शनिवार, 14 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - PBKS Best Playing XI, IPL 2024: ऑलराउंडर्स की भरमार, लगाएगी पंजाब का बेड़ा पार! ऐसी होगी प्लेइंग 11

PBKS Best Playing XI, IPL 2024: ऑलराउंडर्स की भरमार, लगाएगी पंजाब का बेड़ा पार! ऐसी होगी प्लेइंग 11

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 22 मार्च 2024
A A
0
PBKS Playing 11: ऑलराउंडर्स की भरमार, लगाएगी पंजाब किंग्स का बेड़ा पार
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

स्टेडियम बदल गया, जर्सी का रंग बदल गया, कोचिंग स्टाफ भी थोड़ा बहुत बदल गया और कुछ खिलाड़ी भी बदल गए लेकिन क्या पंजाब किंग्स की किस्मत इस बार बदलेगी? आईपीएल 2024 सीजन के दौरान यही सवाल इसके फैंस की जुबान पर रहेगा. लगातार दूसरे सीजन में शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब किंग्स खिताब के लिए दावा ठोकने उतरेगी लेकिन क्या उसमें दावा ठोकने लायक दम है? क्या उसके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो उसे पहली बार IPL ट्रॉफी दिला सकते हैं? इससे भी बड़ा सवाल ये है कि क्या टीम मैनेजमेंट एक ऐसी प्लेइंग इलेवन तैयार कर पाएगा, जो बाकी टीमों के लिए आफत बन जाए?

पंजाब किंग्स ने IPL की शुरुआत दमदार अंदाज में की थी और पहले ही सीजन में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन इसके बाद से धीरे-धीरे टीम का प्रदर्शन बिगड़ता गया और लगातार टीम प्लेऑफ से बाहर ही नजर आई है. 2014 में उसने जरूर फाइनल में एंट्री मारी थी जहां उसे कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था. यही कारण है कि किसी भी सीजन के शुरू होने पर पंजाब के फैंस खिताब के बजाए इसी उम्मीद के साथ उतरते हैं कि इस बार टीम कम से कम प्लेऑफ तक पहुंच पाए.

कौन होंगे पंजाब के 4 विदेशी स्टार? : अब इस सीजन में उनकी ये उम्मीद पूरी होगी या नहीं, ये इस पर निर्भर करेगा कि टीम अपने पहले मैच से ही प्लेइंग इलेवन का सही कॉम्बिनेशन ढूंढ़ने में सफल होती है या नहीं. मोहाली के पुराने स्टेडियम के बजाए मल्लानपुर में बने नए स्टेडियम में अपना डेरा डालने वाली पंजाब के सामने सबसे पहले बात 4 विदेशी खिलाड़ियों के चयन की चुनौती है. टीम के पास कुछ बेहतरीन विकल्प हैं लेकिन इनमें से किसे मौका मिलेगा? बैटिंग में जॉनी बेयरस्टो, बॉलिंग में कगिसो रबाडा और ऑलराउंडर के तौर पर सैम करन को मौका मिलना तय है.

यह भी पढे़ं 👇

World News Today

World News Today: ईरान ने तबाह किया अमेरिकी दूतावास, चीन ने उतारीं 2000 नावें, दुनिया में खुले कई मोर्चे

शनिवार, 14 मार्च 2026
Punjab Investors Summit 2026

Amit Shah Moga Rally: CM भगवंत मान बोले, MSP-कर्ज माफी की उम्मीद थी, सिर्फ भला-बुरा कहकर चले गए

शनिवार, 14 मार्च 2026
CM Bhagwant Mann

Punjab Investors Summit 2026: मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले, कृषि को उद्योग से जोड़ेंगे

शनिवार, 14 मार्च 2026
Top News Today India

Top News Today India: ईरान-अमेरिका जंग तेज, LPG संकट से Rahul Gandhi के सवालों तक: दिनभर की बड़ी खबरें

शनिवार, 14 मार्च 2026

सवाल चौथे खिलाड़ी का है और इसके लिए लियम लिविंगस्टन, सिकंदर रजा, नाथन एलिस, क्रिस वोक्स और राइली रूसो जैसे विकल्प हैं. पिछले सीजन के प्रदर्शन के आधार पर देखें, तो इस जिम्बाब्वे के दिग्गज ऑलराउंडर सिकंदर रजा पहली पसंद नजर आते हैं, यानी लिविंगस्टन की पावर हिटिंग देखने को नहीं मिलेगी.

ऑलराउंडर्स करेंगे टीम का बेड़ा पार : टीम की बैटिंग एक बार फिर कप्तान शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह और जॉनी बेयरस्टो के इर्द-गिर्द घूमेगी, जबकि सिकंदर रजा, विकेटकीपर जितेश शर्मा और सैम करन ऑलराउंडर के तौर पर उन्हें सपोर्ट देंगे. उनके अलावा टीम अथर्व ताइडे को भी मौका दे सकती है, जिन्होंने पिछले सीजन में टॉप ऑर्डर में कुछ अच्छी पारियां खेली थीं, जबकि ऑलराउंडर ऋषि धवन भी दावा ठोक सकते हैं.

वहीं गेंदबाजी की बात करें तो स्टार साउथ अफ्रीकी पेसर रबाडा और युवा भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन पर टीम की किस्मत निर्भर करेगी. इन दोनों का साथ देने के लिए हर्षल पटेल और सैम करन के विकल्प टीम के पास हैं, जबकि स्पिन डिपार्टमेंट में लेग स्पिनर राहुल चाहरल लगातार खेलते दिखेंगे. उनके साथ के लिए सिकंदर रजा तो होंगे ही, साथ ही लेफ्ट आर्म स्पिनर हरप्रीत बराड़ को भी उतारा जा सकता है.

पंजाब की बेस्ट प्लेइंग 11 : शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, अथर्व ताइडे, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, सैम करन, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़ (इम्पैक्ट सब)

Previous Post

जमीन विवाद में पलवल में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल

Next Post

23 March 2024 Aaj Ka Rashifal: मेष-कर्क वालों को पॉलिटिक्स से होगा लाभ-लव लाइफ में किसे होगी परेशानी? पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

World News Today

World News Today: ईरान ने तबाह किया अमेरिकी दूतावास, चीन ने उतारीं 2000 नावें, दुनिया में खुले कई मोर्चे

शनिवार, 14 मार्च 2026
Punjab Investors Summit 2026

Amit Shah Moga Rally: CM भगवंत मान बोले, MSP-कर्ज माफी की उम्मीद थी, सिर्फ भला-बुरा कहकर चले गए

शनिवार, 14 मार्च 2026
CM Bhagwant Mann

Punjab Investors Summit 2026: मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले, कृषि को उद्योग से जोड़ेंगे

शनिवार, 14 मार्च 2026
Top News Today India

Top News Today India: ईरान-अमेरिका जंग तेज, LPG संकट से Rahul Gandhi के सवालों तक: दिनभर की बड़ी खबरें

शनिवार, 14 मार्च 2026
LPG Shortage India

LPG Shortage India: शिवालिक और नंदा देवी ने पार किया Hormuz, भारत आ रही गैस की बड़ी खेप

शनिवार, 14 मार्च 2026
Leather Goods

Punjab Investors Summit 2026: Sports और Leather Goods में पंजाब बनेगा Global Leader

शनिवार, 14 मार्च 2026
Next Post
Rashifal

23 March 2024 Aaj Ka Rashifal: मेष-कर्क वालों को पॉलिटिक्स से होगा लाभ-लव लाइफ में किसे होगी परेशानी? पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

PM मोदी को भूटान ने दिया अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से नवाजा

PM मोदी को भूटान ने दिया अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से नवाजा

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।