रविवार, 15 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मुख्यमंत्री ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 110 करोड़ रुपए की विकासात्मक योजनाओं के..

मुख्यमंत्री ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 110 करोड़ रुपए की विकासात्मक योजनाओं के..

लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 13 मार्च 2024
A A
0
शिलाई विधानसभा
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

सिरमौर, 13 मार्च (The News Air) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 110 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।

मुख्यमंत्री ने कमरऊ तहसील की ग्राम पंचायत कान्डो चियोग में 59.67 लाख रुपए लागत से निर्मित प्रवाह सिंचाई योजना सुइंगा बाग तथा 1.85 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना कान्डो चियोग का लोकार्पण किया।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 15.90 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सालवाला-सतौन मार्ग की आधारशिला रखी। उन्होंने उप तहसील रोनहाट में 69.60 लाख रुपए लागत से निर्मित होने वाले पशु चिकित्सालय तथा 15.02 लाख रुपए की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टटियाना में बरामदे सहित दो अतिरिक्त कमरों की आधारशिला रखी।  

मुख्यमंत्री ने 07 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले शिलाई नाया से कन्डी-सुंदराड़ी सड़क, 17.64 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले द्राबिल नैनीधार से हलां सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने 30.68 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले कफोटा-कोटी-कान्डो-चियोग से टौंस पुल तक सड़क के स्तरोन्यन कार्य की भी आधारशिला रखी।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 1.38 करोड़ रुपए की लागत से टिम्बी में निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, नागरिक अस्पताल शिलाई में 19.36 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक सुविधा युक्त 100 बिस्तर वाले अस्पताल, ग्राम पंचायत शरली मानपुर में 2.95 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना गुड्डी तथा ग्राम पंचायत बांदली में 2.25 करोड़ रुपए की लागत से बागना बस्ती के लिए निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखी।

यह भी पढे़ं 👇

Iran Saudi Arabia Attack

Iran Saudi Arabia Attack: ईरान ने सऊदी बेस पर 5 US रिफ्यूलिंग प्लेन तबाह किए

रविवार, 15 मार्च 2026
LPG Gas Cylinder Crisis

LPG Gas Cylinder Crisis: भारत में गैस सिलेंडर की भयंकर किल्लत

रविवार, 15 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, तुरंत जानें

रविवार, 15 मार्च 2026
LPG Crisis India

LPG Crisis India: इंडक्शन स्टोव सस्ते हैं या महंगे, गैस से कितने इफेक्टिव?

रविवार, 15 मार्च 2026

मुख्यमंत्री ने सतौन में 06 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले राजीव गांधी आदर्श डे बोर्डिंग स्कूल तथा कफोटा में 3.79 करोड़ रुपए से लागत से निर्मित होने वाले 33 के.वी विद्युत उप केन्द्र का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने शिलाई में प्रदेश विद्युत बोर्ड का मण्डल कार्यालय खोलने, शिलाई में विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता का कार्यालय खोलने, कमरऊ तहसील में तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय स्थापित करने तथा जाखना में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने की घोषणा की। उन्होंने रोनहाट में खण्ड शिक्षा कार्यालय खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने कोटा-पाब तथा हलां में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और थोटां जाखल, उत्तरी तथा नाया पंजौर में स्वास्थ्य उपकेन्द्र खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने खुबयार में राजकीय माध्यमिक पाठशाला, गंगटोली में राजकीय उच्च पाठशाला, तालो बास में राजकीय प्राथमिक पाठशाला, ग्राम पंचायत कोड़गा के पनवार में राजकीय प्राथमिक पाठशाला, जखांडो में पशु औषधालय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिलाई अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक भी उपलब्ध करवाएं जाएंगे।  

मुख्यमंत्री ने बंबरार खड्ड पर पुल निर्मित करने, शिलाई खण्ड की 10 सड़कों के लिए 25 लाख रुपए प्रत्येक सड़क तथा मानल-कोडगा-सकानली मार्ग के लिए 24 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की।

इसके अतिरिक्त रेणुका विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह में प्रदेश विद्युत बोर्ड का मण्डल कार्यालय तथा ददाहू में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय खोलने और हरिपुरधार स्थित नागरिक अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान, प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार, नाहन के विधायक अजय सोलंकी, पावंटा साहिब के पूर्व विधायक किरणेश जंग, विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की उम्मीदवार रहीं दयाल प्यारी, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष आनन्द परमार, प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव अवनीत लाम्बा, खण्ड कांग्रेस समिति शिलाई के अध्यक्ष सीता राम शर्मा, कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, अन्य गणमान्य व्यक्ति, उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा, अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शिलाई निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Previous Post

मुफ्त पानी-पार्किंग का प्रस्ताव खारिज करने के लिए आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल की आलोचना की

Next Post

धन बल से जनमत का अपमान करने वालों को अवश्य सबक सिखाएगी प्रदेश की जनता: मुख्यमंत्री

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran Saudi Arabia Attack

Iran Saudi Arabia Attack: ईरान ने सऊदी बेस पर 5 US रिफ्यूलिंग प्लेन तबाह किए

रविवार, 15 मार्च 2026
LPG Gas Cylinder Crisis

LPG Gas Cylinder Crisis: भारत में गैस सिलेंडर की भयंकर किल्लत

रविवार, 15 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, तुरंत जानें

रविवार, 15 मार्च 2026
LPG Crisis India

LPG Crisis India: इंडक्शन स्टोव सस्ते हैं या महंगे, गैस से कितने इफेक्टिव?

रविवार, 15 मार्च 2026
Saudi Arabia vs America

Saudi Arabia vs America: रूस-चीन नहीं, सऊदी अरब से क्यों डरता है अमेरिका?

रविवार, 15 मार्च 2026
Operation All Out

Operation All Out: 3 फुट के आतंकी Noora Tantray का खौफनाक अंत, कैसे हुआ ढेर

रविवार, 15 मार्च 2026
Next Post
मुख्यमंत्री

धन बल से जनमत का अपमान करने वालों को अवश्य सबक सिखाएगी प्रदेश की जनता: मुख्यमंत्री

पिछले एक साल में केंद्र सरकार की एजेंसियों ने दिल्ली में जितनी झुग्गियाँ तोड़ी,

सीएए क़ानून पर देश को गुमराह करने वाली भाजपा से आप नेता आतिशी के तीखे सवाल

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।