलिस ने उनको जबरन हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने गुजरात के प्रदेश प्रमुख ईशुदान गढ़वी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी हिरासत में ले लिया।

महाराष्ट्र में भी जबरदस्त प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट में भी जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर पहुंचे और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को गैर कानूनी बताते हुए तत्काल छोड़ने की मांग की।

केरल में भी भड़की जनता

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर केरल में भी जनता भड़क र्गइअ और सड़क पर उतर आए। हाथों में नारों से लिखी तख्तियां लेकर लोग भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने पैदल मार्च कर गिरफ्तारी का विरोध किया और भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

चेन्नई में भी समर्थकों का प्रदर्शन

सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में चेन्नई में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया। समर्थकों ने भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सीएम अरविंद केजरीवाल को तुरंत छोड़ने की मांग की।

बैंगलुरु में भी गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ बेंगलुरु में समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र की तानाशाह सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नफरत की राजनीति करने वाली ने सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करके अपने पैर में कुल्हाड़ी मार ली है। अब वो समय दूर नहीं है, जब उसे देश की जनता का सामना करना होगा।

असम में लगे केजरीवाल के समर्थन में नारे

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद असम में भी लोगों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस ने सख्ती के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करा दिया।

विधायकों-पार्षदों ने सीएम के परिजनों से की मुलाकात

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार के लोग अकेले ही घर में हैं। सीएम के परिजनों से लोगों के मिलने का सिलसिला जारी है। पार्टी के सभी विधायक और पार्षद भी शाम को सीएम के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान सभी विधायक और पार्षद पैदल मार्च करते हुए उनके घर पहुंचे। इस दौरान दिल्ली विधानसभा के स्पीकर और पंजाब विधानसभा के स्पीकर भी मौजूद रहे। इससे पहले पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की।

Previous Post

मिस्र के राष्ट्रपति एल-सिसी ने पुतिन को पुनः चुनाव जीतने पर बधाई दी, क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की

Next Post

ओडिशा में बीजेडी संग नहीं बनी बात, अकेले ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी बीजेपी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Sonam Wangchuk

Sonam Wangchuk Release: सरकार का बड़ा फैसला, 170 दिन बाद छूटेंगे वांगचुक

रविवार, 15 मार्च 2026
Kharg Island

US Iran War: अमेरिका ने ईरान के Kharg Island पर बरसाए बम, चीन में मची खलबली

रविवार, 15 मार्च 2026
China Taiwan Invasion

China Taiwan Invasion: हजारों चीनी बोट्स ने ताइवान के पास खड़ी कर दी खतरे की घंटी

रविवार, 15 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 15 March 2026

Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: मेष-सिंह-वृश्चिक-मीन को 100% शुभ दिन, कुंभ रहे सावधान

रविवार, 15 मार्च 2026
Pargat Singh

India-US Trade Deal: राहुल गांधी के सवालों से भाग रही मोदी सरकार, MSP और सरकारी खरीद खतरे में: परगट सिंह

शनिवार, 14 मार्च 2026
Punjab Investors Summit 2026

Punjab Investors Summit 2026: CM मान का बड़ा ऐलान, लुधियाना-मोहाली-अमृतसर में बनेंगे World-Class Exhibition Centre

शनिवार, 14 मार्च 2026
Next Post
ओडिशा में बीजेडी संग नहीं बनी बात, अकेले ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी बीजेपी - bjp and bjd no alliance in odisha bharatiya janata party will contest elections alone

ओडिशा में बीजेडी संग नहीं बनी बात, अकेले ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी बीजेपी

CM Kejriwal

ED का सीएम पर बड़ा आरोप, ‘आबकारी नीति घोटाले के सरगना हैं केजरीवाल’

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।