रांची 7 फरवरी (The News Air): रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट ने झारखंड के पूर्व सीएम Hemant Soren की ईडी रिमांड की अवधि पांच दिनों के लिए बढ़ा दी है। ईडी उनसे 3 फरवरी से लगातार पूछताछ कर रही है। पूर्व में मंजूर की गई रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सोरेन को बुधवार दोपहर 2.30 बजे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान परिसर में झामुमो कार्यकर्ता और Hemant Soren के समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
उन्होंने Hemant Soren जिंदाबाद के नारे लगाए। सोरेन की कोर्ट में पेशी के दौरान ईडी ने न्यायाधीश से कहा कि अभी सोरेन से पूछताछ पूरी नहीं हुई है। उन्होंने सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दिए हैं, इसलिए रिमांड की अवधि सात दिन और बढ़ाई जाए। इस पर कोर्ट ने और पांच दिन की रिमांड मंजूर की।
ईडी ने रांची के बरियातू स्थित जिस साढ़े आठ एकड़ जमीन के घोटाले के आरोप में Hemant Soren को गिरफ्तार किया है, उस मामले में पहले से जेल में बंद एक राजस्वकर्मी भानु प्रताप को भी रिमांड पर लिया गया है। अब एजेंसी इन दोनों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी। इस राजस्व कर्मी ने ईडी को दिए अपने बयान में बताया है, “अफसरों ने मुझसे कहा था कि बरियातू स्थित जमीन बॉस की है। अफसरों की सर्किल में बॉस का मतलब हेमंत सोरेन होता था।”
गौरतलब है कि Hemant Soren ने विधानसभा में विश्वास मत पर चर्चा के दौरान सोमवार को चुनौती भरे अंदाज में कहा था कि जिस साढ़े आठ एकड़ जमीन पर कब्जे के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है, अगर उससे संबंधित कोई भी कागज अगर वे पेश कर दें तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा और झारखंड छोड़कर चला जाऊंगा।








