रविवार, 22 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आखिरकार संविधान और लोकतंत्र की हुई जीत- अरविंद केजरीवाल

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आखिरकार संविधान और लोकतंत्र की हुई जीत- अरविंद केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024
A A
0
arvind kejriwal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

– सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से साबित हो गया कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं-अरविंद केजरीवाल

– इस कठिन समय में लोकतंत्र को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद- अरविंद केजरीवाल

– यह इंडिया गठबंधन की पहली और बहुत बड़ी जीत है, हम ये जीत उन लोगों से छीन कर लाए हैं- अरविंद केजरीवाल

– आज देश में जनतंत्र को कुचला जा रहा है, यह फैसला जनतंत्र के लिए बहुत मायने रखता है- अरविंद केजरीवाल

– इंडिया गठबंधन के 20 में से 8 वोट गलत तरीके से रद्द कर भाजपा के प्रत्याशी विजयी घोषित कर दिया गया था- अरविंद केजरीवाल

– उन लोगों ने हमारे वोट चोरी कर लिए थे, लेकिन हमने हार नहीं मानी और अंत में हमारी जीत हुई- अरविंद केजरीवाल

– यह जीत संदेश देता है कि एकता, अच्छी प्लानिंग, रणनीति और मेहनत से भाजपा को हराया जा सकता है- अरविंद केजरीवाल

– अगर ये लोग 36 वोट में से 25 फीसद वोट चोरी कर सकते हैं तो लोकसभा चुनाव में पड़ने वाले 90 करोड़ वोटों में से कितना चोरी करेंगे?- अरविंद केजरीवाल

– हम सुना करते थे कि भाजपा वाले वोटों की चोरी करते हैं, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में देश ने सबूत भी देख लिया- अरविंद केजरीवाल

– ये विश्वास से कहते हैं कि 370 सीट आ रही हैं, फिर इन्हें लोगों के वोट की ज़रूरत नहीं है, इन्होंने कुछ तो गड़बड़ कर रखी है- अरविंद केजरीवाल

– ये लोग चुनाव जीतते नहीं हैं, चुनाव चोरी करते हैं, देश को मिलकर अपने जनतंत्र को बचाना पड़ेगा- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 20 फरवरी (The News Air) चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा द्वारा की गई बेइमानी की सच्चाई मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश के सामने आ गई। इस संबंध में ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आखिरकार संविधान और लोकतंत्र की जीत हुई। यह ऐतिहासिक फैसला है। इस फैसले से चंडीगढ़ और पूरे देश की जनता की जीत हुई है। साथ ही, यह इंडिया गठबंधन की पहली और बहुत बड़ी जीत है। एक तरह से हम यह जीत उनसे छीन कर लाए हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के 20 में से 8 वोट चोरी कर लिया था, लेकिन हमने हार नहीं मानी। यह जीत संदेश देता है कि एकता, अच्छी प्लानिंग, रणनीति और मेहनत से भाजपा को हराया जा सकता है। उन्होंने कहा, ये लोग बड़े विश्वास से लोकसभा चुनाव में 370 सीट आने का दावा कर रहे है। इसका मतलब है कि इन्होंने कुछ तो गड़बड़ कर रखी है। इसलिए देश के 140 करोड़ लोगों को मिलकर अपने जनतंत्र. को बचाना पड़ेगा।

यह ऐतिहासिक फैसला है, भारतीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव विवाद पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया है। हम सबने देखा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में साफ-साथ था कि 20 वोट इंडिया गठबंधन और 16 वोट भाजपा के थे। इंडिया गठबंधन के 20 में से 8 वोट गलत तरीके से रद्द घोषित कर दिए गए और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप कुमार को हारा हुआ और भाजपा प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया। मामला जब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने जल्दी-जल्दी सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने सारे बैलेट पेपर मंगाए और देखा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आज चंडीगढ़ मेयर चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया। मुझे लगता है कि भारतीय इतिहास में यह पहली बार हुआ है। हम सुप्रीम कोर्ट का बहुत शुक्रिया करते हैं। क्योंकि आज देश में पूरी तरह तानाशाही चल रही है। जगह-जगह जनतंत्र को कुचला जा रहा है। देश की सारी संस्थाओं को एक तरह से कुचले और रौंदे जा रहे हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला जनतंत्र के लिए बहुत मायने रखता है। जनतंत्र को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला बहुत अहम है।

इंडिया गठबंधन की यह पहली जीत देश को बहुत बड़ा संदेश देती है- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव का फैसला हमारे पक्ष में आना इंडिया गठबंधन की बहुत बड़ी जीत है। इंडिया गठबंधन की पहली जीत है। यह हमारे लिए बहुत मायने रखती है। एक तरह से हम उन लोगों से जीत छीन कर लाए हैं। उन लोगों ने तो वोट चोरी कर लिए थे। लेकिन हमने हार नहीं मानी। हम आखिरी समय तक लड़ते रहे, संघर्ष करते रहे। अंत में हमारी जीत हुई। इसलिए यह इंडिया गठबंधन के लिए बहुत बड़ी जीत है। इंडिया गठबंधन की यह जीत देश को बहुत बड़ा संदेश देती है। जो लोग कहते हैं कि भाजपा को हराया नहीं जा सकता है, तो यह जीत बताता है कि भाजपा को एकता, अच्छी प्लानिंग, रणनीति और मेहनत से हराया जा सकता है। इस चुनाव के नतीजों ने यह साबित कर दिया है। इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों को भी इस जीत के लिए बहुत -बहुत बधाई।

उन्होंने कहा कि यह जीत चंडीगढ़ के लोगों की भी जीत है। चंडीगढ़ के लोगों ने नतीजा यही दिया था कि इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी मेयर बनना चाहिए, लेकिन उन्होंने चुनाव को चोरी कर लिया था। एक तरह से जनता की हार हो गई थी, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद जनता की जीत हो गई है। पूरे देश की जीत हुई है। पूरे देश ने देखा कि किस तरह से इन्होंने वोटों की चोरी किया।

यह भी पढे़ं 👇

Gulf Nations Iran War

Gulf Nations Iran War: हमलों के बावजूद खाड़ी देश ईरान से क्यों नहीं लड़ रहे?

रविवार, 22 मार्च 2026
Aadhaar App Pre-install

Aadhaar App Pre-install पर बड़ा विवाद: Apple-Samsung ने सरकार को दिया झटका

रविवार, 22 मार्च 2026
Qatar LNG Capacity

Qatar LNG Capacity पर Iran Attack: भारत के लिए 5 साल का बड़ा संकट

रविवार, 22 मार्च 2026
Sikh Empire

Sikh Empire की वापसी की मांग: बंटवारे से लेकर आज तक का पूरा सच

रविवार, 22 मार्च 2026

मेयर चुनाव में ये सीसीटीवी कैमरे में वोटों की चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अकाली दल के कुल 36 वोट थे। इसमें एक संसद सदस्य शामिल है। उन 36 वोट की गणना में भाजपा वालों ने इंडिया गठबंधन के 8 वोट चोरी कर लिए। यानि हमारे 25 फीसद वोट चोरी कर लिए। अभी कुछ दिन बाद देश का सबसे बड़ा लोकसभा चुनाव होने जा रहा है। उसमें करीब 90 करोड़ वोट हैं। अगर ये लोग 36 वोट में से 25 फीसद वोट चोरी कर सकते हैं तो 90 करोड़ वोटों में से कितने वोट चोरी करेंगे, यह सोच कर भी रूह कांप उठती है। हम सुनते तो थे कि भाजपा वाले गड़बड़ करते हैं, वोटों की चोरी करते हैं, लेकिन कभी सबूत नहीं मिला। इस बार इनकी किस्मत खराब थी। चंड़ीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे और कैमरे में ये लोग रंगेहाथ पकड़े गए, इनका सारा कुकर्म पकड़ा गया। इससे साफ जाहिर है कि ये कितने बड़े स्तर पर वोटों की चोरी करते हैं।

अगर देश में जनतंत्र ही नहीं बचेगा तो कुछ नहीं बचेगा- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज यह सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि अब देश को सोचना पड़ेगा। अगर देश में जनतंत्र नहीं बचेगा तो कुछ नहीं बचेगा। आज ये लोग बहुत ही विश्वास के साथ कह रहे हैं कि भाजपा की 370 सीट आएगी। एक तरह से ये लोग देश के लोगों को चुनौती दे रहे हैं कि तुम्हारे वोट की हमें जरूरत नहीं है, हमारी तो 370 सीट आ रही है। इन लोगों को 370 सीट लाने का विश्वास कहां से आ रहा है? इसका मतलब साफ है कि इन्होंने कुछ तो गड़बड़ कर रखी है। अगर किसी देश के अंदर पार्टियां चुनाव से पहले साफ-साफ कहने लगें कि हमें वोट और लोगें की जरूरत नहीं है, तो उस देश में जनतंत्र बहुत खतरे है। इसलिए देश के 140 करोड़ लोगों को मिलकर देश के जनतंत्र को बचाना पड़ेगा। इससे यह भी साफ है कि ये लोग चुनाव जीतते नहीं हैं, ये लोग चुनाव चोरी करते हैं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव ने इन लोगों को देश के सामने बेनकाब कर दिया है। दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है।

Previous Post

एसकेएम ने मुद्दों आधारित संघर्षों में देशव्यापी किसान एकता की अपील की

Next Post

चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला लोकतंत्र और सच्चाई की जीत: मुख्यमंत्री

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gulf Nations Iran War

Gulf Nations Iran War: हमलों के बावजूद खाड़ी देश ईरान से क्यों नहीं लड़ रहे?

रविवार, 22 मार्च 2026
Aadhaar App Pre-install

Aadhaar App Pre-install पर बड़ा विवाद: Apple-Samsung ने सरकार को दिया झटका

रविवार, 22 मार्च 2026
Qatar LNG Capacity

Qatar LNG Capacity पर Iran Attack: भारत के लिए 5 साल का बड़ा संकट

रविवार, 22 मार्च 2026
Sikh Empire

Sikh Empire की वापसी की मांग: बंटवारे से लेकर आज तक का पूरा सच

रविवार, 22 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 22 March 2026

Breaking News Live Updates 22 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

रविवार, 22 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 22 मार्च 2026
Next Post
CM Bhagwant Mann ने 8 देशों के राजदूतों के साथ हुई बैठक को एक बड़ा कदम बताते कहा...

चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला लोकतंत्र और सच्चाई की जीत: मुख्यमंत्री

PC AAP

चंडीगढ़ मेयर चुनाव : सुप्रीम कोर्ट का फैसला लोकतंत्र की जीत - आप

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।