LIVE | ...
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Share Market : सेंसेक्स 523 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 166 अंक टूटा

Share Market : सेंसेक्स 523 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 166 अंक टूटा

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 12 फ़रवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस
A A
0
Bombay Stock Exchange

Share Market : सेंसेक्स 523 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 166 अंक टूटा

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Share Market Update : वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर धातु एवं बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली से सोमवार को मानक सूचकांक सेंसेक्स 523 अंक यानी 0.73 प्रतिशत लुढ़क गया। वहीं निफ्टी भी 166.45 अंक यानी 0.76 प्रतिशत टूटकर 21,616.05 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील को सर्वाधिक 2.76 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 523 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,072.49 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 71,756.58 अंक के ऊपरी और 70,922.57 अंक के निचले स्तर को भी छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 166.45 अंक यानी 0.76 प्रतिशत टूटकर 21,616.05 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर नुकसान के साथ बंद हुए जबकि निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में गिरावट रही।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, एक्सचेंज मार्जिन जरूरतें बढ़ने से खासकर छोटे एवं मझोले शेयरों में गिरावट की स्थिति रही। औषधि और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्रों के अलावा व्यापक बिकवाली रही और इस दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील को सर्वाधिक 2.76 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा जबकि एनटीपीसी में 2.72 प्रतिशत एवं एसबीआई में 2.26 प्रतिशत की गिरावट रही।

इनके अलावा निजी क्षेत्रों के बैंकों- इंडसइंड, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में भी गिरावट दर्ज की गई। दूसरी तरफ विप्रो, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और नेस्ले के शेयर लाभ के साथ बंद हुए। मुनाफावसूली के बीच बीएसई स्मॉलकैप 3.16 प्रतिशत तक गिर गया, जबकि मिडकैप में 2.62 प्रतिशत और लार्जकैप में 0.90 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

क्षेत्रवार सूचकांकों के स्तर पर यूटिलिटी खंड में सर्वाधिक 3.60 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा रियल्टी खंड में 3.01 प्रतिशत और ऊर्जा खंड में 2.90 प्रतिशत का नुकसान रहा। नायर ने कहा, मजबूत आर्थिक पूर्वानुमान के बावजूद कंपनियों का परिचालन मार्जिन कम रहने की वजह से उनका तिमाही मुनाफा सुस्त रहने की आशंका है। व्यापक बाजार के लिए प्रीमियम मूल्यांकन को कायम रख पाना एक चुनौती बन रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

व्यापक बाजार में एनएचपीसी के शेयरों में 15.81 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिसंबर तिमाही में एनएचपीसी का लाभ 19 प्रतिशत घटने की सूचना आने के बाद इसके शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने कहा, निफ्टी में आई गिरावट बाजार में निराशावाद बढ़ने का संकेत देती है। कारोबार का दैनिक चार्ट तेजी की धारणा में आ रही गिरावट को दर्शाता है।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट पर रहा। यूरोप के बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। फ्रांस और जर्मनी के बाजार में तेजी का माहौल है जबकि लंदन एक्सचेंज में गिरावट की स्थिति है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत गिरकर 81.78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 141.95 करोड़ रुपए के शेयरों की लिवाली की थी। (भाषा)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

16 और 22 फरवरी को संगरूर और फिऱोज़पुर में होने वाली एन.आर.आई. मिलनियों की तारिख़ों में बदलाव

Next Post

प्रियंका गांधी की होगी चुनावी राजनीति में एंट्री?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
Senior Congress leader Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी की होगी चुनावी राजनीति में एंट्री?

Imran Khan

पाकिस्तान चुनाव में इमरान ने चौंकाया, अब क्या होगा आगे, कैसे बनेगी नई सरकार

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ‘‘आप दी सरकार आप दे दुआर’’ के अधीन 54 कैंपों में शिरकत

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ‘‘आप दी सरकार आप दे दुआर’’ के अधीन 54 कैंपों में शिरकत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।