सोमवार, 23 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Indian Army Battle Tank List: नाम से ही कांप जाता है पाकिस्तान…

Indian Army Battle Tank List: नाम से ही कांप जाता है पाकिस्तान…

भारत के पास दुश्मनों को नेस्तनाबूत करने वाले कितने युद्धक टैंक हैं?

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 19 फ़रवरी 2024
A A
0
Indian Army Battle Tank List: नाम से ही कांप जाता है पाकिस्तान...

Indian Army Battle Tank List: नाम से ही कांप जाता है पाकिस्तान...

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली: दुनिया के मौजूदा हालात को देखते हुए भारत का सबसे ज्यादा फोकस अपने रक्षा क्षेत्र को अपग्रेड करने पर है। भारतीय सेना युद्ध की चुनौतियों से निपटने के लिए नई टेक्नीक और हथियारों की खरीद पर खर्च कर रही है। सेना अपने सैनिकों को और ताकतवर बनाने के लिए उन्हें नए हथियारों से लैस करनी योजना पर तेजी से आगे बढ़ रही है। उसी कड़ी में सेना अब भविष्य के युद्ध को ध्यान में रखते हुए नई जेनरेशन और तकनीक के हथियार शामिल कर रही है। इसी क्रम में टी-72 टैंक की जगह सेना अब नए युद्धक वाहन खरीदने वाली है। लंबे समय तक सेना में अपनी सेवा देने वाले टी-72 टैंक को सेना अब हटाने वाली है। आइए जानते हैं सेना के पास दुश्मनों को नेस्तनाबूत करने वाले कितने युद्धक टैंक हैं।

​ टी-90 भीष्म टैंक​

​ टी-90 भीष्म टैंक​

भारतीय सेना के पास अभी 2000 से ज्यादा T-90 भीष्म टैंक हैं। यह भारतीय सेना का मेन बैटल टैंक है। टी-90 दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला टैंक है। अल्जीरिया, अजरबैजान, इराक, सीरिया, तुर्कमेनिस्तान, युगांडा और वियतनाम में भी यह टैंक है। वर्तमान में भारत में तमिलनाडु के अवाडी की हैवी व्‍हीकल्‍स फैक्‍टरी में टी-90 टैंकों को तैयार किया जाता है। भारत को 2005 में इन टैंकों की डिलीवरी शुरू हुई थी। मौजूदा समय में भीष्‍म के अंदर लगने वाले कई सारे पार्ट्स स्‍वदेशी हैं। T-90 टैंक को सामान्य रास्ते पर 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाया जा सकता है। वहीं उबड़खाबड़ रास्ते पर इसकी अधिकतम रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटे के करीब होती है।

यह भी पढे़ं 👇

Laljit Bhullar

Randhawa Suicide Case: पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर गिरफ्तार, CBI जांच का रास्ता साफ

सोमवार, 23 मार्च 2026
World News

World News ख़बरें विदेश की: Iran ने अमेरिका को दिया करारा जवाब, जंग का 24वां दिन

सोमवार, 23 मार्च 2026
Laljit Bhullar

Laljit Singh Bhullar Arrested: CM भगवंत मान के आदेशों पर पूर्व मंत्री किया गिरफ्तार

सोमवार, 23 मार्च 2026
DM Suicide Case Punjab

DM Suicide Case Punjab: खाद्य खरीद एजेंसियों ने पंजाब भर में बंद किए दफ्तर

सोमवार, 23 मार्च 2026

​​BMP-2 टैंक ​

​​BMP-2 टैंक ​

BMP-2 युद्धक टैंक कुछ साल पहले तक रूस से खरीदा जाता था, लेकिन अब भारत खुद ही इसे बनाता है। इसकी खासियत ये है कि यह 30mm वाली मशीनगन से लैस होता है और युद्ध के वक्त 360 डिग्री यानी हर तरफ घूमकर दुश्मन पर हमला कर सकता है। इस टैंक का वजन इतना कम होता है कि इसे पहाड़ी क्षेत्रों में ले जाना आसान होता है। वर्तमान में इस टैंक की तैनाती चीन सीमा पर सबसे ज्यादा है। बीएमपी-2 टैंक का वजन 14 हजार किलोग्राम है और अपने वजन के कारण ही यह टैंक फिलहाल सबसे खतरनाक हथियारों में से एक है।

​​ टी-72 टैंक​

​​ टी-72 टैंक​

भारतीय सेना में 2,400 से ज्यादा टी-72 टैंक हैं। इन टैंक्स के अपग्रेड करने के लिए फ्रांस, पोलैंड और रूस भेजना पड़ता है। जो काफी खर्चीला काम है। इस टैंक को 1960 के दशक में रूस में बनाया गया था। 1973 में इसे सोवियत सेना में शामिल किया गया था। सेना टी-72 टैंक को अपग्रेड करने की तैयारी भी कर रही है। सेना को रक्षा मंत्रालय से अपने T-72 टैंकों के लिए मौजूदा 780 हॉर्स पावर के इंजन की जगह 1000 हॉर्स पावर के इंजन लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इस 2,300 करोड़ रुपये की योजना के तहत 200 इंजन सीधे आयात किए जाएंगे, जबकि 800 भारत में बनाए जाएंगे। एक अधिकारी ने बताया कि T-72 भी थर्मल साइट्स, फायर डिटेक्शन और सप्रेशन, और अन्य सिस्टम प्राप्त कर रहे हैं। इस टैंक का वजन 41 हजार किलोग्राम है। टी-72 टैंक में तीन जवान (क्रू) के बैठने की जगह है। टी-72 टैंक के कैनन की लेंथ 9,530 एमएम है। इस टैंक की ऊंचाई 2,190 एमएम है। टी-72 टैंक की चौड़ाई 3,460 एमएम है। यह टैंक सड़क पर अधिकतम 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। टी-72 टैंक कच्चे रास्तों पर 35-45 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है।

​​अर्जुन टैंक​

​​अर्जुन टैंक​

अर्जुन टैंक को भारतीय सेना के लिए DRDO की कॉम्‍बैट वीइकल रिसर्च एंड डिवेलपमेंट इस्‍टैब्लिशमेंट (CVRDE) ने विकसित किया है। अर्जुन टैंक का नाम महान धनुर्धर अर्जुन के नाम पर रखा गया है। अर्जुन की तरह इसका न‍िशाना भी अचूक बताया जाता है। 2004 से अर्जुन टैंक भारतीय सेना की सेवा में है। अर्जुन टैंक तीसरी पीढ़ी का बैटल टैंक है जिसमें 120mm की तोप लगी है। अर्जुन टैंक में चार लोगों के बैठने की जगह है। इसके क्रू में कमांडर, गनर, लोडर और ड्राइवर रहते हैं। अर्जुन टैंक के कई वैरिएंट्स डिवेलप किए गए हैं। मेन जेनरेशन में Arjun MK1 और Arjun MK1A है। इसके अलावा इसी डिजाइन के बेसिस पर भीम SPH, अर्जुन कैटापुल्‍ट सिस्‍टम, ब्रिज लेयर टैंक, अर्जुन ARRV को भी डिवेलप किया गया है। 10.6 मीटर लंबे Arjun MK1 टैंक का वजन 58.5 टन है। वहीं Arjun MK1A का वजन 68 टन तक पहुंच जाता है।

Previous Post

Modi Sarkar Campaign:भारत मंडपम में बीजेपी राष्ट्रीय परिषद की बैठक में…

Next Post

कल्कि धाम में पूजा के बाद बोले पीएम मोदी, ‘यहीं समय है सही समय है’

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Laljit Bhullar

Randhawa Suicide Case: पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर गिरफ्तार, CBI जांच का रास्ता साफ

सोमवार, 23 मार्च 2026
World News

World News ख़बरें विदेश की: Iran ने अमेरिका को दिया करारा जवाब, जंग का 24वां दिन

सोमवार, 23 मार्च 2026
Laljit Bhullar

Laljit Singh Bhullar Arrested: CM भगवंत मान के आदेशों पर पूर्व मंत्री किया गिरफ्तार

सोमवार, 23 मार्च 2026
DM Suicide Case Punjab

DM Suicide Case Punjab: खाद्य खरीद एजेंसियों ने पंजाब भर में बंद किए दफ्तर

सोमवार, 23 मार्च 2026
Amit Shah

DM Suicide Case Punjab: Amit Shah के CBI ऑफर ने पंजाब के सांसदों को फंसाया

सोमवार, 23 मार्च 2026
23 March 2026 Khabar

23 March 2026 Khabar 20/20: PM Modi की चेतावनी से IPL Ban तक, 20 बड़ी खबरें

सोमवार, 23 मार्च 2026
Next Post
PM Modi

कल्कि धाम में पूजा के बाद बोले पीएम मोदी, ‘यहीं समय है सही समय है’

परिवार के आगे कुछ नहीं... रोहित शर्मा ने अश्विन वाले मामले पर कहा

परिवार के आगे कुछ नहीं... Rohit Sharma ने अश्विन के राजकोट टेस्ट छोड़कर...

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।