चंडीगढ़, 21 मार्च (The News Air) पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया है कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने गुरदासपुर के डिप्टी कमिशनर हिमांशु अग्रवाल को जालंधर का डिप्टी कमिशनर नियुक्त किया है। जबकि गुरदासपुर का डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल को लगाया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि जगदले नीलांबरी विजय को रोपड़ रेंज की डीआईजी और राकेश कुमार कौशल को डीआईजी बार्डर रेंज तैनात किया गया है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें













