गुरूवार, 7 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - जायसवाल का शतक से भारत को शानदार बढ़त

जायसवाल का शतक से भारत को शानदार बढ़त

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 17 फ़रवरी 2024
in NEWS-TICKER, खेल
A A
0
जायसवाल का शतक से भारत को शानदार बढ़त

जायसवाल का शतक से भारत को शानदार बढ़त

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

IND vs ENG: भारत ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (104 रन रिटायर्ड हर्ट) के तीसरे टेस्ट शतक और शुभमन गिल के नाबाद 65 रन से इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप तक दूसरी पारी में दो विकेट पर 196 रन बनाकर मैच में शिकंजा कस दिया।

जायसवाल के शतक से भारत को 322 की बढ़त: IND vs ENG अपडेट: जायसवाल (133 गेंद, नौ चौके, पांच छक्के) ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाये और श्रृंखला में दूसरा सैकड़ा जड़कर वह 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनकी इस पारी की बदौलत भारत की कुल बढ़त 322 रन की हो गयी है। दिन का खेल समाप्त होने तक गिल (120 गेंद, छह चौके, दो छक्के) के साथ दूसरे छोर पर रात्रि प्रहरी कुलदीप यादव तीन रन बनाकर खेल रहे हैं। जायसवाल (22 वर्ष) के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद रजत पाटीदार क्रीज पर उतरे लेकिन वह खाता भी नहीं खोल सके और रेहान अहमद की गेंद पर आउट हो गये। जायसवाल शुरू में आक्रामक नहीं थे लेकिन फिर उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन जुटाने का फैसला किया। इसकी शुरूआत उन्होंने जेम्स एंडरसन पर दो चौके और एक छक्का लगाकर 19 रन बनाकर की। इसके बाद अगले ओवर में टॉम हार्टले पर दो छक्के जड़ दिये।

इंग्लैंड की सारी चाल जायसवाल के सामने फैल: IND vs ENG अपडेट: इंग्लैंड ने अपनी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बदलाव किया लेकिन जायसवाल की आक्रामकता बरकरार रही। इस भारतीय बल्लेबाज ने फिर अहमद पर दो रिवर्स स्वीप शॉट लगाये। इंग्लैंड के मार्क वुड को गेंदबाजी पर लगाने के बाद जायसवाल थोड़े शांत हुए लेकिन तब वह 90 रन के करीब पहुंचे तो एक एक रन लिये। वुड पर चौका लगाकर उन्होंने अपना तीसरा शतक पूरा किया। लेकिन बायें हाथ के बल्लेबाज को पीठ में खिंचाव के कारण रिटायर होना पड़ा। इंग्लैंड को पहली पारी में 319 रन पर समेटने के बाद खेलने उतरी भारतीय टीम ने दूसरे सत्र में कप्तान रोहित शर्मा (19) का विकेट जल्दी गंवा दिया। पहली पारी के शतकवीर रोहित जो रूट की गेंद पर स्लॉग स्वीप शॉट लगाने की कोशिश में पगबाधा आउट हुए। वहीं गिल ने पहली पारी की निराशा को पीछे छोड़ते हुए पांचवां अर्धशतक जड़ा। भारत की कोशिश विकेट बचाते हुए अपनी बढ़त में इजाफा करने की थी क्योंकि अभी खेल में काफी समय बचा है। रविवार को टीम इस बढ़त को 400 से आगे बढ़ाना चाहेगी। रोहित के जल्दी आउट होने के बाद भारत की चिंता बढ़ सकती थी क्योंकि बढ़त इतनी ज्यादा नहीं थी लेकिन जायसवाल और गिल ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 155 रन की भागीदारी निभायी।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 7 मई 2026
IMD Weather Alert 6 May 2026

मौसम विभाग का अलर्ट: 10-12 मई को उत्तर भारत में आंधी-तूफान, केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश

गुरूवार, 7 मई 2026
Breaking News Live Updates 7 May 2026

Breaking News Live Updates 7 May 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 7 मई 2026
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026

Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: विपरीत राजयोग से होगी धन वर्षा, जानें आपकी किस्मत

गुरूवार, 7 मई 2026

दोपहर के सत्र में सिराज और कुलदीप चमके: दोपहर के सत्र में मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने रविचंद्रन अश्विन की अनुपस्थिति में अच्छी गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 126 रन की महत्वपूर्ण बढ़त दिलायी। इंग्लैंड ने लंच तक पांच विकेट पर 290 रन बना लिये थे लेकिन इसके बाद पूरी टीम 71.1 ओवर में 319 रन पर सिमट गयी। इसमें सिराज ने 84 रन देकर चार विकेट झटके जबकि कुलदीप ने दो विकेट प्राप्त किये। सीनियर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने क्रमशः एक और दो विकेट झटककर सुनिश्चित किया कि भारत को अश्विन की अनुपस्थिति से मुश्किल नहीं हो जिन्हें शुक्रवार देर रात परिवार में चिकित्सीय आपात स्थिति के कारण टेस्ट से हटना पड़ा। इंग्लैंड के बल्लेबाज अपनी आक्रामक शैली के अनुरूप खेले लेकिन इसका उन्हें खामियाजा निचले क्रम के चरमराने से उठाना पड़ा।
कप्तान बेन स्टोक्स (41) ने जडेजा (51 रन देकर दो विकेट) पर हावी होने का प्रयास किया लेकिन उनकी टाइमिंग सही नहीं थी और बुमराह ने डीप मिडविकेट पर शानदार कैच लेकर लंच के बाद सबसे बड़ा विकेट दिलाया।

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पूर्व कानूनगो गिरफ़्तार

Next Post

इजरायल से याराना भी और अरब देशों के साथ कमाल की दोस्ती! जानिए मोदी कैसे कर रहे करिश्मा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 7 मई 2026
IMD Weather Alert 6 May 2026

मौसम विभाग का अलर्ट: 10-12 मई को उत्तर भारत में आंधी-तूफान, केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश

गुरूवार, 7 मई 2026
Breaking News Live Updates 7 May 2026

Breaking News Live Updates 7 May 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 7 मई 2026
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026

Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: विपरीत राजयोग से होगी धन वर्षा, जानें आपकी किस्मत

गुरूवार, 7 मई 2026
Bengal Election 2026

बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत: SIR ही कारण या कुछ और?

बुधवार, 6 मई 2026
Bengal Tamil Nadu Election

बड़ा उलटफेर: Bengal Tamil Nadu Election में ममता-स्टालिन की हार

बुधवार, 6 मई 2026
Next Post
इजरायल से याराना भी और अरब देशों के साथ कमाल की दोस्ती! जानिए मोदी कैसे कर रहे करिश्मा

इजरायल से याराना भी और अरब देशों के साथ कमाल की दोस्ती! जानिए मोदी कैसे कर रहे करिश्मा

अब 15 मार्च के बाद भी नहीं होगी परेशानी, Paytm ने अपने नोडल अकाउंट को एक्सिस बैंक में किया शिफ्ट

अब 15 मार्च के बाद भी नहीं होगी परेशानी

Dakshin Bharat में लेकर BJP-TDP में सीटों पर बनी सहमति, NDA के साथ हुए सुपरस्‍टार पवन कल्याण

Dakshin Bharat में लेकर BJP-TDP में सीटों पर बनी सहमति, NDA के साथ हुए सुपरस्‍टार पवन कल्याण

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।