LIVE | ...
बुधवार, 5 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Jalna Curfew,आगजनी के बाद बस सेवाएं बंद, जालना में कर्फ्यू, महाराष्ट्र में फिर भड़की मराठा आंदोलन की आग

Jalna Curfew,आगजनी के बाद बस सेवाएं बंद, जालना में कर्फ्यू, महाराष्ट्र में फिर भड़की मराठा आंदोलन की आग

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 26 फ़रवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Jalna Curfew,आगजनी के बाद बस सेवाएं बंद, जालना में कर्फ्यू, महाराष्ट्र में फिर भड़की मराठा आंदोलन की आग - jalna curfew due to maratha reservation protest bus torched manoj jarange annaunce to reach mumbai

Jalna Curfew,आगजनी के बाद बस सेवाएं बंद, जालना में कर्फ्यू,

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जालना, 26 फरवरी (The News Air): मराठा आंदोलन की आग में एक बार फिर से महाराष्ट्र जलने लगा है। कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल का अनशन जारी है। इसी बीच जालना के कई इलाकों में प्रदर्शन शुरू हो गए। आगजनी और तोड़फोड़ की गई। एक बस को आग लगा दी गई। आंदोलन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के जालना जिले के अंबड तालुका में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिला प्रशासन ने कर्फ्यू को लेकर आदेश जारी किए है। स्थानीय लोगों के लिए गाइडलाइंस जारी की गई हैं। जालना के जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल ने आदेश में कहा कि जरांगे ने रविवार को घोषणा की कि वह मुंबई जाएंगे और मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की अपनी मांग को लेकर आंदोलन करेंगे। इसमें कहा गया है कि ऐसी आशंका है कि लोग उन्हें (मुंबई जाने से) रोकने के लिए जालना के अंतरवाली सरती गांव में आ सकते हैं, जहां कार्यकर्ता भूख हड़ताल कर रहे हैं।

डीएम के आदेश में कहा गया है कि भारी भीड़ के कारण धुले-मुंबई राजमार्ग और आसपास के अन्य इलाकों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है। इसलिए कानून- व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सोमवार आधी रात से अगले आदेश तक अंबड तालुका में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

डीएम के आदेश में क्या : जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवाजाही, दूध वितरण, मीडिया और अस्पतालों को इस आदेश से छूट दी गई है।

जरांगे रविवार की रात अंतरवाली सरती से रवाना होकर पास के भांबेरी गांव पहुंचे। हालांकि, सोमवार सुबह प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता अंतरवाली सरती लौट आए और चिकित्सा उपचार लेना शुरू कर दिया।

जालना में बस सेवाएं बंद : मराठा प्रदर्शनकारियों ने अंबाड तालुका के तीर्थपुरी शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर राज्य परिवहन की एक बस में आग लगा दी। सड़क परिवहन निगम ने अगली सूचना तक जालना में अपनी बसों की आवाजाही बंद कर दी है। मराठा समुदाय कई वर्षों से मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Cabinet Decisions

Punjab Cabinet Decisions: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम, डिजिटल यूनिवर्सिटी और बड़े सुधार

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Punjab SC Scholarship

Punjab SC Scholarship Scheme: 10 लाख SC छात्रों को मिली छात्रवृत्ति, बलजीत कौर ने गिनाईं उपलब्धियां

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Punjab Power Distribution

Punjab Power Distribution: बिजली वितरण प्रणाली के लिए 5,000 करोड़, 1.12 लाख ट्रांसफॉर्मर लगे

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Amritsar 60 MLD

Amritsar Sewerage Treatment Plant: अमृतसर में 60 MLD सीवरेज प्लांट को मंजूरी, बायो-CNG भी होगी तैयार

बुधवार, 5 अगस्त 2026

क्या है मनोज जरांगे के मांग? : महाराष्ट्र विधान सभा (निचला सदन) ने फरवरी में पेश किए गए मराठा आरक्षण विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया, जिसका उद्देश्य मराठों को 50 प्रतिशत की सीमा से ऊपर 10 प्रतिशत आरक्षण देना था। 20 फरवरी को विधानसभा में आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद भी अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने से इनकार करते हुए मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने मांग की कि एनडीए सरकार दो दिनों के भीतर ‘सेज सोयरे’ अध्यादेश अधिसूचना को लागू करे, जिसमें विफल रहने पर राज्य में बहुसंख्यक समुदाय 24 फरवरी को एक नए दौर का आंदोलन शुरू करेगा।

अशोक चव्हाण ने साधा निशाना : सरकारी नौकरियों और शिक्षा में मराठों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के केंद्र में रहे पाटिल ने कहा कि समुदाय के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की गारंटी देने वाला विधेयक उनकी मांगों को पूरा करने में विफल रहता है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अशोक चव्हाण ने उनकी सभी मांगों को पूरा करने के बावजूद आंदोलन जारी रखने की आवश्यकता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘वह (मनोज जारंगे पाटिल) जानते हैं कि वह आंदोलन क्यों कर रहे हैं? हम जो कह रहे हैं वह यह है कि जब सरकार ने यह कानून लाकर उनकी सभी मांगों को पूरा कर लिया है, तो आंदोलन की कोई आवश्यकता नहीं है।’

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Manish Sisodia की गिरफ्तारी को आज हुआ 1 साल, कैबिनेट और विधायकों के साथ…

Next Post

भारत में लॉन्च हुई हुस्कवर्ना विटपिलेन 250 और स्वार्टपिलेन 401, कमाल का है ये मॉडल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Cabinet Decisions

Punjab Cabinet Decisions: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम, डिजिटल यूनिवर्सिटी और बड़े सुधार

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Punjab SC Scholarship

Punjab SC Scholarship Scheme: 10 लाख SC छात्रों को मिली छात्रवृत्ति, बलजीत कौर ने गिनाईं उपलब्धियां

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Punjab Power Distribution

Punjab Power Distribution: बिजली वितरण प्रणाली के लिए 5,000 करोड़, 1.12 लाख ट्रांसफॉर्मर लगे

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Amritsar 60 MLD

Amritsar Sewerage Treatment Plant: अमृतसर में 60 MLD सीवरेज प्लांट को मंजूरी, बायो-CNG भी होगी तैयार

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 10 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सीमापार नेटवर्क का पर्दाफाश

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Punjab Assembly Resolution

Punjab Assembly Resolution: 68,228 नौकरियों और 1.83 लाख करोड़ निवेश पर विधानसभा ने पारित किया ऐतिहासिक प्रस्ताव

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Next Post
Bike

भारत में लॉन्च हुई हुस्कवर्ना विटपिलेन 250 और स्वार्टपिलेन 401, कमाल का है ये मॉडल

हिमाचल में साक्षरता दर हुई 88 फीसद से अधिक

हिमाचल में साक्षरता दर हुई 88 फीसद से अधिक

bank holidays

महा शिवरात्रि, होली और गुड फ्राइडे...जानें मार्च में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।