LIVE | ...
मंगलवार, 9 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - विश्व के नेतृत्व नभ में सबसे दैदीप्यमान नक्षत्र के रूप में दिखाई देते हैं प्रधानमंत्रीः राजनाथ सिंह

विश्व के नेतृत्व नभ में सबसे दैदीप्यमान नक्षत्र के रूप में दिखाई देते हैं प्रधानमंत्रीः राजनाथ सिंह

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 19 फ़रवरी 2024
in NEWS-TICKER, उत्तर प्रदेश
A A
0
विश्व के नेतृत्व नभ में सबसे दैदीप्यमान नक्षत्र के रूप में दिखाई देते हैं प्रधानमंत्रीः राजनाथ सिंह

विश्व के नेतृत्व नभ में सबसे दैदीप्यमान नक्षत्र के रूप में दिखाई देते हैं प्रधानमंत्रीः राजनाथ सिंह

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लखनऊ,19 फरवरी (The News Air) : ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4-0 के उद्घाटन अवसर पर रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व व मार्गदर्शन में यूपी समेत पूरा भारत प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं फिर दोहराना चाहता हूं कि किसी भी विचार, घटना या मुद्दे को अलग तरीके से देखने का प्रधानमंत्री का नजरिया आपको बाकी नेताओं से अलग श्रेणी में लाकर खड़ा करता है। जहां पर सामान्य जनप्रतिनिधि आपदा देखता है, वहां प्रधानमंत्री जी का विजन उन्हें अवसर देखने की प्रेरणा देता है। जहां सामान्य जनप्रतिनिधि समस्या देखता है, वहां प्रधानमंत्री जी समाधान की ओर देखते हैं। जहां सामान्य जनप्रतिनिधि त्वरित लाभ की तरफ अपना ध्यान आकर्षित करता है, वहीं पीएम की दूरदर्शिता उन्हें चीजों को दूरगामी दृष्टि से आने वाले हजार साल के दृष्टिकोण से देखने को प्रेरित करती है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री जी विश्व के नेतृत्व नभ में सबसे दैदीप्यमान नक्षत्र के रूप में दिखाई देते हैं।

आपके तीसरे व चौथे कार्यकाल तक इस विकास भवन का शिखर आसमां की बुलंदियों को छुएगा
रक्षा मंत्री ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास की भावना के साथ प्रगति कर रहा है। समाज का कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है, जो खुद को अकेला नहीं पाता हो या किसी क्षेत्र में खुद को पीछे छूटा मानता हो। दस वर्ष में आपने भारत के विकास भवन की जो मजबूत नींव रखी है, उससे जनता को पूर्ण विश्वास है कि आपके तीसरे व चौथे कार्यकाल तक इस विकास भवन का शिखर आसमां की बुलंदियों को छुएगा।

उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं सीएम योगी
रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में यूपी आज क्रियाशील व प्रभावी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में है, जो उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर बढ़ाने के लिए कमिटेड हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सात वर्षों में उत्तर प्रदेश में इनवेस्टमेंट फ्रेंडली इनवायरमेंट क्रिएट करने की दिशा में जो प्रयास किए हैं, उसकी परिणीति है कि आज उत्तर प्रदेश में यह जीबीसी हो रही है। यह तो सिर्फ शुरुआत है, माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी जिस प्रकार यूपी आगे बढ़ रहा है। यह जीसीबी यूपी में निवेश लाने की दिशा में पॉथ ब्रेकिंग सेरेमनी साबित होगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि आश्वस्त हूं कि यूपी विकास के नए आयाम गढ़ेगा और पीएम के मार्गदर्शन में हम सब मिलकर प्रदेश समेत पूरे देश को वैश्विक पटल पर आगे ले जाएंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Harjot Singh Bains

Punjab Education News: बोर्ड परीक्षा में बड़े सुधार, विद्यार्थियों की आवाज सुनी – CM भगवंत मान

मंगलवार, 9 जून 2026
PSEB Ranking

PSEB Ranking Reform: समान अंक पर समान रैंक, जन्म तिथि को टाई-ब्रेकर से हटाया – हरजोत बैंस

मंगलवार, 9 जून 2026
Project Jeevan Jyot

Project Jeevan Jyot: 1163 बच्चों को भीख से मुक्ति, 409 को शिक्षा से जोड़ा – डॉ. बलजीत कौर

मंगलवार, 9 जून 2026
Delhi Airport Bus

Delhi Airport Bus Service: जालंधर-लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए 5 लग्जरी बसें, ट्रांसपोर्ट माफिया खत्म

मंगलवार, 9 जून 2026

राजनेता और उद्योगपति साफ नीयत के साथ मिलकर काम करें तो राष्ट्र प्रगति करेगा
रक्षा मंत्री ने कहा कि आज का दिन उद्यमी बंधुओं का दिन है। एक समय था, जब जनप्रतिनिधियों व उद्योगपतियों की मुलाकात को बड़े संदेहास्पद दृष्टि से देखा जाता था। किसी भी जनप्रतिनिधि का उद्योगपतियों से मिलना राजनैतिक खतरे की घंटी से कम नहीं माना जाता था। माना जाता था कि राजनेता व उद्योगपतियों का गठजोड़ राष्ट्र के विकास के लिए अच्छा नहीं है। कोई इस ओर ध्यान देने वाला नहीं था कि राजनेता और उद्योगपति साफ नीयत के साथ मिलकर काम करें तो राष्ट्र प्रगति करेगा। यहीं पर किसी सामान्य जनप्रतिनिधि व प्रधानमंत्री में मूल अंतर दिखाई देता है। जब प्रधानमंत्री जी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तबसे यह देश देख रहा है कि किस प्रकार उद्योगपतियों के साथ मिलकर गुजरात में वे बदलाव की ऐसी बयार लेकर आए हैं, जिसकी सुगंध भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया में दूर-दूर तक फैली है। देश के अनेक राज्यों के साथ ही गैर भाजपा शासित राज्य भी विकास के गुजरात मॉडल के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आपने उद्योगपतियों व राजनेताओं के बीच के संबंध को संकल्प व राजनीतिक शुचिता के माध्यम से देश के विकास की अनिवार्य शर्त बना दिया है।

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

क्या अब राज ठाकरे भी आएंगे बीजेपी के साथ, महाराष्ट्र में कैसे शुरू हो गई यह चर्चा?

Next Post

10 लाख से ज्यादा लोगों के पानी के गलत बिल ठीक करने की योजना ये लागू नहीं करने दे रहे…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Harjot Singh Bains

Punjab Education News: बोर्ड परीक्षा में बड़े सुधार, विद्यार्थियों की आवाज सुनी – CM भगवंत मान

मंगलवार, 9 जून 2026
PSEB Ranking

PSEB Ranking Reform: समान अंक पर समान रैंक, जन्म तिथि को टाई-ब्रेकर से हटाया – हरजोत बैंस

मंगलवार, 9 जून 2026
Project Jeevan Jyot

Project Jeevan Jyot: 1163 बच्चों को भीख से मुक्ति, 409 को शिक्षा से जोड़ा – डॉ. बलजीत कौर

मंगलवार, 9 जून 2026
Delhi Airport Bus

Delhi Airport Bus Service: जालंधर-लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए 5 लग्जरी बसें, ट्रांसपोर्ट माफिया खत्म

मंगलवार, 9 जून 2026
Harpal Singh Cheema

Iron Steel Tax Evasion: 4.35 करोड़ के माल पर छापा, 145 वाहन पकड़े, 2.5 करोड़ जुर्माना संभव

मंगलवार, 9 जून 2026
Punjab Startup

Punjab Startup Policy: 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ की सीड ग्रांट, CM मान ने कहा – पंजाब बने स्टार्टअप हब

मंगलवार, 9 जून 2026
Next Post
अरविन्द केजरीवाल

10 लाख से ज्यादा लोगों के पानी के गलत बिल ठीक करने की योजना ये लागू नहीं करने दे रहे...

lok sabha election

राहुल गांधी की न्याय यात्रा के बीच स्मृति ईरानी ने रायबरेली सीट पर ठोका नापना दवा

MSP मांगना क्या बुरी बात है? पुलिस वाले किसानों को दिल्ली नहीं आने दे रहे अमेठी में बोले राहुल गांधी

MSP मांगना क्या बुरी बात है? पुलिस वाले किसानों को दिल्ली नहीं आने दे रहे अमेठी में बोले राहुल गांधी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।