बुधवार, 6 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - इंडिया गठबंधन के सीट बंटवारे की खबर आते ही भाजपा ने दी सीएम केजरीवाल को गिरफ़्तार करने की धमकी- आतिशी

इंडिया गठबंधन के सीट बंटवारे की खबर आते ही भाजपा ने दी सीएम केजरीवाल को गिरफ़्तार करने की धमकी- आतिशी

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 22 फ़रवरी 2024
in नई दिल्ली, NEWS-TICKER, सियासत
A A
0
इंडिया गठबंधन
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– भाजपा की धमकी, अगर ’आप’ ने इंडिया अलायंस नहीं छोड़ी तो अरविंद केजरीवाल को सीबीआई का नोटिस आएगा और गिरफ़्तारी होगी- आतिशी

– ‘‘आप’’ को धमकी मिल रही है कि अगर इंडिया एलायंस दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ा तो आने वाले तीन-चार दिनों में अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार किया जाएगा -आतिशी

– इंडिया अलायंस न छोड़ने पर अरविंद केजरीवाल को सीबीआई सीआरपीसी के सेक्शन 41ए के तहत नोटिस भेजेगी- आतिशी

– अगर भाजपा को लगता है कि वो गिरफ़्तारी की धमकियां देकर ’आप’ और अरविंद केजरीवाल को डरा सकती है तो बहुत बड़ी गलती कर रही है, हम डरने वाले नहीं हैं- आतिशी

– भाजपा चाहे जेल में डाल दे या फांसी पर चढ़ा दे, आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ता रहेगा- आतिशी

नई दिल्ली, 22 फरवरी (The News Air) इंडिया अलायंस के सीट शेयरिंग को खबर आते ही भाजपा राजनीति के इतने बुरे स्तर पर गिर चुकी है कि अलायंस न तोड़ने के एवज में अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार करने की धमकी दे रही है। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से वरिष्ठ आप नेता व दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने भाजपा की इस साज़िश को मीडिया के सामने बेनकाब किया। आप नेता आतिशी ने कहा कि, दिल्ली में इंडिया एलायंस के सीट बँटवारे को फाइनल होने की ओर जाता देख भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार करने की धमकी दे रही है। भाजपा ने धमकी दी है कि, अगर ’आप’ ने इंडिया अलायंस नहीं छोड़ी तो 2 दिनों में या तो शनिवार या सोमवार को अरविंद केजरीवाल जी को सीबीआई का नोटिस आएगा और फिर उसके 1-2 में उन्हें गिरफ़्तार किया जायेगा।

आतिशी ने कहा कि ’आप’ को धमकी मिल रही है कि, अगर इंडिया एलायंस दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ेगा, तो आने वाले 3-4 दिन में अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, इंडिया अलायंस न छोड़ने पर अरविंद केजरीवाल जी को सीबीआई सीआरपीसी के सेक्शन 41 के तहत नोटिस भेजेगी और उसके बाद सीबीआई-ईडी दोनों अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ़्तार करेगी।

उन्होंने कहा कि, अगर भाजपा को लगता है कि वो गिरफ़्तारी की धमकियाँ देकर ’आप’ और अरविंद केजरीवाल जी को डरा सकते है तो बहुत बड़ी गलती कर रहे है, हम इनकी धमकियों से डरने वाले नहीं है। चाहे ये आप नेताओं को जेल में डाल दे, फाँसी पर चढ़ा दें लेकिन फिर भी आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ता रहेगा।

आप नेता आतिशी ने साझा करते हुए कहा कि, इंडिया गठबंधन की दिल्ली में शीट शेयरिंग की बातचीत लगभग एक निष्कर्ष पर पहुँच चुकी है। कल शाम से जब से मीडिया में ये खबर चल रही है कि शीट शेयरिंग तक़रीबन फाइनल है और किसी भी समय एनाउंस हो सकती है, उसके बाद से ही आम आदमी पार्टी के नेताओं के पास ये मैसेज आया है कि अगर आम आदमी पार्टी ने इंडिया अलायंस नहीं छोड़ी तो आने वाले 2 दिनों में अरविंद केजरीवाल जी को सीबीआई का सीआरपीसी के सेक्शन 41 के तहत नोटिस आएगा और उन्हें सीबीआई-ईडी दोनों के द्वारा गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी को ये धमकी मिल रही है कि, अगर इंडिया एलायंस मिलकर दिल्ली में चुनाव लड़ेगा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर सीटों का बँटवारा करेंगे तो आने वाले तीन से चार दिन में अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ़्तार किया जायेगा।

आतिशी ने कहा कि मैं सभी मीडिया के साथियों से भाजपा को ये बताना चाहती हूँ कि ये लोकतंत्र है। लोकतंत्र जनता का शासन होता है, जनता को वोट देकर किसी भी पार्टी को चुनने का अधिकार होता है, पार्टियों को साथ मिलकर गठबंधन करने का अधिकार होता है।

इसके बावजूद भी अगर भाजपा को लगता है कि वो इस प्रकार की धमकियाँ देकर, गिरफ़्तार करने की धमकियाँ देकर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी को डरा सकती है तो बहुत बड़ी गलती कर रही है। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी भाजपा की इन धमकियों से डरने वाले नहीं है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 6 मई 2026
6 May History

6 May History: आज के दिन बना था इतिहास, हिंडनबर्ग हादसे से लेकर किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक तक

बुधवार, 6 मई 2026
Breaking News Live Updates 6 May 2026

Breaking News Live Updates 6 May 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 6 मई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देशभर में आंधी-तूफान का कहर, 7 राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

बुधवार, 6 मई 2026

ये आम आदमी पार्टी के एक एक नेता एक एक विधायक को जेल में डाल दे तो आप के कार्यकर्ता नए नेताओं के तौर पर खड़े हो जाएँगे और इस देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेंगे।

इसलिए भाजपा चाहे जितनी धमकी दे, जेल में डाल दे या फाँसी पर टांग दे पर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी इनकी धमकियों से डरने वाले नहीं है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

किसानों के खि़लाफ़ अत्याचार असहनीय; संधवां ने केंद्र को सभी माँगें तुरंत मानने के लिये माँग की

Next Post

किसानों पर दमन के खिलाफ और लंबित मांगों को लेकर…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 6 मई 2026
6 May History

6 May History: आज के दिन बना था इतिहास, हिंडनबर्ग हादसे से लेकर किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक तक

बुधवार, 6 मई 2026
Breaking News Live Updates 6 May 2026

Breaking News Live Updates 6 May 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 6 मई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देशभर में आंधी-तूफान का कहर, 7 राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

बुधवार, 6 मई 2026
6 May 2026 Rashifal

6 May 2026 Rashifal: धनु में चंद्रमा, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

बुधवार, 6 मई 2026
DGP Gaurav Yadav Ludhiana ICCC

DGP Gaurav Yadav Ludhiana ICCC: पंजाब का तीसरा शहर बना इंटेलीजेंट, 1700 कैमरे लगे

मंगलवार, 5 मई 2026
Next Post
SKM

किसानों पर दमन के खिलाफ और लंबित मांगों को लेकर...

bhagwant mann

Breaking: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुभकरण को लेकर किया बड़ा ऐलान

आज ही के दिन हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला का निधन हुआ था (23 फरवरी की प्रमुख घटनाएं)

आज ही के दिन हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला का निधन हुआ था

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।