गुरूवार, 26 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - IND vs ENG Score: दूसरे दिन लंच तक भारत 264/1, इंग्लैंड पर अब तक 46 रन की बढ़त, रोहित-शुभमन ने लगाए शतक

IND vs ENG Score: दूसरे दिन लंच तक भारत 264/1, इंग्लैंड पर अब तक 46 रन की बढ़त, रोहित-शुभमन ने लगाए शतक

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 8 मार्च 2024
A A
0
Ind Vs Eng Test Live Score: India Vs England 5th Test Day 2 Match Scorecard Ball By Ball Updates - Amar Ujala Hindi News Live
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

11:32 AM, 08-Mar-2024

 

IND vs ENG Live: लंच ब्रेक

दूसरे दिन लंच तक भारत ने एक विकेट पर 264 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 102 रन और शुभमन गिल 101 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक दूसरे विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे। ऐसे में बढ़त 46 रन की हो चुकी है। भारत को एकमात्र झटका यशस्वी के रूप में गुरुवार को लगा था। वह 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab No.1 State

Punjab No.1 State: शिक्षा, सड़क सुरक्षा और Ease of Business में पंजाब अव्वल

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Punjab University Shooting

Punjab University Shooting: मुख्य शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, Bambiha Gang का कनेक्शन

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Punjab Govt 4 Year Achievements

AAP Punjab Government 4 Years: भगवंत मान सरकार ने 1,000 गांवों में चलाया बड़ा अभियान

गुरूवार, 26 मार्च 2026
FANS Manthan 5.0 Delhi

FANS Manthan 5.0 Delhi: “विशाल भारत” पर कल से दिल्ली विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

गुरूवार, 26 मार्च 2026

आज के पहले सत्र में 30 ओवर गेंदबाजी हुई और भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 129 रन बनाए। टीम इंडिया ने 4.30 के रन रेट से स्कोर किया। रोहित ने टेस्ट करियर का 12वां और शुभमन गिल ने चौथा शतक जड़ा। रोहित का यह इस सीरीज में दूसरा शतक रहा। उन्होंने इससे पहले राजकोट में तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 131 रन बनाए थे। वहीं, शुभमन का इस सीरीज में पहला शतक रहा। शुभमन ने चौका लगाकर शतक पूरा किया। उनके पिता भी आज स्टेडियम में मौजूद हैं। ऐसे में पिता के सामने शतक लगाकर शुभमन ने शानदार अंदाज में जश्न मनाया। 

11:24 AM, 08-Mar-2024

IND vs ENG Live: रोहित-शुभमन के शतक

रोहित शर्मा ने टेस्ट करियर का 12वां शतक जड़ दिया है। उनके शतक के एक गेंद बाद शुभमन गिल ने भी शतक पूरा किया। उन्होंने टेस्ट करियर का चौथा शतक लगाया। उनके शतक के वक्त पिता भी मौजूद रहे और उन्होंने खड़े होकर खुशी से ताली बजाई। इस सीरीज में शुभमन तीन मौके पर शतक से चूक गए थे। हालांकि, आज उन्होंने शतक पूरा किया। वहीं, रोहित इस सीरीज में एक और शतक लगा चुके हैं। उन्होंने राजकोट टेस्ट की पहली पारी में 131 रन बनाए थे। भारत ने एक विकेट पर 262 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन 100 रन और रोहित 101 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 158 रन की साझेदारी हो चुकी है।

10:52 AM, 08-Mar-2024

IND vs ENG Live: भारत ने इंग्लैंड पर बनाई बढ़त

भारत ने इंग्लैंड पर बढ़त हासिल कर ली है। शुभमन ने शोएब बशीर की गेंद पर छक्का लगाकर भारत को बढ़त दिलाई। फिलहाल भारत का स्कोर एक विकेट पर 225 रन है। शुभमन 79 रन और रोहित 85 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 121 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 218 रन बनाए थे।

10:40 AM, 08-Mar-2024

IND vs ENG Live: रोहित-शुभमन के बीच शतकीय साझेदारी

रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों के बीच टेस्ट में पहली बार 100+ रन की साझेदारी हुई है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 206 रन है। टीम इंडिया अब इंग्लैंड से बस 12 रन पीछे है। शुभमन 65 और रोहित 80 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

10:32 AM, 08-Mar-2024

IND vs ENG Live: भारत का स्कोर 200 के पार

भारत ने एक विकेट पर 202 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 65 रन और रोहित शर्मा 76 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 98 रन की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया अब इंग्लैंड से 16 रन पीछे है। शुभमन ने शुरुआती कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद शानदार वापसी की है। यह इस सीरीज में उनका चौथा 50+ का स्कोर है।

10:07 AM, 08-Mar-2024

IND vs ENG Live: शुभमन गिल का अर्धशतक

शुभमन गिल ने टेस्ट करियर का सातवां अर्धशतक 64 गेंद पर जड़ा। वह काफी प्रभावी तरीके से बल्लेबाजी कर रहे हैं औ कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ यह उनका चौथा अर्धशतक रहा। फिलहाल भारत का स्कोर एक विकेट पर 186 रन है। शुभमन गिल 51 और रोहित शर्मा 74 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 82 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत अब भी 32 रन पीछे है।

09:56 AM, 08-Mar-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड से 47 रन पीछे भारत

भारत ने एक विकेट पर 171 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 72 रन और शुभमन गिल 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 67 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत अब भी इंग्लैंड से 47 रन पीछे है।

09:31 AM, 08-Mar-2024

IND vs ENG Live: दूसरे दिन का खेल शुरू

दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। टीम इंडिया दो विकेट पर 135 रन से आगे खेल रही है। शुभमन गिल 26 रन और रोहित शर्मा 52 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की नजर बढ़त हासिल करने पर है।

08:46 AM, 08-Mar-2024

IND vs ENG Live: भारत की नजर बढ़त हासिल करने पर

रोहित और शुभमन टीम इंडिया को बढ़त दिलवाना चाहेंगे। रोहित अर्धशतक लगाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि शुभमन ने भी अब तक 26 रन की अपनी पारी में कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए हैं। पहले दिन पिच ने स्पिनर्स की काफी मदद की थी। आज का दिन दिलचस्प रहने वाला है।

08:46 AM, 08-Mar-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड की बल्लेबाजी ढही

गुरुवार को पहले सत्र में 25.3 ओवर गेंदबाजी हुई और इंग्लैंड ने 100 रन बनाकर दो विकेट गंवाए। इसके बाद दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने 29.3 ओवर बल्लेबाजी की और 94 रन बनाने में छह विकेट गंवा दिए। एक वक्त इंग्लैंड का स्कोर 38वें ओवर में 137 रन पर दो विकेट था। इसके बाद क्राउली का विकेट गिरा और यहीं से इंग्लैंड की पूरी पारी ढह गई। 137 पर दो विकेट से इंग्लैंड की टीम 58वें ओवर में 218 रन पर सिमट गई। 20 ओवर के अंदर और 81 रन बनाने में भारत ने इंग्लैंड के आठ विकेट गिरा दिए।

Previous Post

Rohit sharma ने निकाला बैजबॉल का दम, ठोका शतक, धर्मशाला में कांपा इंग्लैंड

Next Post

इस चुनाव में सफाई होने वाली है, नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड समारोह में PM मोदी ने क्यों बोला ऐसा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab No.1 State

Punjab No.1 State: शिक्षा, सड़क सुरक्षा और Ease of Business में पंजाब अव्वल

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Punjab University Shooting

Punjab University Shooting: मुख्य शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, Bambiha Gang का कनेक्शन

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Punjab Govt 4 Year Achievements

AAP Punjab Government 4 Years: भगवंत मान सरकार ने 1,000 गांवों में चलाया बड़ा अभियान

गुरूवार, 26 मार्च 2026
FANS Manthan 5.0 Delhi

FANS Manthan 5.0 Delhi: “विशाल भारत” पर कल से दिल्ली विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

गुरूवार, 26 मार्च 2026
LPG Cylinder Booking

LPG Cylinder Booking: WhatsApp, SMS, Missed Call से मिनटों में बुक करें गैस सिलेंडर

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal on Delhi BJP Government: “गालियां देकर आए, 4 साल यही करेंगे, ना सरकार चलानी आती”

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Next Post
इस चुनाव में सफाई होने वाली है, नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड समारोह में PM मोदी ने क्यों बोला ऐसा - prime minister narendra modi gave national creator awards

इस चुनाव में सफाई होने वाली है, नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड समारोह में PM मोदी ने क्यों बोला ऐसा

PM Surya Ghar Yojana

पीएम सूर्य घर योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें अप्लाई से लेकर सब्सिडी तक पूरी जानकारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।