शनिवार, 21 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ईडी का असल चेहरा बेनकाब, सीएम के पीएस के घर 16 घंटे रेड की, पर ये नहीं बताया किस केस में की- आतिशी

ईडी का असल चेहरा बेनकाब, सीएम के पीएस के घर 16 घंटे रेड की, पर ये नहीं बताया किस केस में की- आतिशी

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 7 फ़रवरी 2024
A A
0
ईडी का असल चेहरा बेनकाब, सीएम के पीएस के घर 16 घंटे रेड की, पर ये नहीं बताया किस केस में की- आतिशी

ईडी का असल चेहरा बेनकाब, सीएम के पीएस के घर 16 घंटे रेड की, पर ये नहीं बताया किस केस में की- आतिशी

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

– ईडी ने सीएम के पीएस और सांसद एनडी गुप्ता से न पूछताछ की, न तलाशी ली और न तो पंचनामे में बताया कि किस केस की जांच कर रहे हैं- आतिशी

– रेड के बाद ईडी को सर्च और सीजर डॉक्यूमेंट में साफ-साफ बताना होता है कि क्या केस और ईसीआईआर नंबर है- आतिशी

– पूरी छापेमारी के दौरान ईडी के अफसर ड्राइंग रूम में बैठे रहे और सीएम के पीएस के दो जीमेल एकाउंड डाटा और तीन मोबाइल फोन लेकर चले गए- आतिशी

– ईडी की छापेमारी का मूल मकसद छापेमारी कर मीडिया में माहौल बनाना था, ताकि अरविंद केजरीवाल को बदनाम किया जा सके- आतिशी

– भाजपा की ईडी ने दिखावे को खत्म कर साफ कर दिया है कि जांच और समन केवल सीएम अरविंद केजरीवाल को खत्म करने की एक साजिश है- आतिशी

– मोदी सरकार ने ईडी को सिर्फ एक काम पर लगा दिया है कि अरविंद केजरीवाल के करीब नेताओं जेल में डाल दो- आतिशी

नई दिल्ली, 07 फरवरी (The News Air)

मुख्यमंत्री के पीएस और सांसद एनडी गुप्ता के घर मंगलवार को हुई ईडी की छापेमारी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता आतिशी ने बताया कि भाजपा की ईडी का असल चेहरा अब देश के सामने बेनकाब हो गया है। ईडी ने मंगलवार को सीएम के पीएस और सांसद एनडी गुप्ता के घर 16-16 घंटे छापेमारी की, लेकिन अंत तक यह नहीं बताया कि वो किस केस में छापेमारी की है। ईडी ने न तो उनसे पूछताछ की, न घर की तलाशी ली और न तो अपने पंचनामे में ही किसी केस का जिक्र किया है। जबकि नियमानुसार उसे बताना चाहिए कि क्या केस और उसकी ईसीआईआर नंबर है? ईडी की छापेमारी का मूल मकसद मीडिया में केवल माहौल बनाना था, ताकि सीएम अरविंद केजरीवाल को बदनाम किया जा सके। ईडी ने अब सारे दिखावे को खत्म कर साफ कर दिया है कि यह जांच और समन केवल सीएम अरविंद केजरीवाल को खत्म करने की एक साजिश है।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि मंगलवार को केंद्र सरकार की जांच एजेंसी ईडी ने आम आदमी पार्टी से जुड़े कई लोगों के घर पर छापा मारा। ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीएस के घर पर 16 घंटे तक छापेमारी की। आम आदमी पार्टी के कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के घर पर 18 घंटे तक छापेमारी की। लेकिन ईडी ने छापेमारी के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल के पीएस और सांसद एनडी गुप्ता के घर में कोई भी तलाशी नहीं ली, किसी कमरे के अंदर घुसकर देखा तक नहीं, कोई कागज नहीं ढूंढे। ईडी ने मुख्यमंत्री के पीएस और सांसद एनडी गुप्ता से कोई पूछताछ भी नहीं की। ईडी ने कोई कागजी कार्रवाई करके भी नहीं बताया कि वो किस मामले में जांच के लिए आए हैं। शायद ईडी के इतिहास में यह पहली बार होगा कि 16 घंटे तक छापेमारी चली, लेकिन उसने लिखित में यह नहीं दिया गया कि वो किस केस में छापा मारने आई हैं और किस केस की जांच चल रही है।

‘‘आप’’ नेता आतिशी ने कहा कि नियमतः ईडी जब भी छापा मारने आती है, तो कुछ सर्च और सीजर होते हैं। सर्च और सीजर के डॉक्यूमेंट पर यह स्पष्ट लिखा होता है कि कौन सा केस है या फिर ईसीआईआर (ईडी की भाषा में एफआईआर) नंबर क्या है? आतिशी ने मीडिया को ईडी का पंचनामा दिखाते हुए कहा कि संभवतः ईडी के इतिहास का यह ऐतिहासिक पंचनामा है, क्योंकि इस पंचनामे में कहीं भी नहीं लिखा है कि वो किस केस की जांच करने आए हैं। इसमें न ईसीआईआर नंबर दर्ज है और न तो उसकी कोई डिटेल ही है। मंगलवार की छापेमारी में ईडी यह भी बताने को तैयार नहीं है कि वो छापा किस मामले में मारने आई थी। 16 घंटे की छापेमारी में ईडी के अफसर मुख्यमंत्री के पीएस के ड्राइंग रूम में बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने न कोई कागज देखे, न कोई सर्च और सीजर किया और न कोई पैसे, सोने के बिस्कुट, प्रॉपर्टी के कागजात या शेल कंपनी के कागज लेकर गए। ईडी ने मुख्यमंत्री के पीएस के दो जीमेल एकाउंट डाटा डाउनलोड किए और 3 मोबाइल फोन लेकर गए। लेकिन पूरी दुनिया और मीडिया में यह तमाशा चलता रहा कि सीएम के पीएस और पार्टी के राज्यसभा सांसद के घर पर ईडी की छापेमारी चल रही है।

यह भी पढे़ं 👇

Baljit Kaur

Post Matric Scholarship Punjab: SC विद्यार्थियों को मिले ₹219 करोड़, 2.70 लाख का लक्ष्य

शनिवार, 21 मार्च 2026
World News 21 March 2026

World News 21 March 2026: ईरान ने दुनिया को दी धमकी, Trump बैकफुट पर

शनिवार, 21 मार्च 2026
Breaking News 21 March 2026

Breaking News 21 March 2026: ईरान-अमेरिका टकराव से लेकर Chuck Norris के निधन तक, 20 बड़ी खबरें

शनिवार, 21 मार्च 2026
Gold Price Today

Gold Price Today: सोना ₹45,000 टूटा, Expert बोले और गिरेगा भाव

शनिवार, 21 मार्च 2026

उन्होंने कहा कि ईडी ने अब तो दिखावा करना भी छोड़ दिया है कि वो किस केस में जांच और सर्च करने आई है या फिर कोई कागजात लेकर जा रहे हैं। ईडी ने अब अपना असली चेहरा सबके सामने रख दिया है कि छापेमारी और समन का मकसद केवल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करना और उनको कुचलना है। भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पता है कि उनको अगर कोई चैलेंज कर सकता है तो केवल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। अरविंद केजरीवाल छापेमारी, समन और जेल जाने से नहीं डरते हैं। इसलिए सारे नकाब उतार कर और दिखावा खत्म कर ईडी को बस एक काम पर लगा दिया है कि अरविंद केजरीवाल और पार्टी के सभी नेताओं जेल में डाल दो।

‘‘आप’’ नेता आतिशी ने कहा कि पहले तय होता है कि किसको जेल में डालना है और उसके बाद तय होता है कि किस केस के तहत जेल में डालना है, लेकिन अब आलम यह है कि बीजेपी की केंद्र सरकार ने ईडी के केस, जांच, समन के दिखावे को भी खत्म कर दिया है। अब बिल्कुल साफ हो गया है कि यह कोई जांच नहीं है, बल्कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खत्म करने की एक साजिश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईडी की छापेमारी मीडिया में माहौल बनाकर सीएम अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने के लिए की गई थी।

Previous Post

Nitesh Tiwari की रामायण से कटा साईं पल्लवी का पत्ता

Next Post

Congress के लिए 40 सीटें बचाना भी मुश्किल …राज्यसभा में PM Modi

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Baljit Kaur

Post Matric Scholarship Punjab: SC विद्यार्थियों को मिले ₹219 करोड़, 2.70 लाख का लक्ष्य

शनिवार, 21 मार्च 2026
World News 21 March 2026

World News 21 March 2026: ईरान ने दुनिया को दी धमकी, Trump बैकफुट पर

शनिवार, 21 मार्च 2026
Breaking News 21 March 2026

Breaking News 21 March 2026: ईरान-अमेरिका टकराव से लेकर Chuck Norris के निधन तक, 20 बड़ी खबरें

शनिवार, 21 मार्च 2026
Gold Price Today

Gold Price Today: सोना ₹45,000 टूटा, Expert बोले और गिरेगा भाव

शनिवार, 21 मार्च 2026
Fazilka Heroin Seized

Fazilka Heroin Seized: सरहद पार से 6.5 किलो हेरोइन की तस्करी नाकाम, BSF ने चलाई गोलियां

शनिवार, 21 मार्च 2026
Bikram Majithia

Gagandeep Randhawa Suicide Case: मजीठिया ने मांगी CBI जांच, मंत्री भुल्लर पर 302 की मांग

शनिवार, 21 मार्च 2026
Next Post
कांग्रेस के लिए 40 सीटें बचाना भी मुश्किल ...राज्यसभा में पीएम मोदी

Congress के लिए 40 सीटें बचाना भी मुश्किल ...राज्यसभा में PM Modi

डा. बलजीत कौर ने ट्रांसजैंडर व्यक्तियों की भलाई के लिए नीतियाँ बनाने सम्बन्धी की मीटिंग

डा. बलजीत कौर ने ट्रांसजैंडर व्यक्तियों की भलाई के लिए नीतियाँ बनाने सम्बन्धी की मीटिंग

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।