बुधवार, 6 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - 1 शीशी, 1 कंपनी, 700 वोटर… मामूली नहीं है वोट के निशान वाली स्याही की कहानी, पढ़कर हैरान रह जाएंगे आप!

1 शीशी, 1 कंपनी, 700 वोटर… मामूली नहीं है वोट के निशान वाली स्याही की कहानी, पढ़कर हैरान रह जाएंगे आप!

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 6 मार्च 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, स्पेशल स्टोरी
A A
0
चुनाव
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली : देश में इस साल आम चुनाव होने वाले हैं। चुनाव की तारीखों को ऐलान जल्द ही होने वाला है। ऐसे में मैसूर का नाम एक बार फिर चर्चा में है। इसकी वजह है चुनाव में मतदान के बाद वोटरों की तर्जनी उंगली पर लगने वाली खास स्याही। इस खास स्याही को देश में मैसूर की एकमात्र कंपनी मैसूर पेंट्स एंड वार्निश लिमिटेड तैयार करती है। लोकतंत्र की निशानी इस स्याही का इतिहास देश में करीब 50 साल से भी पुराना है। इस स्याही के बिना देश में चुनाव पूरा नहीं होता है। बैंगनी रंग की इस स्याही का सबसे पहले प्रयोग 1962 में चुनाव में धांधली रोकने के लिए किया गया था।

अब तक सबसे बड़ा ऑर्डर

अब तक सबसे बड़ा ऑर्डर

मैसूर पेंट्स एंड वार्निश लिमिटेड (एमपीवीएल) में यह बेहद व्यस्त समय है। आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है। हर चुनाव के साथ मतदाताओं की संख्या बढ़ने के साथ, अमिट स्याही की मांग भी बढ़ती जा रही है। इस बार आम चुनाव में इस स्याही की 26.6 लाख शीशी की जरूरत होगी। यूपी में सबसे अधिक चुनावी स्याही की जरूरत होती है। चुनाव के लिए स्याही के प्रोडक्शन पर 55 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 10 मिलीग्राम की एक शीशी का उपयोग 700 मतदाताओं के लिए किया जा सकता है। इसके ऑर्डर के बाद एमपीवीएल का कहना है कि जरूरत का कम से कम 70% उत्पादन पूरा हो गया है। बाकी 15 मार्च तक पूरा हो जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

BJP Punjab

BJP Punjab को CM Mann की चेतावनी: Blast से शांति भंग की कोशिश बंद करो

बुधवार, 6 मई 2026
Cash Withdrawal

Cash Withdrawal का बड़ा खेल: ₹61,000 करोड़ निकाले, क्या खतरे में है डिजिटल इंडिया?

बुधवार, 6 मई 2026
India Land Dispute

India Land Dispute: राज्यों के बीच सीमा विवाद क्यों, समझें मैप के जरिए

बुधवार, 6 मई 2026
Shukrana Yatra

पंजाब CM Bhagwant Mann ने शुरू की Shukrana Yatra, गुरु ग्रंथ साहिब एक्ट पर जताया आभार

बुधवार, 6 मई 2026

कैसे बनती है अमिट स्याही?

कैसे बनती है अमिट स्याही?

इस स्याही में सिल्वर नाइट्रेट होता है। इसे सीक्रेट रूप से तैयार किया जाता है। इंक को तैयार करने में पूरी सुरक्षा और गोपनीयता का ख्याल रखा जाता है। इंक का फॉर्मूला क्वालिटी मैनेजर के पास होता है। इसे किसी के साथ शेयर नहीं किया जाता है। यही वजह है कि कंपनी ने पिछले पांच दशक से अपनी साख बना रखी है। अमिट स्याही लगभग 10 दिनों तक चमकीली रहती है। उसके बाद वह फीकी पड़ने लगती है। प्रारंभ में, अमिट स्याही को कांच की बोतलों में भरकर सप्लाई की जाती थी। हालांकि, नई टेक्नोलॉजी आने के साथ, 1960 के दशक के अंत से एमपीवीएल ने एम्बर रंग के प्लास्टिक (एचडीपीई) कंटेनर का यूज करना शुरू कर दिया। 10 ग्राम वाली प्रत्येक शीशी की कीमत 174 रुपये है। यह पिछले चुनाव के 160 रुपये प्रति शीशी से अधिक है। ऐसा एक प्रमुख घटक सिल्वर नाइट्रेट की कीमत में उतार-चढ़ाव के कारण है। कंपनी स्याही वाली प्लास्टिक की शीशियों को बदलने के लिए मार्कर पेन बनाने का विकल्प भी तलाश रही है। इसका प्रोडक्शन अभी भी विकास चरण में है।

30 से अधिक देशों में सप्लाई

30 से अधिक देशों में सप्लाई

देश में बनने वाली लोकतंत्र वाली स्याही देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी सप्लाई होती है। इंग्लैंड, तुर्की, मलेशिया, नेपाल, घाना, दक्षिण अफ्रीका के साथ ही डेनमार्क जैसे देशों में मेड इन मैसूर इंक का यूज किया जाता है। वर्तमान में घरेलू डिमांड के अलावा, कंपनी के पास पूरा करने के लिए निर्यात ऑर्डरों की भी लाइन लगी है। इसकी वजह है कि इस साल चुनाव होने वाले 60 देशों में से कई को अपनी मतदान प्रक्रियाओं के लिए इस अमिट स्याही की आवश्यकता है। कंपनी को अन्य देशों से मार्कर शीशियों के लिए कई अनुरोध प्राप्त हुए हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में और ऑर्डर आएंगे। कंपनी के एमडी मोहम्मद इरफान का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में, हमने कंबोडिया, फिजी द्वीप समूह, सिएरा लियोन और गिनी-बिसाऊ से छोटे निर्यात ऑर्डर पूरे किए हैं। अब हम मंगोलिया, फिजी द्वीप समूह, मलेशिया और कंबोडिया के लिए ऑर्डर में जुटे हैं।

मैसूर के राजा ने की थी स्थापना

मैसूर के राजा ने की थी स्थापना

मैसूर पेंट्स की स्थापना 1937 में महाराजा कृष्णराज वाडियार चतुर्थ ने थी। 1962 में, चुनाव आयोग ने कानून मंत्रालय, भारत की राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला और राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम के सहयोग से ऐसी स्याही बनाने के लिए मैसूर पेंट्स एंड वार्निश लिमिटेड के साथ एक समझौता किया। सेंटर फॉर साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ने इस स्याही का फॉर्मूला तैयार किया था। खास बात है कि इस स्याही को आसानी से मिटाया नहीं जा सकता था। वर्तमान में इस फैक्ट्री में करीब 100 लोगों की टीम काम करती है। फैक्ट्री में बाहरी लोगों की एंट्री प्रतिबंधित है। इसके अलावा फैक्ट्री में तीन चरण पर सिक्योरिटी चेक होता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Agra Metro का PM Modi ने किया वर्चुअली उद्घाटन, CM Yogi ने किया सफर – Dainik Savera Times

Next Post

उर्सुला से मेलिंडा तक… ये हैं दुनिया की 10 सबसे पावरफुल महिलाएं, जानें कैसे हासिल किया मुकाम

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

BJP Punjab

BJP Punjab को CM Mann की चेतावनी: Blast से शांति भंग की कोशिश बंद करो

बुधवार, 6 मई 2026
Cash Withdrawal

Cash Withdrawal का बड़ा खेल: ₹61,000 करोड़ निकाले, क्या खतरे में है डिजिटल इंडिया?

बुधवार, 6 मई 2026
India Land Dispute

India Land Dispute: राज्यों के बीच सीमा विवाद क्यों, समझें मैप के जरिए

बुधवार, 6 मई 2026
Shukrana Yatra

पंजाब CM Bhagwant Mann ने शुरू की Shukrana Yatra, गुरु ग्रंथ साहिब एक्ट पर जताया आभार

बुधवार, 6 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 6 मई 2026
6 May History

6 May History: आज के दिन बना था इतिहास, हिंडनबर्ग हादसे से लेकर किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक तक

बुधवार, 6 मई 2026
Next Post
उर्सुला से मेलिंडा तक, ये कैसे बनीं दुनिया की सबसे पावरफुल महिलाएं?

उर्सुला से मेलिंडा तक... ये हैं दुनिया की 10 सबसे पावरफुल महिलाएं, जानें कैसे हासिल किया मुकाम

अहम प्रौद्योगिकियों में दक्षिण कोरिया के साथ साझेदारी का विस्तार चाहता है भारत : S. Jaishankar

अहम प्रौद्योगिकियों में दक्षिण कोरिया के साथ साझेदारी का विस्तार चाहता है भारत : S. Jaishankar

TMC के शाहजहां शेख को CBI को न सौंपने पर BJP ने साधा निशाना

TMC के शाहजहां शेख को CBI को न सौंपने पर BJP ने साधा निशाना

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।