नई दिल्ली, 17 फरवरी (The News Air) भारतीय सुरक्षा बलों ने देश सीमा में घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया है।बता दें बीएसएफ (BSF) के जवानों ने शुक्रवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। सुरक्षा बल ने बताया कि ये पाकिस्तानी नागरिक पंजाब (Punjab) के गुरदासपुर जिले के ठाकुरपुर गांव के पास भारतीय सीमा में एंट्री कर रहा था।
पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय सीमा में एंट्री करते वक्त पकड़ा : शुक्रवार को बीएसएफ ने बताया कि 16 फरवरी को पंजाब के गुरदासपुर जिले में ठाकुरपुर गांव के पास एक पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय सीमा में एंट्री करते वक्त पकड़ा है। वो बाड़ के पास आईबी को पार कर रहा था। पूछताछ के दौरा पता चला कि वो अनजाने में भारतीय सीमा में घुस आया ता और उसके पास से कुछ भी आपत्तिजनक, संग्दिध नहीं मिला है। इसके बाद आरोपी को बीएसएफ की टीम ने आगे की जांच के लिए पंजाब पुलिस को सौंप दिया है।








