बुधवार, 27 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - धन बल से जनमत का अपमान करने वालों को अवश्य सबक सिखाएगी प्रदेश की जनता: मुख्यमंत्री

धन बल से जनमत का अपमान करने वालों को अवश्य सबक सिखाएगी प्रदेश की जनता: मुख्यमंत्री

जन समस्याओं का समयबद्ध निदान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 13 मार्च 2024
in NEWS-TICKER, हिमाचल प्रदेश
A A
0
मुख्यमंत्री
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

सिरमौर, 13 मार्च (The News Air) सिरमौर ज़िला के विधानसभा क्षेत्र शिलाई में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध निदान उनकी प्राथमिकता है और वह राजनीतिक हित साधने के लिए समस्याओं को लटकाने में विश्वास नहीं रखते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आमजन को राहत पहुंचाने के लिए समय पर निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि चुनावी फायदे के लिए नहीं अपितु जन कल्याण के लिए सोच समझकर निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं आम परिवार से सम्बन्ध रखते हैं और उनका यह प्रयास है कि आमजन की समस्याओं के निदान के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई जाएं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और जन-जन के आशीर्वाद से सभी बाधाओं को पार कर इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने जो वायदे किए उन्हें पूरा किया जा रहा है और यह प्रयास किया जा रहा है कि वित्तीय स्थिति में सुधार लाते हुए जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त किया जाए।

यह भी पढे़ं 👇

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए भी राज्य सरकार दिन-रात कार्य कर रही है। युवाओं को वरीयता के अनुसार रोज़गार उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुके हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भंग किया गया अपितु भ्रष्टाचारियों पर विधि सम्मत कार्यवाही भी की गई। प्रदेश सरकार एक ओर युवाओं को योग्यता के अनुसार रोज़गार दिलवाने के लिए बचनवद्ध है, वहीं 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना, 500 करोड़ रुपए की हिम गंगा योजना और सौर ऊर्जा जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं के लिए स्वरोज़गार के बेहतर अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गत वर्ष बरसात में आई आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने राहत मैनुअल में बदलाव कर राहत राशि में कई गुणा की बढ़ौतरी की तथा सीमित संसाधनों के बावजूद उनके पुनर्वास के लिए 4500 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज जारी किया। उन्होंने कहा कि सिरमौर ज़िला में इस आपदा में 66 मकान पूर्ण रूप से तथा 718 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। इन्हें राहत राशि के रूप में लगभग 20 करोड़ रुपए प्रदान किए गए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र को प्रतिस्पर्धात्मक रूप से बेहतर बना रही है और प्रथम कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई तथा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल इस दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे आदर्श स्वास्थ्य संस्थान ग्राम स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जनता के बल पर राजनीति करते हैं और उनके लिए कुर्सी आम आदमी की आशाओं को पूरा करने का साधन है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि धन के बल पर जनता के मत का अपमान करने वालों को लोकसभा चुनाव में अवश्य सबक सिखाएं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल का लोकतंत्र का गला घोंटने का सपना केवल सपना ही रहेगा।

इससे पहले उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न मांगों से उन्हें अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार काम करने में विश्वास रखती है और मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से शिलाई क्षेत्र को विकास का आदर्श बनाया जाएगा।

खण्ड कांग्रेस समिति शिलाई के अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। गिरीपार हाटी कल्याण मंच सिरमौर के प्रताप सिंह तोमर ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार, नाहन के विधायक अजय सोलंकी, पावंटा साहिब के पूर्व विधायक किरणेश जंग, ज़िला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष आनन्द परमार, प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव अवनीत लाम्बा, विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की उम्मीदवार रहीं दयाल प्यारी, कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, अन्य गणमान्य व्यक्ति, उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा, अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शिलाई निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 110 करोड़ रुपए की विकासात्मक योजनाओं के..

Next Post

सीएए क़ानून पर देश को गुमराह करने वाली भाजपा से आप नेता आतिशी के तीखे सवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
पिछले एक साल में केंद्र सरकार की एजेंसियों ने दिल्ली में जितनी झुग्गियाँ तोड़ी,

सीएए क़ानून पर देश को गुमराह करने वाली भाजपा से आप नेता आतिशी के तीखे सवाल

पुलिस अधिकारियों

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को राज्य में निष्पक्ष और शांतमयी मतदान के लिए पुख़्ता बंदोबस्त करने के लिए कहा

cliQ India Hindi

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के चर्चाएँ : एक नया वाद-विवाद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।