LIVE | ...
मंगलवार, 18 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - पानी बिल माफी योजना को रोकने पर विधानसभा में ‘‘आप’’ विधायकों का विरोध-प्रदर्शन, भाजपा का पुतला फूंका

पानी बिल माफी योजना को रोकने पर विधानसभा में ‘‘आप’’ विधायकों का विरोध-प्रदर्शन, भाजपा का पुतला फूंका

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024
in नई दिल्ली, NEWS-TICKER
A A
0
Protest
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– दिल्ली की जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए स्कीम लाना सीएम केजरीवाल का अधिकार और कर्तव्य है- सोमनाथ भारती

– भाजपा एलजी कार्यालय से अधिकारियों पर दबाव डालकर सरकार को पानी बिल माफी योजना नहीं लागू करने दे रही- सोभनाथ भारती

– भाजपा दिल्लीवालों के हर दुख का कारण बन रही है, जबकि आम आदमी पार्टी उनके हर सुख का कारण बन रही है- सोमनाथ भारती

– भाजपा दिल्लीवालों से नफरत करती है और उसे अपने अहंकार में जनता के हितों की कोई परवाह नहीं है- कुलदीप कुमार

– एलजी साहब को सरकार का आदेश न मानने वाले अफसरों पर कार्रवाई कर इस स्कीम को कैबिनेट में पास करवाना चाहिए- कुलदीप कुमार

– पिछले आठ महीने से अधिकारी फाइल लेकर बैठे हैं, क्योंकि भाजपा दिल्लीवालों का बढ़ा पानी का बिल माफ नहीं करने देना चाहती- संजीव झा

– जब तक यह स्कीम कैबिनेट से पास नहीं हो जाती, तब तक हमारा विरोध-प्रदर्शन सदन से सड़क तक चलता रहेगा- संजीव झा

नई दिल्ली, 27 फरवरी (The News Air) दिल्ली विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान मंगलवार को एक बार फिर पानी बिल माफी योजना को रोके जाने को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा में विरोध-प्रदर्शन किया। एलजी से अधिकारियों को जल्द से जल्द स्कीम का प्रस्ताव कैबिनेट में लाने का निर्देश देने की मांग करते हुए ‘‘आप’’ विधायक पैदल मार्च करते हुए सदन से बाहर निकले और परिसर में गांधी जी की प्रतिमा के पास भाजपा और एलजी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विधायकों ने पानी के बिल के साथ भाजपा का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज किया। इस दौरान विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि अगर दिल्ली की जनता पानी के बढ़े बिलों से परेशान है तो सीएम अरविंद केजरीवाल का अधिकार है कि वो स्कीम लाकर उनको राहत दें। लेकिन भाजपा एलजी कार्यालय और सर्विस विभाग के जरिए अधिकारियों पर दबाव डालकर सरकार को यह योजना नहीं लाने दे रही है। विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा को अपने अहंकार में जनता के हितों की कोई परवाह नहीं है। जबकि विधायक संजीव झा ने कहा कि स्कीम को पास होने तक हमारा विरोध जारी रहेगा।

मंगलवार को विधानसभा सत्र की शुरूआत होने के कुछ देर बाद आम आदमी पार्टी के विधायक पानी बिल माफी योजना को रोकने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाजपा वालों केजरीवाल को पानी का बिल माफ करने दो, एलजी साहब दोषी अफसरों को सस्पेंड करो, भाजपा शर्म करो समेत तमाम नारों से लिखी लख्ती लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने नारेबाजी की। विधायकों ने पहले दिल्ली विधानसभा के अंदर प्रदर्शन किया और फिर पैदल मार्च करते हुए परिसर में पहुंचे और गांधी जी की प्रतिमा के सामने भाजपा का पूतला फूंका।

‘‘आप’’ विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि भाजपा दिल्ली के अंदर ऐसा करतूत कर रही है कि लोकतंत्र का कोई नामो निशान नहीं रह गया है। दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को 70 में से 62 सीटें दी है। इतने प्रचंड बहुमत वाली दिल्ली सरकार की स्कीम को नहीं लागू करने दिया जा रहा है। सीएम अरविंद केजरीवाल का अधिकार और कर्तव्य है कि वो दिल्ली की जनता की समस्याओं का समाधान लेकर आएं। अगर दिल्ली जल बोर्ड के जरिए पानी का गलत बिल आया है तो सीएम का कर्तव्य और अधिकार है कि वो स्कीम लेकर आएं और जनता को राहत दिलाएं। भाजपा चोर दरवाजे से एलजी कार्यालय और सर्विस विभाग के माध्यम से अधिकारियों पर दबाव डालकर और डराकर केजरीवाल सरकार के स्कीम को लागू नहीं करने दिया जा रहा है। दिल्ली में जो हो रहा है, वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस तरह से संविधान को तार-तार किया जा रहा है, उससे बाबा साहब अंबेडकर भी लज्जित हो रहे होंगे।

उन्होंने कहा कि पूरे दिल्लीवालों को यह बात मालूम पड़ गई है कि भाजपा ही है जो जनता के हर दुख का कारण बन रही है और आम आदमी पार्टी ही है जो दिल्ली की जनता के हर सुख का कारण बन रही है। भाजपा दिल्ली की जनता के सामने एक्सपोज हो चुकी है। दिल्ली की जनता ने दिल्ली की सातों सीटें भाजपा को दी है। लेकिन भाजपा के सातों सांसद इस मुद्दे पर चुप बैठे हैं। इसलिए दिल्ली की जनता लोकसभा चुनाव में इसका बदला जरूर लेगी।

यह भी पढे़ं 👇

Supreme Court

फांसी की सजा बदलने की मांग पर Supreme Court का बड़ा फैसला

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Robert Redford Death

Robert Redford Death: हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का 18 अगस्त को निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

‘आप’’ विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा के लोग दिल्ली की जनता से नफरत करते हैं। भाजपा का राजनीतिक अहंकार इस कदर आसमान चढ़ा हुआ है कि उनको दिल्ली के लोगों के हितों की कोई परवाह नहीं है। सदन में एक स्वर में प्रस्ताव पारित हुआ कि जितने भी अधिकारी पानी के बिल माफी योजना के फाइल को रोक रहे हैं, एलजी साहब उनको बर्खास्त करें और इस योजना को पास करवाकर दिल्लीवासियों की मदद करें। लेकिन बार-बार कहने के बावजूद इस पर अमल नहीं किया जा रहा है और बार-बार सदन स्थगित हो रहा है। सदन के अंदर से लगातार एक ही मांग उठ रही है कि एलजी साहब पानी बिल माफी योजना को रोकने वाले अफसरों पर कार्रवाई कर इस योजना को पास करवाने में आम आदमी पार्टी सरकार की मदद करें। लेकिन एलजी साहब भी इस पर कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। आज प्रतीक के तौर पर भाजपा और पानी के बढ़े हुए बिलों का पुतला दहन किया गया है। यह संदेश देने लिए कि एलजी साहब अब तो जाग जाएं और भाजपा के इशारे पर जो अधिकारी स्कीम रोक रहे हैं, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। हमें उम्मीद है कि दिल्ली की जनता के हितों का ख्याल रखते हुए एलजी साहब अधिकारियों पर कार्रवाई भी करेंगे और बिल माफी की इस योजना को लागू भी करवाएंगे।

“आप“ विधायक संजीव झा ने कहा कि दिल्लीवासी पानी के अनाप-शनाप बिलों से परेशान हैं और जनता चाहती है कि इन गलत बिलों को माफ किया जाए। सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्लीवासियों के पानी के बिल में गड़बड़ी को माना है। जनता को इससे राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट में वन टाइम सेटलमेंट स्कीम बिल लाने चाहते थे ताकि इसके जरिए दिल्ली की जनता के पानी के बढ़े बिल को माफ या कम किया जाए। इस स्कीम को लाए 8 महीने हो गए हैं। पिछले 8 महीनों से अधिकारी इस योजना की फाइल को लेकर बैठे हुए हैं। वित्त सचिव ने इस फाइल को रोका है। हमने इस बात को लगातार सदन में उठाया और इसे लागू करवाने के लिए प्रदर्शन किया कि वित्त सचिव की फाइल रोकने की हिम्मत कैसे हो सकती है। सदन ही वित्त सचिव को वेतन देता है और यह सदन चाहता है कि वन टाइम सेटलमेंट स्कीम पास हो। लेकिन लगातार प्रदर्शन करने के बावजूद भी जब वित्त सचिव इस योजना की फाइल को पास नहीं कर रहे हैं तो इसका साफ मतलब है कि भाजपा चाहती है कि दिल्लीवासियों का बढ़ा पानी का बिल माफ न हो। भाजपा दिल्ली की जनता से बदला लेना चाहती है, इसलिए वह अपने एजेंट एलजी के जरिए वित्त सचिव पर दबाव बनाया कि स्कीम की फाइल आगे नहीं बढ़ाई जाए। इसलिए आज हमने बीजेपी का पूतला जलाया है और उस पुतले में हमने पानी का बिल लगाया है। यह सदन, दिल्ली के लोगों द्वारा चुनी गई दिल्ली की सरकार और आम आदमी पार्टी के सभी विधायक चाहते हैं कि वन टाइम सेटलमेंट स्कीम पास हो और जब तक स्कीम नहीं होगी, तब तक उनका विरोध सदन और सड़कों पर चलता रहेगा। दो महीने बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली में जिन लोगों का बिल बढ़ा हुआ है वो भाजपा को उनकी औकात दिखाएंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘पंचायत 2’ एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत, 4 भोजपुरी स्टार समेत 9 लोगों की मौत

Next Post

अदा शर्मा ने फिल्म बस्तर: द नक्सल स्टोरी के लिए जमकर बहाया पसीना,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Supreme Court

फांसी की सजा बदलने की मांग पर Supreme Court का बड़ा फैसला

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Robert Redford Death

Robert Redford Death: हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का 18 अगस्त को निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal

18 August 2026 | Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल | Today Horoscope

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Vimal Elaichi Ad

SRK, Ajay Devgn को FDA Notice: Vimal Elaichi Ad पर बड़ी कार्रवाई

सोमवार, 17 अगस्त 2026
Next Post
अदा शर्मा ने फिल्म बस्तर: द नक्सल स्टोरी के लिए जमकर बहाया पसीना,

अदा शर्मा ने फिल्म बस्तर: द नक्सल स्टोरी के लिए जमकर बहाया पसीना,

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा पंजाब के 69 स्कूलों को ने 5.17 करोड़ की ‘बैस्ट स्कूल अवॉर्ड’ राशि बाँटी

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा पंजाब के 69 स्कूलों को ने 5.17 करोड़ की ‘बैस्ट स्कूल अवॉर्ड’ राशि बाँटी

दिल्ली में समान्य सीट से एससी को टिकट, केवल ‘‘आप’’ कर सकती है...

दिल्ली में समान्य सीट से एससी को टिकट, केवल ‘‘आप’’ कर सकती है...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।