LIVE | ...
बुधवार, 15 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - खाना बनाना सिखाना हो या मुद्दा समझाना… मातृभाषा में कंटेंट बनाने वाली इन मातृशक्तियों ने बनाई मिसाल

खाना बनाना सिखाना हो या मुद्दा समझाना… मातृभाषा में कंटेंट बनाने वाली इन मातृशक्तियों ने बनाई मिसाल

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 21 फ़रवरी 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, लाइफस्टाइल
A A
0
खाना बनाना सिखाना हो या मुद्दा समझाना... मातृभाषा में कंटेंट बनाने वाली इन मातृशक्तियों ने बनाई मिसाल

खाना बनाना सिखाना हो या मुद्दा समझाना... मातृभाषा में कंटेंट बनाने वाली इन मातृशक्तियों ने बनाई मिसाल

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 21 फरवरी (The News Air) : आज यानी 21 फरवरी को विश्व मातृभाषा दिवस है। मातृभाषा वह भाषा होती है, जिसे हम मां की गोद में खेलते हुए बिना किसी ट्रेनिंग के खुद-ब-खुद सीख लेते हैं। एक दशक में बड़ी संख्या में कंटेंट क्रिएटर आए हैं, जो अपनी बात लोगों को मातृभाषा में पहुंचा रहे हैं। इस लिस्ट में महिलाएं भी कम नहीं हैं, जिन्होंने अंग्रेजी के बजाय मातृभाषा में विडियो कंटेंट बनाना शुरू किया और आज बड़ी कंटेंट क्रिएटर हैं। ये सभी लगभग साधारण परिवार से आती हैं और अपने कंटेंट की वजह से सम्मानजनक जिंदगी बिता रही हैं।मैं

लोगों को उनके घर की लगती हूं- कविता सिंह, बलिया (यूपी): कविता सिंह 2014 से Kabita’s Kitchen नाम से हिंदी यूट्यूब चैनल चलाती हैं और लोगों को खाने की रेसिपी बताती हैं। मूल रूप से यूपी के बलिया से आने वाली कविता कहती हैं कि मैं अपनी बात को सबसे अच्छे से हिंदी में रख सकती हैं, इस वजह से हिंदी में विडियो बनाना शुरू किया। मन में जरूर आया कि अंग्रेजी की ऑडियंस अधिक है और अंग्रेजी के विडियो ज्यादा चल रहे हैं, लेकिन हिंदी को ही चुना। पहली विडियो भिंडी की सब्जी पर बनाई थी। इसे देख आसपास के लोगों ने मजाक उड़ाया कि बनाना ही था तो कुछ अच्छा बनाती, लेकिन परवाह नहीं की। आज आलम यह है कि कविता किचन के यूट्यूब पर 1.37 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। वह बताती हैं कि आज सीनियर IT प्रफेशनल से ज्यादा कमा ले रही हूं। कविता कंटेंट भी बनाती हैं और अपना विडियो खुद एडिट भी करती हैं। वह कहती हैं कि मेरी सहज भाषा और भाव देख लोगों को लगता है कि मैं उनके घर की ही कोई मेंबर हूं।

अपनी मराठी में कंटेंट बनाकर खुश हूं- सरिता, पुणे (महाराष्ट्र): सरिता मराठी भाषा में यूट्यूब पर कुकरी कंटेंट बनाती हैं। उन्होंने 2018 में यह काम शुरू किया। आज उनके Sarita’s Kitchen यूट्यूब चैनल पर 15 लाख सब्सक्राइबर हैं। सरिता बताती हैं कि पति नौसेना में थे और जगह- जगह ट्रांसफर होते रहते थे। इस वजह से सरिता कई राज्यों के खाने की संस्कृति से परिचित हो चुकी थीं। पति के रिटायरमेंट के बाद वह जब पुणे आईं तो उन्होंने जॉब तलाशना शुरू किया, लेकिन ढंग की जॉब नहीं मिली। फिर कैटरिंग का काम शुरू किया। सरिता बताती हैं कि बाद में दीदी ने सलाह दी कि जब अच्छा खाना बनाना आता है तो अपना यूट्यूब चैनल क्यों नहीं शुरू करती। इसके बाद सरिता ने यूट्यूब चैनल शुरू किया और सात महीने में ही 1 लाख सब्सक्राइबर हो गए। सरिता बताती हैं कि मातृभाषा मराठी में कंटेंट बनाकर सम्मानजनक कमाई कर रही हूं। बचपन से रेडियो पर बोलने का सपना था, लेकिन आज मैं खाने की रेसिपी बताने के साथ उस सपने को पूरा कर रही हूं।

यह भी पढे़ं 👇

Bhagwant Mann Mukeriya Rally

Bhagwant Mann Mukeriya Rally: पंजाब नंबर 1 बनाने का दावा

बुधवार, 15 जुलाई 2026
AAP Qadian

AAP Qadian : कांग्रेस को झटका, बलराज सिंह शामिल हुए

बुधवार, 15 जुलाई 2026
HDFC Bank Layoffs

HDFC Bank Layoffs: चुपचाप 8000 नौकरियां गईं, AI का खेल

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Calcium Deficiency

Calcium Deficiency India: चौंकाने वाली सच्चाई, 70% भारतीय खतरे में

बुधवार, 15 जुलाई 2026

पैशन बन गया अच्छी कमाई का जरिया- निशा, नोएडा (यूपी): मूलरूप से उत्तराखंड की निशा नोएडा से CookWithNisha नाम से यूट्यूब चैनल चलाती हैं। इस चैनल पर बातचीत का माध्यम हिंदी है। निशा ने आठ साल पहले यह यूट्यूब चैनल शुरू किया था। आज उनके चैनल पर 44.6 लाख सब्सक्राइबर हैं। निशा बताती हैं कि वह बेटी की परवरिश के लिए IT कंपनी की जॉब छोड़कर आई थीं। पहले तो उन्होंने बेटी का चैनल बनाया था। फिर आइडिया आया कि क्यों ना मैं अपना यूट्यूब चैनल शुरू करूं, क्योंकि खाना बनाने का पैशन था। निशा ने पहले तो सिर्फ पैशन के लिए यूट्यूब चैनल शुरू किया, लेकिन आज वह इससे अच्छी कमाई कर रही हैं। वह बताती हैं कि इस काम में पति का काफी सपोर्ट मिला। पहले जब चैनल शुरू किया था, तब सब कुछ अकेले करती थीं, लेकिन आज पूरी टीम है और अपना स्टूडियो सेटअप है।

जटिल मुद्दों को आसान बंगाली में समझें- पॉलिमी नाग, कोलकाता (प. बंगाल): पॉलिमी नाग बंगाली भाषा की यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर हैं। वह अपने चैनल पर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करती हैं। पॉलिमी ने 2019 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था और आज उनके पास 8 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। पहले तो इस रूप में लोग उन्हें महिला होने की वजह से स्वीकार करने को तैयार नहीं थे, लेकिन उनके रिसर्च और कंटेट के कारण लोग उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। वह कहती हैं कि जब मैंने यह चैनल शुरू किया तो उस दौरान हिंदी और अंग्रेजी में तो कई यूट्यूब चैनल थे, लेकिन बंगाली भाषा में कोई नहीं था, जो जटिल से जटिल मुद्दों को आसान बंगाली भाषा में समझा सके। पॉलिमी जटिल मुद्दों पर बहुत आसान बंगाली भाषा में बात कर सुदूर ग्रामीण इलाके में भी अपनी पहुंच बना रहीं हैं। पहले तो उन्होंने सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा के लिए यह चैनल बनाया था, लेकिन बाद में राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा शुरू कर दी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Shehbaz Sharif का Pakistan का प्रधानमंत्री बनना तय, समझौता हुआ पक्का

Next Post

3 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर Rajnath Singh, ‘महा किसान रैली’ को करेंगे संबोधित

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bhagwant Mann Mukeriya Rally

Bhagwant Mann Mukeriya Rally: पंजाब नंबर 1 बनाने का दावा

बुधवार, 15 जुलाई 2026
AAP Qadian

AAP Qadian : कांग्रेस को झटका, बलराज सिंह शामिल हुए

बुधवार, 15 जुलाई 2026
HDFC Bank Layoffs

HDFC Bank Layoffs: चुपचाप 8000 नौकरियां गईं, AI का खेल

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Calcium Deficiency

Calcium Deficiency India: चौंकाने वाली सच्चाई, 70% भारतीय खतरे में

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Article 371 Ladakh

Article 371 Ladakh: बड़ा फैसला, अब 7 जिलों में Hill Council

बुधवार, 15 जुलाई 2026
MBBS Seats India 2026

MBBS Seats India 2026: बड़ी खुशखबरी, अब 1.36 लाख सीटें

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Next Post
3 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर Rajnath Singh, ‘महा किसान रैली’ को करेंगे संबोधित

3 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर Rajnath Singh, ‘महा किसान रैली’ को करेंगे संबोधित

NEET UG 2024, विदेश में बनाये गये 14 नये एग्जाम सेंटर, रजिस्ट्रेशन कर चुके कैंडिडेट करें ये काम

NEET UG 2024, विदेश में बनाये गये 14 नये एग्जाम सेंटर, रजिस्ट्रेशन कर चुके कैंडिडेट करें ये काम

राजद को जितना मुर्दाबाद करना है कर ले, हम उसका जिंदाबाद करेंगे, बिहार विधानसभा में बोले Nitish Kumar

राजद को जितना मुर्दाबाद करना है कर ले, हम उसका जिंदाबाद करेंगे, बिहार विधानसभा में बोले Nitish Kumar

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।